Monday, May 18News That Matters

Sample Page

राज्य में टॉप टेन बकाएदारों पर कसेगा शिकंजा ,राजस्व परिषद अध्यक्ष ने वीसी के माध्यम से की समीक्षा

राज्य में टॉप टेन बकाएदारों पर कसेगा शिकंजा ,राजस्व परिषद अध्यक्ष ने वीसी के माध्यम से की समीक्षा

उत्तराखण्ड
देहरादून। प्रदेश सरकार राज्य में बकाएदारों पर शिकंजा कसने जा रही है। राजस्व परिषद अध्यक्ष आनंद बर्द्धन ने निर्देश दिए हैं कि राज्य के दस बड़े बकायेदारों से वसूली के लिए जिलाधिकारी/उपजिलाधिकारी अपने स्तर से प्रभावी कार्रवाई करें। राजस्व परिषद अध्यक्ष ने आज शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दोनों मंडल आयुक्तों और जिलाधिकारियों के साथ विभागीय कार्यकलापों के संबंध में समीक्षा बैठक की। समस्त जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मुख्य देयों और विविध देयों की निर्धारित समय सीमा के भीतर शत प्रतिशत वसूली की जाए। जिन जनपदों में वसूली मानक के अनुरूप नहीं हो पाई है, वहां विशेष अभियान चलाकर वसूली कराई जाए। समीक्षा के दौरान अधीनस्थ राजस्व न्यायालयों में लंबित राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के लिए निर्देश दिए गए। कहा गया कि जिन राजस्व न्यायालयों में तीन से पांच वर्ष से अधिक समय से जो वाद लंबित ...
गृह सचिव  शैलेश बगौली ने  वीडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से विभिन्न जनपदों में स्थित शत्रु सम्पत्ति से संबधित प्रकरणों की समीक्षा की।

गृह सचिव  शैलेश बगौली ने वीडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से विभिन्न जनपदों में स्थित शत्रु सम्पत्ति से संबधित प्रकरणों की समीक्षा की।

उत्तराखण्ड
सचिव गृह  शैलेश बगौली ने शत्रु सम्पत्ति के Process Cases के संबंध में जिलाधिकारी देहरादून, हरिद्वार एवं नैनीताल को स्टेटस रिपोर्ट उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने शत्रु सम्पत्ति, जिनमें निहित आदेश निर्गत किये जा चुके हैं, के संबंध में जनपद अल्मोड़ा, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल तथा ऊधमसिंह नगर को निहित शत्रु सम्पत्ति के उपयोग के संबंध में सुस्पष्ट कार्ययोजना उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये। सचिव गृह ने शत्रु सम्पत्ति से संबंधित विभिन्न न्यायालयों के समक्ष योजित वादों में प्रबल पैरवी करने के भी निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि गृह मंत्रालय से प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद देहरादून में 1, हरिद्वार में 68 तथा नैनीताल में 03 अर्थात शत्रु सम्पत्ति के कुल 72 Process Cases है। शत्रु सम्पत्ति, जिनमें निहित आदेश (Vesting Order) निर्गत किये जा चुके हैं, उससे संबंधित जनपद अल्मोड़ा में ...
शिक्षा विभाग को मिले 292 और अतिथि शिक्षिकः डॉ. धन सिंह रावत

शिक्षा विभाग को मिले 292 और अतिथि शिक्षिकः डॉ. धन सिंह रावत

उत्तराखण्ड
विद्यालयी शिक्षा विभाग में शिक्षकों की कमी को दूर करने के दृष्टिगत प्रवक्ता संवर्ग में 292 और अतिथि शिक्षकों की तैनाती की जायेगी। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर चयनित अभ्यर्थियों को तैनाती देने के निर्देश दे दिये गये हैं। इन अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, अंग्रेजी तथा गणित विषय के रिक्त पदों के सापेक्ष की जायेगी। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री  रावत ने बताया कि राजकीय विद्यालयों में शैक्षिक गतिविधियां प्रभावित न हो इसके लिये राज्य सरकार ने प्रवक्ता संवर्ग में 851 और अतिथि शिक्षकों की तैनाती का निर्णय लिया था। जिसके तहत दो चरणों में प्रदेश के विभिन्न राजकीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों की तैनाती की जा चुकी है। इसके उपरांत सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों से विषयवार रिक्त पदों के सापेक्ष अतिथि शिक्षकों की डिमांड मांगी गई ...
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अगले बजट सत्र में वृहद भू-कानून लाने हेतु प्रयासरत

