Saturday, May 16News That Matters

Sample Page

प्रदेश के हर ब्लॉक के टॉपर छात्रों का किया जाएगा शैक्षिक भ्रमण आयोजितः सीएम धामी…

प्रदेश के हर ब्लॉक के टॉपर छात्रों का किया जाएगा शैक्षिक भ्रमण आयोजितः सीएम धामी…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा देवप्रयाग के कक्षा 10 की परिषदीय परीक्षा 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं हेतु आयोजित भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण 2023 में शामिल छात्रों के दल को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि भविष्य में राज्य सरकार द्वाराकिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने भारत भ्रमण पर जाने वाले छात्रों को शुभकामना दी और विधायक देवप्रयाग  विनोद कंडारी की इस शानदार पहल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने मध्यम एवं निम्न वर्ग के छात्रों को भारत भ्रमण का अवसर प्रदान करने की परम्परा शुरू की है।मुख्यमंत्री ने कहा कि  भारत-दर्शन से छात्रों में विशेष अनुभूति जागृत होगी। वे भारत की विभिन्नताओं, इतिहास, विज्ञान, शिष्टाचार और प्रकृति को जान सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  द्वारा नई शिक्षा नीति में छात्रों...
इंडियन नेवी में भर्ती के लिए जल्द करें आवेदन, 25 सिंतबर है लास्ट डेट…

इंडियन नेवी में भर्ती के लिए जल्द करें आवेदन, 25 सिंतबर है लास्ट डेट…

उत्तराखण्ड
Navy Jobs: अगर आप इंडियन नेवी में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहते हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है। भारतीय नौसेना की ओर से ट्रेड्समैन मेट के पदों पर भर्ती की जा रही है।  इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है । इच्छुक अभ्यर्थी 25 सितंबर 2023 तक ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते है। मिली जानकारी के अनुसार भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ने मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10वीं कक्षा या इसके समकक्ष उत्तीर्ण किया हो। इसके अलावा अभ्यर्थी ने संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट भी हासिल किया हो। ट्रेड्समैन मेट के पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। भर्ती में चयनित होने के वाले उम्मीदवारों को 18 हजार रुपये...
पीएम मोदी के जिक्र के बाद हर कोई कर रहा नैनीताल की इस अनोखी घोड़ा लाइब्रेरी की बात, जानें…

पीएम मोदी के जिक्र के बाद हर कोई कर रहा नैनीताल की इस अनोखी घोड़ा लाइब्रेरी की बात, जानें…

उत्तराखण्ड
देश की जनता से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘मन की बात’ (Mann Ki Baat) की। पीएम के मन की बात कार्यक्रम का आज 105वां एपिसोड प्रसारित किया गया. इस दौरान उन्होंने नैनीताल के युवाओं द्वारा बच्चों के लिए शुरू की गई अनोखी घोड़ा लाइब्रेरी सहित -20 की सफलता, चंद्रयान-3 की सफलता और जी-20 का जिक्र किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून स्थित डी.ए.वी पी.जी कॉलेज में इस कार्यक्रम को सुना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डी.ए.वी पी.जी कॉलेज के स्मार्ट लाइब्रेरी स्थापना के कार्यों का शुभारंभ भी किया। मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में जिस घोड़ा लाइब्रेरी को सराहा है। उसकी नैनीताल में कुछ युवाओं ने बच्चों के लि शुरुआत की है। बेशक गर्मियों की छुट्टियों में बच्चे विद्यालयों से दूर रहे, लेकिन पुस्तकें बच्चों से दूर नहीं रही। वाक्या नैनीताल जिले के सुदूरवर्...
यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए आमजन से मांगे गए सुझाव, दून पुलिस ने की ये अपील…

यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए आमजन से मांगे गए सुझाव, दून पुलिस ने की ये अपील…

