Thursday, July 23News That Matters

उत्तराखण्ड

बिजली के झटके के बाद अब पानी के रेट बढ़ाने की तैयारी…

बिजली के झटके के बाद अब पानी के रेट बढ़ाने की तैयारी…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News:  प्रदेश में आगामी एक अप्रैल से का पानी महँगा होने जा रहा है। पीने के पानी में 15 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी की जा रही है। जिससे पहले के मुकाबले अब उपभोक्ताओं का बिल 150 से 200 रुपये अधिक आएगा। संबंधित विभाग शहरी क्षेत्रों में पानी का बिल हाउस टैक्स के आधार पर तय करता है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में नलों की संख्या के आधार पर बिल तय किया जाता है। जिससे अब उपभोक्ताओं को पहले की अपेक्षा 15 फ़ीसदी तक अधिक बिल देना पड़ेगा। अब आगामी अप्रैल से पूरे प्रदेश में पानी का बिल बढ़ जाएगा। जिससे लोगों को 150 से ₹200 तक अधिक चुकाने पड़ेंगे। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में बिजली के रेट भी बढ़ाने की तैयारियां की जा रही हैं।...
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर होगा जौलीग्रांट एयरपोर्ट का नाम…

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर होगा जौलीग्रांट एयरपोर्ट का नाम…

उत्तराखण्ड
देहरादून। जौलीग्रांट एयरपोर्ट अब नए नाम से जाना जाएगा। इसके लिए शनिवार को देहरादून एयरपोर्ट पर आयोजित हवाई अड्डा सलाहकार समिति की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से जौलीग्रांट एयरपोर्ट को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर रखने पर सहमति बनी। हरिद्वार सांसद और हवाई अड्डा सलाहकार समिति के अध्यक्ष डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि जॉलीग्रांट एयरपोर्ट के नाम को अब अटल बिहारी वाजपेई के नाम से जाना जाएगा। इसके लिए सलाहकार समिति की तरफ से एक प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को भेजा जा रहा है। वहाँ से मंजूरी मिलते ही जौलीग्रांट एयरपोर्ट का नामकरण अटल बिहारी वाजपेयी कर दिया जाएगा। कहा कि इसको लेकर सभी सदस्यों के बीच सहमति बन गई है।...

अनियंत्रित होकर टोंस नदी में गिरा वाहन, चार लोगों की दर्दनाक मौत…

उत्तराखण्ड
देहरादून। देहरादून-चकराता मार्ग पर हुआ दर्दनाक हादसे में हिमाचल के चार लोगों की मौत हो गई। तहसील चकराता से SDRF टीम को सूचना प्राप्त हुई कि चकराता मार्ग पर मिनक में एक वाहन अनियंत्रित होकर टोंस नदी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। उक्त सूचना पर SDRF रेस्क्यू टीम अपर उपनिरीक्षक योगेंद्र भण्डारी के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। उक्त वाहन (maruti spreso HP 08 A 4323) में 04 लोग सवार थे, जो दुर्घटनाग्रस्त होकर मुख्य मार्ग से 300 मीटर नीचे नदी में गिरा हुआ था। वाहन में स्वार व्यक्तियो की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी। SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए रोप के माध्यम से खाई में उतरकर वाहन तक पहुँच बनायी। SDRF टीम द्वारा स्थानीय लोगों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कड़ी मशक्कत से 04 व्यक्तियों के शवो को बरामद कर स्ट्रेचर द्वारा वेकल्पिक मा...
बहुचर्चित अंकिता हत्याकांड मामले में आज एडीजे और हाईकोर्ट में हुई ये सुनवाई, पढ़ें अपडेट…

बहुचर्चित अंकिता हत्याकांड मामले में आज एडीजे और हाईकोर्ट में हुई ये सुनवाई, पढ़ें अपडेट…

