Wednesday, April 29News That Matters

उत्तराखण्ड

धावक मानसी नेगी ने जीता गोल्ड मेडल, प्रदेश का नाम किया रोशन…

धावक मानसी नेगी ने जीता गोल्ड मेडल, प्रदेश का नाम किया रोशन…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड की बेटी ने एक बार फिर प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है। गोल्डन गर्ल के नाम से मशहूर चमोली गढ़वाल की धावक मानसी नेगी ने नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने ये मेडल 82वें आल इंडिया अंतर विश्वविद्यालय एथेलिटिक मीट 2023 जीता है। उनकी इस कामयाबी से प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ गई है। साथ ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मानसी ने तमिलनाडु में अयोजित 82वें आल इंडिया अंतर विश्वविद्यालय एथेलिटिक मीट 2023 में रेस वॉक (20KM) में स्वर्ण पदक जीता है। उनकी जीत पर जहां प्रदेश को उनपर गर्व है। इससे पहले भी मानसी कई पदक अपने नाम कर चुकी हैं। चमोली के मजोठी गाव की बेटी मानसी नेगी ने तो जैसे गोल्ड के अलावा दूसरा मेडल नहीं लाने की कसम खाई है। इससे पहले मानसी ने नेशनल लेबल पर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। वहीं उत्तराखंड पुलिस ने भी मानसी को बधाई दी है। प...
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज सत्ता व विपक्ष के सदस्यों की ओर से उठाए गए प्रश्नों पर घिरे

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज सत्ता व विपक्ष के सदस्यों की ओर से उठाए गए प्रश्नों पर घिरे

उत्तराखण्ड
ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दूसरे दिन प्रश्न काल के दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज सत्ता व विपक्ष के सदस्यों की ओर से उठाए गए अनुपूरक प्रश्नों पर घिर गए। उन्होंने कई सवालों पर सदस्यों को जानकारी उपलब्ध कराने की बात कही। मंगलवार को सदन में प्रश्नों का जवाब देने के लिए महाराज का दिन तय होने से प्रश्न काल में उनसे संबंधित विभागों पर सदस्यों ने सवाल किए। सड़क, पर्यटन से संबंधित सवालों पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह, सुमित हृदयेश, वीरेंद्र कुमार, भाजपा के विधायक बंशीधर भगत, दलीप सिंह रावत, विनोद चमोली, खजान दास, अरविंद पांडे ने भी अनुपूरक प्रश्नों से महाराज को घेरा। उन्होंने सदस्यों की ओर से पूछे गए सवाल पर विस्तृत जानकारी देने की बात कही। साथ ही कई मुद्दों का परीक्षण कराने की बात कही। प्रदेश में 494 नहरें बंद...
भराड़ीसैंण विधानसभा में धामी सरकार का बजट होगा पेश, वित्त मंत्री दोपहर दो बजे बजट पेश करेंगे

भराड़ीसैंण विधानसभा में धामी सरकार का बजट होगा पेश, वित्त मंत्री दोपहर दो बजे बजट पेश करेंगे

उत्तराखण्ड
भराड़ीसैंण विधानसभा में धामी सरकार का बजट बुधवार को पेश होगा। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल दोपहर दो बजे बजट पेश करेंगे। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 79 हजार करोड़ रुपये के बजट का अनुमान है। प्रदेश मंत्रिमंडल बजट प्रस्ताव को पहले ही मंजूरी दे चुका है। कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में अगले दिन का एजेंडा तय किया गया। 16 मार्च को बजट पर चर्चा के बाद विनियोग विधेयक पारित होगा और इसके साथ सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो जाएगी। यानी सत्र 16 मार्च तक ही चलेगा। वित्त मंत्री के मुताबिक बजट समावेशी होगा और इसमें युवाओं, महिलाओं, किसानों और व्यापारी, श्रमिक और नौकरी-पेशा लोगों के लिए खास प्रावधान होंगे। संवाद के जरिये जो सुझाव जनता से प्राप्त हुए हैं, उनमें से जो महत्वपूर्ण हैं, उन्हें बजट की घोषणाओं में शामिल करने का प्रयास किया गया है। सशक्त उत्तराखंड की दिशा तय करेगा बजट अग्रवाल...
बदरी-केदार की आनलाइन पूजा बुकिंग भी जल्द होगी शुरू

