Thursday, August 20News That Matters

Day: May 18, 2026

चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट खुले: 21 किमी की कठिन चढ़ाई पार कर पहुंचे श्रद्धालु, मुखाकृति के हुए दिव्य दर्शन

चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट खुले: 21 किमी की कठिन चढ़ाई पार कर पहुंचे श्रद्धालु, मुखाकृति के हुए दिव्य दर्शन

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
रुद्रनाथ/चमोली: 'बम-बम भोले' और 'जय रुद्रनाथ' के उद्घोष के साथ पंच केदारों में से एक, चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट आज श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। समुद्रतल से 11 हजार 800 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस पावन धाम के कपाट दोपहर ठीक 1 बजकर 40 मिनट पर विधि-विधान और विशेष पूजा-अर्चना के बाद खोले गए। कपाट खुलने के ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु रुद्रनाथ धाम पहुंचे थे। ​बुगला फूलों को हटाकर हुआ भगवान का भव्य श्रृंगार ​आज दोपहर मंदिर के मुख्य पुजारी हरीश भट्ट ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कपाट खोलने की प्रक्रिया शुरू की। परंपरा के अनुसार, शीतकाल में कपाट बंद होने के दौरान भगवान रुद्रनाथ के विग्रह को स्थानीय 'बुगला' फूलों से पूरी तरह ढका जाता है। ​पुजारी ने विग्रह से इन पवित्र बुगला फूलों को हटाया, जिसके बाद भगवान रुद्रनाथ का विशेष श्रृंगार कर...
गुलदार के आतंक से निजात की मांग: पौड़ी जनता दरबार में गूंजा बच्चों की सुरक्षा का मुद्दा, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

गुलदार के आतंक से निजात की मांग: पौड़ी जनता दरबार में गूंजा बच्चों की सुरक्षा का मुद्दा, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
पौड़ी गढ़वाल: जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में आज वन जीवों के आतंक और बुनियादी जनसमस्याओं का मुद्दा छाया रहा। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया की अध्यक्षता में आयोजित इस जनसुनवाई में विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं। दरबार में कुल 19 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से अधिकांश मामले पेयजल संकट, बदहाल सड़कों और वन विभाग से संबंधित रहे। ​जनता दरबार में सबसे गंभीर मामला ईटवालस्यु क्षेत्र से सामने आया। क्षेत्र के ग्रामीणों और जिला पंचायत सदस्य अनुज कुमार के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को बताया कि इलाके में गुलदार (तेंदुए) की सक्रियता और हमले लगातार बढ़ रहे हैं गुलदार की दहशत के कारण लोग घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं। सबसे ज्यादा खतरा स्कूल जाने वाले मासूम बच्चों पर मंडरा रहा है   ​ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से बच्चों क...
एमडीडीए कॉलोनी चंदर रोड डालनवाला की समस्याओं को लेकर पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के नेतृत्व में सौंपा गया ज्ञापन

एमडीडीए कॉलोनी चंदर रोड डालनवाला की समस्याओं को लेकर पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के नेतृत्व में सौंपा गया ज्ञापन

उत्तराखंड
  एमडीडीए कॉलोनी चंदर रोड डालनवाला की समस्याओं को लेकर पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के नेतृत्व में सौंपा गया ज्ञापन एमडीडीए कॉलोनी चंदर रोड डालनवाला क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर उत्तराखंड चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री डॉ0 हरक सिंह रावत के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने एमडीडीए विभाग के उपाध्यक्ष श्री बंशीधर तिवारी जी को ज्ञापन प्रेषित कर क्षेत्रवासियों की समस्याओं से अवगत कराया। ज्ञापन में बताया गया कि एमडीडीए कॉलोनी का निर्माण लगभग 35 से 36 वर्ष पूर्व किया गया था। समय बीतने के साथ अधिकांश भवन जर्जर अवस्था में पहुंच चुके हैं। कई भवनों में अत्यधिक सीलन एवं पानी टपकने की समस्या बनी हुई है, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। देहरादून में लगातार हो रही बारिश के कारण स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि E...
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने बीते चार साल में सरकारी सेवा में चयनित हुए कार्मिकों को डिजिटल माध्यम से पत्र लिखकर, उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए शुभकानाएं प्रेषित की है। मुख्यमंत्री धामी ने पत्र में कहा है कि उत्तराखण्ड की जनता द्वारा उन्हें वर्ष 2022 में दूसरी बार मुख्य मुख्य सेवक का दायित्व सौंपा गया था। इस जनादेश की भावना के अनुसार कार्यभार ग्रहण करने के दिन से ही प्रदेश में बेरोजगारी की समस्या को समाप्त करने के लिए, सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती का व्यापक अभियान शुरु किया गया। इसके बाद बीते चार साल में राज्य सरकार द्वारा लगभग 30 हजार से अधिक युवाओं को राजकीय सेवक के रूप में नियुक्ति प्रदान की जा चुकी है, यह अभियान आगे भी जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्र में कहा है कि अब युवा अपनी शानदार प्रतिभा और कठोर मेहनत के आधार पर राजकीय सेवा में चयनित हो रहे हैं। इस योग...