उत्तराखण्ड
Dehradun News: वर्तमान में जनपद देहरादून में वाहनों की संख्या की अधिकता व विभिन्न स्थानों पर चल रहे निर्माण कार्यों के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ऐसे में  शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित किये जाने के संबंध में दून पुलिस द्वारा आमजन से समस्याओं/सुझावों को साझा करने के लिए की अपील  की गई है। बताया जा रहा है कि इन प्राप्त सुझावो पर अन्य सम्बन्धित विभागो से समन्वय स्थापित कर तात्कालिक रूप से कार्यवाही करते हुए सुधार के प्रयास किये जायेंगे। मिली जानकारी के अनुसार यातायात समस्याओं के तात्कालिक समाधान तथा वर्तमान में चल रहे निर्माण कार्यों के मध्य यातायात व्यवस्था में प्रभावी सुधार हेतु एस0एस0पी0 देहरादून व पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा सभी यातायता कर्मियों से उनकी ड्यूटी के दौरान आ रही समस्याओं का आंकलन व मीडियाकर्मियों, व्यापारीगण, जन प्रभुत्व तथा आम जनमानस से उनके कार्य क्...
जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन लेने के लिए अप्लाई…

जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन लेने के लिए अप्लाई…

उत्तराखण्ड
Admission Update: जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन लेने की सोच रहे विद्यार्थियों के लिए काम की खबर है। बताया जा रहा है कि नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो भी अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला नवोदय विद्यालय  में करवाना चाहते हैं, वे जेएनवीएसटीटी के लिए आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर 31 अक्टूबर, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार नवोदय विद्यालयों में दाखिला अगले शैक्षणिक वर्ष के दौरान रिक्त होने वाली सीटों के लिए ही लिया जाएगा। दाखिले के लिए स्टूडेंट्स का चयन नवोदय विद्यालय समिति (NVS) द्वारा आयोजित किए जाने वाले ‘जवाहर नवोदय विद्यालय सेलेक्शन टेस्ट (JNVST)’ के माध्यम से होगा। कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए LEST 2023 आयोजित किया जाएगा। आयु सीमा और शैक्षिणिक योग्यता बताया जा रहा है कि कक्षा 11 के लिए छात्रों को सत...
प्रदेश में पुराने वाहनों को किया जाएगा चलन से बाहर, इस रणनीति पर हो रहा काम…

प्रदेश में पुराने वाहनों को किया जाएगा चलन से बाहर, इस रणनीति पर हो रहा काम…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: प्रदेश में 15 साल पुराने वाहनों के लिए नई रणनीति पर काम किया जा रहा है।  बताया जा रहा है कि अब प्रदेश सरकार पुराने वाहनों को चलन से बाहर करने के लिए निजी वाहन स्वामियों को भी प्रोत्साहित करने की तैयारी कर रही है। इस कड़ी में यदि कोई वाहन स्वामी पुराने वाहनों को स्क्रैप (कबाड़) घोषित कर देता है तो उसे नए वाहन के पंजीकरण में छूट दी जाएगी। आइए जानते है कैसे.. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार केंद्र सरकार के निर्देश पर शासन ने पुराने वाहनों को चलन से बाहर करने के लिए स्क्रैप नीति बनाई है। प्रदेश में सरकार द्वारा पुराने वाहनों को चलन से बाहर करने के लिए स्क्रैप नीति में संशोधन करने की कवायद तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि इसके अंतर्गत निजी वाहन स्वामियों को वाहन स्क्रैप करने पर पंजीकरण में 25 प्रतिशत की छूट अथवा 50 हजार, जो कम हो वह दिया जाएगा। वहीं व्यावसायिक वाहनों की स्थिति में व...
सहायक समीक्षा अधिकारी पदों की भर्ती से जुड़ा अपडेट जारी…

सहायक समीक्षा अधिकारी पदों की भर्ती से जुड़ा अपडेट जारी…

उत्तराखण्ड
UKSSSC Update: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से बड़ा अपडेट है। आयोग ने स्नातक स्तरीय भर्ती के तहत सहायक समीक्षा अधिकारी पदों की भर्ती से जुड़ा अपडेट जारी किया है। बताया जा रहा है कि आयोग की ओर से भर्ती के लिए टंकण परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। साथ ही इस टंकण परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए है। आइए जानते है ये परीक्षा कब और कहां होगी। मिली जानकारी के अनुसार स्नातक स्तरीय पुर्न परीक्षा के तहत होने वाली सहायक समीक्षा अधिकारी पदों की टंकण परीक्षा व कंप्यूटर तकनीकी ज्ञान परीक्षा के लिए तैयारियां शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि आयोग की ये परीक्षा 27 सितंबर को डीडी कॉलेज निंबूवाला गढ़ी कैंट में होगी। इसके लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। साथ ही इसके एडमिट कार्ड  जारी कर दिए गए है।इस परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को ए...
मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने देहरादून में खोला स्टोर, देती है ये सुविधा…

मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने देहरादून में खोला स्टोर, देती है ये सुविधा…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: देश की एक सबसे बड़ी गोल्ड एंड डायमंड रिटेल चेन, मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने उत्तराखंड में अपना स्टोर खोला है। बताया जा रहा है कि ये स्टोर देहरादून में खोला गया है। कैबिनेट मंत्री, गणेश जोशी की उपस्थिति में  इसका उद्घाटन किया गया। यह उत्तर क्षेत्र में मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स का 24 वां स्टोर है। देहरादून का शोरूम गोल्ड, डायमंड, कीमती जेमस्टोन और प्लैटिनम में वैवाहिक, परंपरागत, कंटेंपरेरी और लाइट वेट ज्वैलरी का भव्य कलेक्शन ऑफर करता है। यह माइन डायमंड ज्वैलरी, एरा अनकट डायमंड ज्वैलरी, डिवाइन इंडियन हेरिटेज ज्वैलरी, एथेनिक हैंडकारप्टेड एंटीक ज्वैलरी कलेक्शन और प्रेशिया जेमस्टोन ज्वैलरी के साथ जोल लाइफ स्टाइल ज्वैलरी, विराज पोल्की ज्वैलरी आदि जैसे कलेक्शनों सहित अपने लोकप्रिय उप ब्रांड की ज्वैलरी भी प्रदर्शित करता है। अतुलनीय अन्य किस्मों के अतिरिक्त शोरूम अपने ग्राहकों को...
ऋषिकेश गंगोत्री जाने वाली टनल में आई दरारें, लोगों में डर का माहौल…

ऋषिकेश गंगोत्री जाने वाली टनल में आई दरारें, लोगों में डर का माहौल…

उत्तराखण्ड
टिहरी से बड़ी खबर है। यहां ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग 94 पर बनी पहली टनल में दरार पड़ने लगी है। बताया जा रहा है कि टनल की दरारों से पानी भी टपकने लगा है। इतना ही नहीं टनल के ऊपर बने मकानों में भी दरारें पड़ी हैं। जिससे लोगों में डर का माहौल है। स्थानीय लोगों ने टिहरी डीएम से बीआरओ के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही भू वैज्ञानिकों से जांच कराने की मांग की गई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार टिहरी जिले के चंबा शहर के नीचे बनी ऋषिकेश गंगोत्री जाने वाली टनल में दरारें आ गई है। बताया जा रहा है कि इस टनल को गंगोत्री-यमुनोत्री की यात्रा पर आने-जाने वाले पर्यटकों के लिए बनाया गया है। टिहरी जिले के चंबा के पास बीआरओ द्वारा चंबा के मंजयूड गांव से गोल्डी गांव तक 440 मीटर लंबी टनल बनाई गई है। अब इस टनल से सीधे गंगोत्री-यमुनोत्री जाने वाले यात्री बिना जाम के आ-जा सकते हैं, लेकिन इस टनल मे...
BJP की नवनिर्वाचित विधायक पार्वती दास ने ली गोपनीयता की शपथ…

BJP की नवनिर्वाचित विधायक पार्वती दास ने ली गोपनीयता की शपथ…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड की राजनीति से बड़ी खबर आ रही है। बागेश्वर सीट से नवनिर्वाचित विधायक पार्वती दास ने आज देहरादून में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है। बताया जा रहा है कि उन्हें विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने विधानसभा स्थित कार्यालय में विधायक को शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने अपनी प्राथमिकता भी बताई। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बीजेपी की नवनिर्वाचित विधायक पार्वती दास ने पद व गोपनीयता की शपथ ले ली है। इस दौरान पार्वती दास ने कहा कि वो स्वर्गीय मंत्री चंदन रामदास के बचे हुए कामों को पूरा करेंगी। इसके साथ ही उन्होंने महिला आरक्षण बिल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धन्यवाद कहा। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल भी मौजूद थे।वहीं सीएम धामी ने भी बागेश्वर की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विधायक पार्वती दास स्व चंदन...