बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने कई नई योजनाओं की घोषणा की
देहरादून: पुष्कर सिंह धामी सरकार ने गांवों और शहरों में सड़कों, अवस्थापना विकास और रोजगार के लिए बजट पोटली खोल दी। वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट में किसानों, पूर्व सैनिकों, युवाओं, महिलाओं, उद्यमियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, विद्यार्थियों का विशेष ध्यान रखा गया। आइए जानते हैं बजट के प्रमुख बिंदु-
मेधावियों को छात्रवृत्ति, बनेंगे उत्कृष्ट क्लस्टर विद्यालय
राज्य योग्यता छात्रवृत्ति के लिए पांच करोड़ व बालिका शिक्षा प्रोत्साहन को साइकिल के लिए 15 करोड़
एनसीसी कैडेट्स के लिए मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना को 50 हजार रुपये बजट
सरकारी भर्तियों को जारी रखने का संकल्प, बजट का प्रविधान
लखवाड़ परियोजना को पांच करोड़ की राशि
रिवेंप्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के अंतर्गत विद्युत हानियां कम करने को लगेंगे स्मार्ट मीटर, 130 करोड़ का प्रविधान
बड़े वाणिज्यिक भवनों में ऊर्जा सेवा कंप...