उत्तराखण्ड
Ankita Murder Case: उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता हत्याकांड मामले में आज शनिवार को बड़ी कार्रवाई हुई है। बताया जा रहा है कि मामले में जहां आरोपी पुलकित आर्य, अंकित एवं सौरभ भास्कर की कोटद्वार एडीजे कोर्ट में पेश के दौरान आरोप तय कर दिए गए हैं। वहीं तीनों आरोपियों को हाईकोर्ट से भी राहत नहीं मिली है।  हाईकोर्ट ने तीनों आरोपियों पर गैंगस्टर की धारा हटाने की याचिका पर सुनवाई करते हुए याचिका को निस्तारित कर दिया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कोटद्वार एडीजे कोर्ट में मुख्य आरोपी पुलकित आर्य पर आईपीसी की धारा 302 (हत्या), 201 (साक्ष्य छुपाना), 354 (ए) (छेड़खानी व लज्जा भंग) और अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत आरोप तय किए गए। वहीं दूसरे आरोपी सौरभ भास्कर पर आईपीसी की धारा 302 (हत्या), 201 (साक्ष्य छुपाना) और अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत आरोप तय किए गए। जबकी तीसरे आरोपी अंकित गुप्ता पर आईपीस...
रुद्रप्रयाग में सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए डीएम ने दिए ये निर्देश , होगी सख्त कार्रवाई…

रुद्रप्रयाग में सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए डीएम ने दिए ये निर्देश , होगी सख्त कार्रवाई…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड में सड़क हादसे थम नहीं रहे है। ऐसे में आज  रुद्रप्रयाग में सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को हादसे रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने और कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं । बताया जा रहा है कि डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में आम जनमानस को जागरुक करें ताकि कोई भी सड़क दुर्घटना तेज रफ्तार एवं शराब पीकर वाहन चलाने व बिना हेलमेट के न हो।  इसके लिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें तथा नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार चालान करते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने परिवहन, राजस्व व पुलिस के अधिकारियों को निर्...
पेपर लीक मामले में अब आईएएस एकेडमी का संचालक गिरफ्तार, खुले कई बड़े राज…

पेपर लीक मामले में अब आईएएस एकेडमी का संचालक गिरफ्तार, खुले कई बड़े राज…

उत्तराखण्ड
UKPSC Paper Leak: यूकेपीएससी पेपर लीक मामले में एसआईटी ने बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि मामले में बड़ा खुलासा करते हुए एसआईटी ने IAS academy के संचालक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस की रडार में की कोचिंग संचालक है, जिनपर जल्द कार्रवाई हो सकती है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एसआईटी ने उधम सिंह नगर के आईएएस एकेडमी के संचालक दीपेंद्र पंवार को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दीपेंद्र ने पूर्व भाजपा नेता संजय धारीवाल के साथ मिलकर 3 छात्रों से लाखों रुपए लेकर प्रश्न पत्र लीक किया था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वही एई- जेई भर्ती परीक्षा लीक मामले में कोचिंग सेंटरों की भूमिका भी अब संदिग्ध नजर आ रही है। जल्द ही कई और बड़े खुलासे होने के साथ गिरफ्तारियां हो सकती है। बताया जा रहा है कि एसआईटी ने अभी तक इस मामले में 36 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी...
उत्तराखंड को साहसिक पर्यटन के लिए मिला सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार…

उत्तराखंड को साहसिक पर्यटन के लिए मिला सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार…

उत्तराखण्ड
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड को साहसिक पर्यटन गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार प्रदान किया गया है। राज्य को यह पुरस्कार गुरूग्राम के होटल में एक मीडिया संस्थान द्वारा आयोजित ट्रैवेल और टूरिज्म कॉन्क्लेव में प्रदान किया गया। राज्य को यह पुरस्कार अजय भट्ट राज्य मंत्री पर्यटन एवं रक्षा मंत्री, भारत सरकार, रोहन खौंटे पर्यटन मंत्री, गोवा की गरिमामयी उपस्थित में प्रदान किया गया। इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उत्तराखंड सरकार में पर्यटन मंत्री  सतपाल महाराज ने कहा, यह हमारे लिए बड़े ही गौरव का विषय है कि देवभूमि की पहचान धार्मिक एवं प्राकृतिक सौंदर्य के अतिरिक्त अब साहसिक पर्यटन गतिविधियों में भी बढ़ी है। साहसिक पर्यटक गतिविधियों में हमने पैराग्लाइडिंग, रिवर राफ्टिंग, ट्रेकिंग, कयाकिंग जिप लाइनिंग, बोटिंग, स्कीइंग बंजी जम्पिंग को बढ़ावा देने के लिए कई ...
उत्तराखंड में होने वाले कैंट बोर्ड के चुनाव रद्द, उम्मीदवारों को लगा बड़ा झटका…

उत्तराखंड में होने वाले कैंट बोर्ड के चुनाव रद्द, उम्मीदवारों को लगा बड़ा झटका…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड सहित देशभर में होने वाले कैंट बोर्ड के चुनाव अधर में लटक गए हैं। रक्षा मंत्रालय ने चुनाव को फिर टाल दिया है। बताया जा रहा है कि 30 अप्रैल को ये चुनाव होने थे। लेकिन अब इसे स्थागित किया गया है। इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया गया है। वहीं, चुनाव टलने से दावेदारों को झटका लगा है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार लंबे समय से चुनाव की तैयारी में जूटे प्रत्याशियों को एक बड़ा झटका लगा है। केंद्र सरकार के रक्षा मंत्रालय ने आज अपने 17 फरवरी 2023 के आदेश को रद्द कर दिया‌ है।  जिसमें देश की 57 छावनी परिषदों के चुनाव की तिथि घोषित की थी। ये चुनाव 30 अप्रैल को होने थे। चुनाव टलने की वजह कैंट बोर्ड की माली हालत ठीक नहीं होने, कैंट बोर्ड एक्ट में संशोधन और सिविल क्षेत्रों को नगर निगम में शामिल करने की योजना बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड में कुल 9 छावनी परिषद है अल्मोड़ा ,रानीखेत, ...
उत्तराखण्डी व्यंजनों का चारधाम यात्री चख सकेंगे स्वाद, तीर्थम स्टॉल में मिलेगा ये सब…

उत्तराखण्डी व्यंजनों का चारधाम यात्री चख सकेंगे स्वाद, तीर्थम स्टॉल में मिलेगा ये सब…

उत्तराखण्ड
Chardham Yatra 2023: जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने शुक्रवार को राही मोटल में उत्तराखण्ड पर्यटन हरिद्वार अन्तर्गत द नेचर फाउण्डेशन सोसाइटी द्वारा तीर्थम् स्टॉल(शॉप) का फीता काटते हुये पारम्परिक विधि-विधान से उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त स्वयंसेवी संस्था-द नेचर फाउण्डेशन सोसाइटी व्यंजनों को परोसने के लिये मिट्टी के वर्तनों का इस्तेमाल करने जा रही है, जिससे कुम्हारी कला को भी प्रोत्साहन मिलेगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित हुये जिलाधिकारी ने स्वयंसेवी संस्था-द नेचर फाउण्डेशन सोसाइटी द्वारा तीर्थम् नाम से उत्तराखण्डी व्यंजनों-अर्सा, भट्ट की चुल्काड़ी, तोर दाल, झिंगोरा की खीर, पिनालू, गडेरी आदि का स्टॉल(शॉप) स्थापित करने के अभिनव प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बताया कि उत्तराखण्डी व्यंजनों के स्टॉल तीर्थम् का संचालन महिलाओं द्वारा ही किया जायेगा, जिसमें प्रत्यक्ष व...
अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष की विधिवत् आज दिल्ली में लांचिंग, पीएम मोदी के साथ मंत्री गणेश जोशी भी होंगे शामिल…

अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष की विधिवत् आज दिल्ली में लांचिंग, पीएम मोदी के साथ मंत्री गणेश जोशी भी होंगे शामिल…

उत्तराखण्ड
प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी आज नई दिल्ली के रवाना हो गए है। जहां कृषि मंत्री गणेश जोशी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 मार्च 2023 को दिल्ली में होने वाले वृहद समारोह में अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष की विधिवत् लांचिंग कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। जिसमें दुनियाभर के कई वैज्ञानिक, अन्य प्रतिनिधि व कई देशों के मंत्री शामिल होंगे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को नई दिल्ली में ग्‍लोबल मिलेट्स सम्मेलन श्री अन्न का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे। दो दिन के इस सम्मेलन में उत्पादकों, उपभोक्ताओं और अन्य हितधारकों के बीच मोटे अनाज के प्रचार और जागरूकता सहित संबंधित मुद्दों की एक विस्तृत श्रृंखला पर सत्र आयोजित होंगे। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश में मण्डुवा का न्यूनतम समर्थन मूल्य 3578 रूपये प्रति कुन्तल निर्धारित ...