Monday, May 18News That Matters

Sample Page

स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार से मिले आश्वासन के बाद प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ ने 15 दिनों के लिए स्थगित की हड़ताल

स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार से मिले आश्वासन के बाद प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ ने 15 दिनों के लिए स्थगित की हड़ताल

उत्तराखण्ड
प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि सचिव स्वास्थ्य डॉ आर राजेश कुमार के साथ हुई वार्ता में आठ मांगों पर सहमति बन गई है और उन के द्वारा वादा किया गया है कि पंद्रह दिनों में सभी ऐसी माँगों पर जिन पर सहमति बनी है उन पर कार्रवाई कर दी जाएगी। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज वर्मा हम हमारी माँगों पर त्वरित कार्रवाई के लिए तथा लंबित डीपीसी व अन्य एसडीएसीपी करे जाने पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत तथा स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार, अपर सचिव स्वास्थ्य महोदया, सचिवालय चिकित्सा अनुभाग, महानिदेशक महोदया तथा प्रशासन अनुभाग निदेशालय का हार्दिक आभार व धन्यवाद व्यक्त करते हैं। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के प्रदेश महासचिव डॉ रमेश कुंवर ने कहा हम आदरणीय सचिव महोदय डॉ आर राजेश कुमार के साथ हुई वार्ता में जिन माँगों पर सहमती बनी है तथा उनके द्वा...
राज्य की जी.एस.डी.पी में 20 माह में हुई 1.3 गुना वृद्धि दो सालों में राज्य की प्रति व्यक्ति आय में हुई 26 प्रतिशत वृद्धि

राज्य की जी.एस.डी.पी में 20 माह में हुई 1.3 गुना वृद्धि दो सालों में राज्य की प्रति व्यक्ति आय में हुई 26 प्रतिशत वृद्धि

राष्ट्रीय
सचिव डॉ. आर मीनाक्षी सुंदरम ने बुधवार को मीडिया सेंटर सचिवालय में मीडिया से औपचारिक वार्ता करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा 2022 में आगामी 05 वर्षों में सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जी.एस.डी.पी.) को दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया। राज्य की जी.एस.डी.पी में पिछले 20 माह में 1.3 गुना वृद्धि हुई है। राज्य की प्रति व्यक्ति आय 2021-22 में 02 लाख 05 हजार रूपये थी 2023-24 में यह बढ़कर 02 लाख 60 हजार रूपये हो गई है। पिछले दो सालों में राज्य की प्रति व्यक्ति आय में 26 प्रतिशत वृद्धि हुई है। राष्ट्रीय स्तर पर दो सालों में प्रतिव्यक्ति आय 01 लाख 50 हजार 906 से बढ़कर 01 लाख 84 हजार हुई है। राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रति व्यक्ति आय में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। सचिव डॉ.आर. मीनाक्षी सुंदरम ने जानकारी दी कि भारत सरकार के पी.एल.एफ.सर्वेक्षण के अनुसार राज्य का 2022- 23 में लेबर फोर्स पार्टिसिपेशन रेट 15 से 2...
धामी सरकार ने तीन साल में शुरु किए दो मेडिकल कॉलेज

धामी सरकार ने तीन साल में शुरु किए दो मेडिकल कॉलेज

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के तीन साल के कार्यकाल के दौरान, उत्तराखण्ड में दो नए मेडिकल कॉलेज शुरू हो चुके हैं। धामी सरकार के कार्यकाल के दौरान 2022 में अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज शुरू हो चुका है, और अब इसी सत्र से हरिद्वार मेडिकल कॉलेज भी शुरू होने जा रहा है। दोनों जगह की कुल 200 नई सीटें जुड़ने से उत्तराखण्ड में एमबीबीएस प्रथम वर्ष में मेडिकल सीटों की संख्या बढ़कर 625 हो गई है। पुष्कर सिंह धामी सरकार के कार्यभार ग्रहण करने से पहले प्रदेश में श्रीनगर, देहरादून और हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज ही संचालित हो रहे थे। हालांकि तब तक अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज और हरिद्वार मेडिकल कॉलेज पर भी काम शुरू हो चुका था। कार्यभार ग्रहण करने के तत्काल बाद प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के साथ ही एमबीबीएस सीटों की संख्या बढ़ाने के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन दोनों मेडिकल कॉलेजों को प्राथमिकता पर श...
सावधान! साइबर ठगों ने रिटायर्ड शिक्षक को किया डिजिटल अरेस्ट, ठगे दो करोड़ रुपए