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अगले बजट सत्र में वृहद भू-कानून लाने हेतु प्रयासरत

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में पत्रकारों को संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में उत्तराखण्ड में नगर निकाय क्षेत्र से बाहर ढाई सौ वर्ग मीटर भूमि कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति खरीद सकता है, परंतु ऐसा संज्ञान में आया है कि एक ही परिवार में अलग-अलग नामों से भूमि क्रय करके उक्त प्राविधानों का उल्लंघन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम इसकी जांच करायेंगे और जिन भी व्यक्तियों ने ऐसा किया है उनकी भूमि राज्य सरकार में निहित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में जिन भी व्यक्तियों ने पर्यटन, उद्योग आदि व्यवसायिक गतिविधियों के लिए अनुमति लेकर भूमि क्रय की है, परंतु उस भूमि का उपयोग इस प्रयोजन हेतु नहीं किया, ऐसी जमीनों का विवरण तैयार करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के विरुद्ध भी सख्त कार्यवाही की जायेगी और उनकी जमीनें...
रेलवे स्टेशन पर दो पक्षो में बवाल,युवक और युवती को लेकर हुआ विवाद

रेलवे स्टेशन पर दो पक्षो में बवाल,युवक और युवती को लेकर हुआ विवाद

उत्तराखण्ड
देहरादून के रेलवे स्टेशन पर देर रात जमकर बवाल हो गया...दअरसल दूसरे समुदाय की किशोरी से मिलने पहुंचे युवक को लोगों ने जमकर पीट दिया। इसके बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए और पथराव शुरू हो गया। स्थिति को काबू करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया। इस घटना में पुलिस की गाड़ी समेत कुछ निजी वाहन क्षतिग्रस्त हुए। कुछ लोगों को चोटें भी आई हैं। वहीं एसएसपी अजय सिंह समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है..जानकारी के मुताबिक अजय सिंह निवासी दातागंज जिला बदायूं और दातागंज बदायूं की ही 16 वर्षीय युवती रेलवे स्टेशन देहरादून पर घूम रहे थे, इस दौरान आरपीएफ को संदिग्ध प्रतीत होने पर दोनों को आरपीएफ कार्यालय में बैठाया गया और लड़की के घर वालों से संपर्क करने पर पता चला की लड़की अपने घर ...
विभिन्न मांगों को लेकर बेरोजगार युवा चढ़े पानी की टंकी के ऊपर

विभिन्न मांगों को लेकर बेरोजगार युवा चढ़े पानी की टंकी के ऊपर

उत्तराखण्ड
देहरादून के परेड ग्राउंड स्थित पानी की टंकी में दो बेरोजगार युवा चढ़ गये जिससे शासन प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची इस दौरान दोनों युवाओं को काफी मनाने का प्रयास किया गया लेकिन देर शाम तक वह नहीं माने.बता दें कि बेरोजगार युवाओं की विभिन्न मांगों को लेकर उत्तराखंड बेरोजगार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राम कंडवाल सहित अन्य सदस्य पिछले नौ दिन से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। बावजूद इसके प्रदेश सरकार द्वारा कोई सकारात्मक कदम न उठाए जाने से हताश और निराश युवाओं ने अब आंदोलन तेज कर दिया है। वहीं उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बाबी पंवार ने कहा कि यदि सरकार ने युवाओं की मांगों की अंदेखी की तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा।...
रोजगार देने में उत्तराखंड अव्वल,श्रम बल में बढ़ी युवाओं की भागीदारी