बदरी-केदार की आनलाइन पूजा बुकिंग भी जल्द होगी शुरू

उत्तराखण्ड
देहरादून : वर्तमान में विभिन्न क्षेत्र में आइटी की बढ़ती उपयोगिता को देख बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) भी तैयारियों में जुट गया है। इसके तहत पूरी बीकेटीसी का डिजिटलीकरण किया जाएगा। बदरी-केदार की आनलाइन पूजा बुकिंग भी जल्द शुरू होगी। यह बात आइटी से जुड़े कार्मिकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहीं। एनआइसी के सहयोग से बीकेटीसी के आइटी से जुड़े कार्मिकों के लिए मंगलवार को कैनाल रोड स्थित बीकेटीसी कार्यालय में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि अभी तक बीकेटीसी में सीमित कार्यों के लिए ही आइटी का उपयोग होता है, लेकिन अब इसका विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने श्रद्धालुओं के दर्शन कराने व दान चढ़ावे की व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए के लिए बेहतर गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने, बीकेटीसी में ...
धरने पर बैठे छात्रों से मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, डीजीपी अशोक कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निर्देश जारी किए

धरने पर बैठे छात्रों से मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, डीजीपी अशोक कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निर्देश जारी किए

उत्तराखण्ड
देहरादून:: श्री महंत इंद्रेश अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे छात्रों से मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए डीजीपी अशोक कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दलीप सिंह कुंवर को निर्देश जारी किए हैं। मेडिकल छात्र फीस बढ़ोतरी के विरोध में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। आरोप है कि सोमवार शाम को कुछ व्यक्तियों ने उनका टैंट उखाड़ लिया और छात्रों के साथ मारपीट की। शुल्क बढ़ोतरी व इंटर्नशिप के मामले को लेकर आंदोलनरत हैं छात्र शुल्क बढ़ोतरी व इंटर्नशिप के मामले को लेकर एसजीआरआर मेडिकल कालेज के एमबीबीएस 2018-बैच के छात्रों ने अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाया। छात्र सोमवार से कालेज के मुख्य प्रवेश द्वार पर धरना दे रहे हैं। आंदोलित छात्रों का कहना था कि वह शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन कर रहे हैं। मंगलवार सुबह बीच कुछ लोगों ने धरना स्थल पहुंचकर उनके साथ मारपीट और अभद्रता की। आरोप लगाया क...
उत्तराखंडः अब यहां शादी समारोह में होंगे ये नियम लागू, महिलाएं बारात में नहीं जाएंगी…

उत्तराखंडः अब यहां शादी समारोह में होंगे ये नियम लागू, महिलाएं बारात में नहीं जाएंगी…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ से बड़ी खबर आ रही है। यहां धारचूला के उच्च हिमालयी क्षेत्र में बसी ग्राम पंचायतों की अहम बैठक हुई। बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए है और नियम बनाए गए है। बताया जा रहा है कि अब यहां शादी समारोह में महिलाएं बारात में नहीं जाएंगी। अगर महिलाएं बारात में जाती है तो उन्हें जुर्माना भरना पड़ेगा। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बीते माहों में चीन सीमा से लगे नाबी गांव के ग्रामीणों ने शादियों में स्थानीय परंपरा के स्थान पर बाहरी परंपराओं का समावेश होने को लेकर चिंता जताई थी। जिसको लेकर अब पिथौरागढ़ के हिमालय क्षेत्र में बसे दूरस्थ नाबी, गुंजी, नपलच्यु, रोंगकोंग और कुटी ग्राम पंचायतों की एक अहम बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से 17 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई है। अपनी परंपराओं को जीवित रखने के लिए विवाह के वर्तमान नियमों में बदलाव कर नियमावली बनाई गई। इसके तहत...
उत्तराखंड में बजट सत्र का आज तीसरा दिन, सदन में पेश किया जाएगा बजट…

उत्तराखंड में बजट सत्र का आज तीसरा दिन, सदन में पेश किया जाएगा बजट…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। बताया जा रहा है कि वित्त मंत्री आज करीब 79 हजार करोड़ का बजट पेश करेंगे। ये सत्र 16 मार्च तक ही चलेगा।16 मार्च को बजट पर चर्चा के बाद विनियोग विधेयक पारित होगा और इसके साथ सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो जाएगी। यानी सत्र 16 मार्च तक ही चलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भराड़ीसैंण विधानसभा में धामी सरकार का बजट बुधवार को पेश होगा। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल दोपहर दो बजे बजट पेश करेंगे। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 79 हजार करोड़ रुपये के बजट का अनुमान है। प्रदेश मंत्रिमंडल बजट प्रस्ताव को पहले ही मंजूरी दे चुका है। रिपोर्ट्स की माने तो बजट समावेशी होगा और इसमें युवाओं, महिलाओं, किसानों और व्यापारी, श्रमिक और नौकरी-पेशा लोगों के लिए खास प्रावधान होंगे। संवाद के जरिये जो सुझाव जनता से प्राप्त हुए हैं, उनमें से जो महत्वपूर्ण हैं, उन्हें...
उत्तराखंड में कल से शुरू होगी बोर्ड परीक्षाएं, केंद्रों के आस-पास रहेगी धारा 144 लागू…

उत्तराखंड में कल से शुरू होगी बोर्ड परीक्षाएं, केंद्रों के आस-पास रहेगी धारा 144 लागू…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में कल से बोर्ड परीक्षा होनी है। इसको लेकर तैयारियां पूरी हो गई है। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के लिए 198 केंद्र संवेदनशील और 15 अतिसंवेदनशील घोषित किए गए हैं। इसमें 41 एकल और 1212 मिश्रित केंद्र हैं, जबकि इस साल 83 नए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के आस-पास 100 गज की परिधि में या जरूरत पड़ने पर इसके बाहर धारा 144 लागू रहेगी। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार 16 मार्च गुरुवार से शुरू हो रही उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए शिक्षा विभाग और प्रशासन की ओर से कड़े इंतजाम किए गए हैं। शासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक बोर्ड परीक्षाओं का निरीक्षण करने वाले और व्यवस्थापक लोकसेवक हैं। उन पर किसी तरह के हमले की घटना, दुर्घटना पर संबंधित के खिलाफ संज्ञेय अपराध में मुकदमा होगा। परीक्षा केंद्रों के आस-पास 100 गज की परिधि में या जरूरत पड़ने पर इसके बाहर धारा 144 लागू रहेग...
वाल्वो बस चालको के लिए बड़े आदेश,किया ये काम तो लगेगा 10 हजार का जु्र्माना…

वाल्वो बस चालको के लिए बड़े आदेश,किया ये काम तो लगेगा 10 हजार का जु्र्माना…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड में बस चालको के लिए जरूरी खबर है। बताया जा रहा है कि परिवहन निगम ने देर रात वाल्वो बस चालको के लिए बड़े आदेश जारी किए है। अगर इन आदेशों का पालन नहीं किया जाएगा तो बस आपरेटर पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। यही नहीं, अगर दो बार यही गलती दोहराई गई तो बस का अनुबंध समाप्त कर दिया जाएगा। आइए जानते है क्या है आदेश… मीडिया रिपोर्टस के अनुसार न-दिल्ली नान-स्टाप वाल्वो बस सेवा के लिए नोएडा सेक्टर-62 बड़ा स्टापेज है। यहां से बड़ी संख्या में यात्रियों का वाल्वो बसों में आवागमन होता है। लेकिन चालक हाइवे पर सर्विस लेन के बजाय बीच वाली लेन में बस रोककर यात्रियों को चढ़ाते और उतारते हैं।  ऐसे में  अब देहरादून-दिल्ली नान-स्टाप वाल्वो बस चालक नोएडा सेक्टर-62 में हाइवे के बीच लेन में बस नहीं रोक सकेंगे। बताया जा रहा है कि अगर बस चालक ने यहां बस रोकी  तो बस आपरेटर पर 1...
सीएम धामी बोले- पिथौरागढ़ हवाई अडडे को वायु सेना द्वारा किया जाएगा विकसित…

सीएम धामी बोले- पिथौरागढ़ हवाई अडडे को वायु सेना द्वारा किया जाएगा विकसित…

उत्तराखण्ड
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में आज “देश की उत्तरी सीमाओं अवस्थापना विकास” के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक हुई। बैठक में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रतिभाग किया। इस दौरान सीएम धामी ने कई मुद्दों पर बात की। आइए जानते है किन मुद्दों पर हुई चर्चा.. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि पिथौरागढ़ हवाई अडडे को वायु सेना द्वारा विकसित किया जायेगा। पिथौरागढ़ हवाई अड्डे का संचालन के फलस्वरूप देश के विभिन्न राज्यों से पर्यटक आसानी से पिथौरागढ़ पहुच सकते है। जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के साधान सृजित होने के साथ ही एयर कनेक्टिविटी आसान होगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के सीमांत जनपदों में अवस्थापना विकास यथा रोड़, रेल,दूरसंचार, वायुसेवा के कार्य तेजी किये जा रहे है। वहीं सीएम ने लंबित कार्यो को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारित करने के लिए सीमांत ...