सावधान! साइबर ठगों ने रिटायर्ड शिक्षक को किया डिजिटल अरेस्ट, ठगे दो करोड़ रुपए

उत्तराखण्ड, क्राइम
साइबर ठगी का शिकार चमन विहार देहरादून निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक हुए हैं। उनकी शिकायत पर साइबर थाना देहरादून में मुकदमा दर्ज किया गया है। आपके खाते में 20 लाख रुपये का संदिग्ध लेनदेन हुआ है। मैं मुंबई क्राइम ब्रांच से बोल रहा हूं, आप डिजिटल अरेस्ट हो चुके हैं। वीडियो कॉल से हटे तो 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिए जाओगे। पुलिस की वर्दी पहने इस साइबर ठग की बातों में आकर चमन विहार निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक भयभीत हो गए। अगले सात दिन उन्होंने वह किया जो साइबर ठगों ने कराया। उन्होंने तीन दिन के भीतर साइबर ठगों के खाते में बिना सोचे समझे 2.27 करोड़ रुपये जमा कर दिए। बाद में पता चला कि ऐसा कुछ नहीं तो उनके होश फाख्ता हो गए। उनकी जीवन भर की कमाई अब ठगों के खाते में पहुंच चुकी थी। साइबर ठगी का शिकार चमन विहार देहरादून निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक हुए हैं। उनकी शिकायत पर साइबर थाना देहरादून में मुकदमा दर्ज...
उत्तराखंड: घास लेने गई महिला पर आदमखोर गुलदार ने किया हमला, ऐसे बचाई जान

उत्तराखंड: घास लेने गई महिला पर आदमखोर गुलदार ने किया हमला, ऐसे बचाई जान

उत्तराखण्ड
राज्य में मानव वन्यजीव संघर्ष के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वर्तमान स्थिति यह है कि आए दिन जंगली जानवर इंसानों पर हमला कर रहे हैं। इस बीच पौड़ी जिले से गुलदार के हमले की खबर आ रही है। जहां गुलदार ने एक महिला पर हमला कर दिया है। हमले में महिला के गाल, हाथ और कंधे पर गुलदार के नाखून से घाव हो गए। गनीमत रही कि महिला के शोर मचाने पर गुलदार भाग खड़ा हुआ। इसके बाद ग्रामीणों ने घायल महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद महिला को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। मिली जानकारी के अनुसार, मरखोला गांव की दीपा देवी पत्नी कमल सिंह (उम्र 52 वर्ष) जंगल में घास लेने गई थी। तभी जंगल में घात लगाए गुलदार ने दीपा देवी पर हमला कर दिया। गुलदार के हमले में महिला के गाल, हाथ और कंधे पर नाखून के निशान आए हैं। वहीं, महिला किसी तरह से गुलदार के चंगुल से बच गई। इसके बाद महिला ने घटना की सूचना ग्...
हरिद्वारवासियों को धामी सरकार की सौगात , हरिद्वार मेडिकल कॉलेज के लिए 100 सीटों की मंजूरी

हरिद्वारवासियों को धामी सरकार की सौगात , हरिद्वार मेडिकल कॉलेज के लिए 100 सीटों की मंजूरी

उत्तराखण्ड
हरिद्वार जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार की दिशा में राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के विशेष प्रयासों से जल्द हरिद्वार मेडिकल कॉलेज का संचालन शुरू होने जा रहा है। बताया गया कि मेडिकल कॉलेज के लिए 100 मेडिकल सीट आवंटित की गई हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा का आभार व्यक्त किया है। उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं को विकसित करने के किये राज्य सरकार संकल्पित है। देहरादून, श्रीनगर, हल्द्वानी में राजकीय मेडिकल कॉलेज की स्थापना के बाद अब हरिद्वार में भी मेडिकल कॉलेज का संचालन होने जा रहा है। दरअसल, मैदानी जनपद होने के बावजूद हरिद्वार में चिकित्सकों की कमी थी। ऐसे में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत के विशेष प्रयासों से हरिद्वार में मेडिकल कॉलेज निर्म...
भाजपा ने हरियाणा में समाप्त किया भ्रष्टाचार, दलाली और घूसखोरी का सिस्टमः सीएम धामी , फरीदाबाद (हरियाणा) में सीएम धामी ने भाजपा प्रत्याशी धनेश अदलखा के पक्ष में की जनसभा

भाजपा ने हरियाणा में समाप्त किया भ्रष्टाचार, दलाली और घूसखोरी का सिस्टमः सीएम धामी , फरीदाबाद (हरियाणा) में सीएम धामी ने भाजपा प्रत्याशी धनेश अदलखा के पक्ष में की जनसभा

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को फरीदाबाद, हरियाणा में भाजपा प्रत्याशी  धनेश अदलखा के पक्ष में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया। उन्होंने जनता से आगामी 05 अक्टूबर को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जनसभा के बाद स्थानीय लोगों और भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सीएम धामी की गाड़ी पर बुल्डोजर से पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन भी किया। मुख्यमंत्री  धामी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री  मोदी  के नेतृत्व में भाजपा ने हरियाणा में नए कीर्तिमान स्थापित किए है। पूरे हरियाणा में 40 राजमार्गों का निर्माण किया गया है। पहले हरियाणा रेलवे का जो बजट मात्र ₹300 करोड़ होता था, उसे बढ़ाकर ₹3000 करोड़ कर दिया गया है। ₹1530 करोड़ की लागत से पूर्वी फरीदाबाद को पश्चिमी फरीदाबाद से जोड़ने वाली दो परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। ₹262 करोड़ की लागत से फरीदाबाद रेलवे स्टेशन का पुर्नवि...
स्वास्थ्य विभाग का चिकित्सा अधिकारियों को बड़ा तोहफा, अपर निदेशक व संयुक्त निदेशक पदों पर हुए प्रमोशन, एसडीएसीपी का भी शीघ्र मिलेगा लाभ

स्वास्थ्य विभाग का चिकित्सा अधिकारियों को बड़ा तोहफा, अपर निदेशक व संयुक्त निदेशक पदों पर हुए प्रमोशन, एसडीएसीपी का भी शीघ्र मिलेगा लाभ

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सा अधिकारियों को बड़ा तोहफा दिया है। प्रमोशन की राह देख रहे हैं चिकित्सा अधिकारियों की वर्षों पुरानी मुराद शासन ने आज पूरी कर दी है। राज्य सचिवालय में स्वास्थ्य सचिव डॉ0 आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में डीपीसी की अहम बैठक आहूत की गई। जिसमें महानिदेशक स्वास्थ्य सहित शासन-प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। डीपीसी की इस महत्वपूर्ण बैठक में 25 अपर निदेशक व 30 संयुक्त निदेशक के पदों पर डीपीसी की प्रक्रिया पूरी गई है। स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने कहा चिकित्सकों की मांगों पर शासन हमेशा संवेदनशील रहा है। उन्होंने कहा महानिदेशालय से आए प्रस्ताव में अनेक खामियां थी, जिस वजह से पूरी प्रक्रिया में कुछ वक्त लग गया। आज डीपीसी की बैठक में 25 अपर निदेशक व 30 संयुक्त निदेशक के पदों पर समिति के द्वारा निर्णय लिया गया है। जिसका जल्द ही विधिवत आदेश भी जारी कर दिया जाएगा। ...
हरियाणा में सीएम  धामी ने तीन जनसभाओं को किया  संबोधित, हरियाणा में लगातार तीसरी बार बनने जा रही है भाजपा सरकार सीएम  धामी

हरियाणा में सीएम धामी ने तीन जनसभाओं को किया संबोधित, हरियाणा में लगातार तीसरी बार बनने जा रही है भाजपा सरकार सीएम धामी

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मारुति कुंज, सोहना (हरियाणा) में भाजपा प्रत्याशी  तेजपाल तंवर के पक्ष में आयोजित 'जनसभा' में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में हर जगह जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। उन्होंने जनता से भाजपा प्रत्याशी  तेजपाल तंवर को अधिक से अधिक मतों से विजय बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा इस चुनाव में एक ओर राष्ट्रवाद और विकासवाद की विचारधारा है तो दूसरी ओर तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार और परिवारवाद वालो की विचारधारा है। एक ओर प्रधानमंत्री के नेतृत्व मे भारत को आगे बढ़ाने का संकल्प है तो दूसरी ओर कांग्रेस, आप पार्टी अपने व्यक्तिगत हित के लिए काम करने का सपना संजोये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और हरियाणा के युवा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी  के नेतृत्व में विकसित भारत और विकसित हरियाणा के लिए कार्य किया...
भू-कानून को लेकर ऋषिकेश में स्वाभिमान महारैली…सड़कों प उतरे हजारों लोग

भू-कानून को लेकर ऋषिकेश में स्वाभिमान महारैली…सड़कों प उतरे हजारों लोग

उत्तराखण्ड
मूल निवास, भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति की ओर से आज ऋषिकेश में स्वाभिमान महारैली निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में समिति के सदस्य एकत्रित हुए। इस दाैरान सरकार से मूल निवास, भू-कानून की मांग की। साथ ही प्रदेश में बढ़ते नशे के अपराध को दूर करने की भी मांग की। महारैली आईडीपीएल से त्रिवेणीघाट तक निकाली गई। समिति संयोजक मोहित डिमरी ने कहा कि समिति लंबे समय से प्रदेश में सशक्त भू-कानून और मूल निवास की मांग कर रही है। सशक्त भू-कानून नहीं होने से उत्तराखंड की शांत वादियां अपराध का अड्डा बन गई हैं। प्रदेश में ड्रग्स माफिया, भू-माफिया, खनन माफिया गोरखधंधे कर रहे हैं। इसलिए उत्तराखंड में भी हिमालयी राज्य हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर सशक्त भू-कानून लागू करने की जरूरत है। इसके अलावा प्रदेश में 1950 मूल निवासी लागू होना चाहिए। साथ ही समय-समय पर मूल और स्थाई निवासी का सर्वेक्षण होना जरूरी है।कहा कि उत...