रोजगार देने में उत्तराखंड अव्वल,श्रम बल में बढ़ी युवाओं की भागीदारी

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संकल्प आकार ले रहा है। रोजगार देने में भी उत्तराखंड कीर्तिमान बना रहा है। पीरियोडिक लेबर फोर्स सर्वे (पीएलएफएस) रिपोर्ट में भी उत्तराखंड ने राष्ट्रीय औसत को भी पछाड़ दिया है। उत्तराखंड में बीते एक वर्ष में रोजगार के अवसर बढ़ने से बेरोजगारी घटी है। सभी आयु वर्गो पर नजर डालें तो इसकी दर 4.5 फीसदी से घटकर 4.3 प्रतिशत पर आ गई है। जबकि 15-29 वर्ष के आयु वर्ग में 14.2 से घटकर 9.8 प्रतिशत पर आ गई है। राज्य में वर्ष 2022-23 की तुलना में 2023-24 में सभी आयु वर्गों में श्रमिक जनसंख्या अनुपात में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। 15-29 वर्ष के आयु वर्ग में श्रमिक जनसंख्या अनुपात 27.5℅ से बढ़कर 44.2℅ हो गया है। युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर मिले हैं। इसी प्रकार 15-59 वर्ष के आयु वर्ग में श्रमिक जनसंख्या अनुपात अनुपात 57.2 प्रतिशत से बढ़कर 61.2 प्रतिशत पहुंच गया है। जबकि 15 साल औ...
नैनीताल दुग्ध संघ का अध्यक्ष मुकेश बोरा यूपी से गिरफ्तार, महिला से दुष्कर्म का है आरोप

नैनीताल दुग्ध संघ का अध्यक्ष मुकेश बोरा यूपी से गिरफ्तार, महिला से दुष्कर्म का है आरोप

उत्तराखण्ड
NAINITAL: महिला से दुष्कर्म और महिला की 12 साल की बेटी से छेड़छाड़ के मामले में फरार चल रहे नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष और भाजपा नेता मुकेश बोरा को गिरफ्तार किया गया है। बोरा को बुधवार को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा इस घटना का खुलासा कुछ देर बाद करेंगे। गौरतलब है कि दुग्ध संघ में काम करने वाली महिला ने मुकेश बोरा पर दुष्कर्म और उसीक बेटी से छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। महिला की तहरीर पर मुकेश बोरा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होते ही बोरा फरार चल रहा था। पुलिस ने उसकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू कर दी थी। बोरा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। बोरा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें यूपी, राजस्थान, पंजाब औऱ दिल्ली में डेरा डाले थी। बोरा ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट में अग्रिम...
खुशखबरी, अक्टूबर महीने से बिजली के बिल पर मिलेगी 50 फीसदी छूट, सीएम की घोषणा के बाद आदेश जारी

खुशखबरी, अक्टूबर महीने से बिजली के बिल पर मिलेगी 50 फीसदी छूट, सीएम की घोषणा के बाद आदेश जारी

उत्तराखण्ड
DEHRADUN: उत्तराखंड के करीब 11.50 लाख विद्युत उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है।   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 16 सितंबर को विद्युत उपभोक्ताओं के लिए बिल में 50 फीसदी छूट का ऐलान किया था। इस संबंध में ऊर्जा सचिव की ओर से शासनादेश जारी किया गया है। आदेश के तहत हर महीने 100 यूनिट तक बिजली का इस्तेमाल करने वाले घरेलू श्रेणी के विद्युत उपभोक्ताओं को 50 फीसदी सब्सिडी दी जाएगी। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में 200 यूनिट बिजली प्रतिमाह तक खर्च करने पर भी बिल में 50 फीसदी छूट का लाभ मिलेगा।  ये छूट 1 सितंबर से खर्च कीगई बिजली पर लागू होगी। यानी अक्टूबर महीने में जो बिल आएगा उस पर 50 फीसदी की छूट मिलेगी। ऊर्जा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम की तरफ से जारी शासनादेश के अनुसार, हिम-आच्छादित क्षेत्र के घरेलू श्रेणी के ऐसे विद्युत कंज्यूमर जो हर महीने 200 यूनिट तक बिजली का इस्तेमाल करते हैं, उनको 50 फीसदी सब्...
सेंट जोसेफ अकादमी की जमीन अब नही लेगी सरकार

सेंट जोसेफ अकादमी की जमीन अब नही लेगी सरकार

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी ने सेंट जोसेफ एकेडमी, देहरादून के भूमि एवं पार्किंग प्रकरण पर सचिव आवास, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून तथा एमडीडीए के साथ सचिवालय में बैठक की | बैठक में निर्णय लिया गया है कि सेंट जोसेफ एकेडमी से भूमि वापस नहीं ली जाएगी | इसके साथ ही मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी ने निर्देश दिए हैं कि सेंट जोसेफ अकादमी द्वारा विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था विद्यालय परिसर के भीतर ही की जाएगी, ताकि मुख्य सड़क पर आमजन को ट्रैफिक की समस्या का सामना ना करना पड़े | मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आवास विभाग को सेंट जोसेफ एकेडमी के लीज नवीनीकरण ( Renewal ) पर नियमानुसार कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं |...