रेखा आर्या ने सभी खिलाड़ियों को आश्वस्त किया जल्द खेल कोटा के तहत उन्हें नौकरियां दी जाएंगी
देहरादून : खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश सरकार व खेल विभाग खिलाड़ियों को हरसंभव सुविधा प्रदान करने के लिए कटिबद्ध है।
खेल विभाग की ओर से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आउट आफ टर्म नौकरी और सरकारी विभागों में नौकरी देने को चार प्रतिशत का खेल कोटा प्रस्तावित है। इसके आदेश होते ही खिलाड़ियों को नियमानुसार नौकरी दी जाएगी। रेखा आर्या ने सभी खिलाड़ियों को आश्वस्त किया है कि जल्द खेल कोटा के तहत उन्हें नौकरियां दी जाएंगी।
एथलीट मानसी नेगी ने इंटरनेट मीडिया पर की थी नौकरी की मांग
बीते दिनों एथलीट मानसी नेगी ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट कर प्रदेश सरकार से नौकरी की मांग की थी। उनका यह पोस्ट इंटरनेट मीडिया पर खासा प्रसारित हुआ। इस पर लोग तरह- तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे। इसका संज्ञान लेते हुए खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को खेल कोटे से नौकरी के लिए आश्वस्त...








