उत्तराखंड में जल्द ही देखने को मिलेंगे अब दो नए शहर , मंत्रालय को भेजी गई डिटेल्स…
उत्तराखंड में जल्द ही अब दो नए शहर देखने को मिलेंगे। ये शहर काशीपुर व डोईवाला के निकट बसाए जाएंगे। इन नए शहरों को बसाने का रास्ता साफ हो गया है। केंद्र सरकार ने प्रारंभिक तौर पर हरी झंडी दिखा दी है। जल्द ही मंत्रालय द्वारा इन दोनों शहरों को बसाने को मंजूरी मिल सकती है। माना जा रहा है कि इन नए शहर के धरातल पर उतरते ही ना केवल इन क्षेत्रों में जमीनों के रेट हाई होंगे, बल्कि सुविधाओं के मुताबिक आसपास का क्षेत्र भी काफी तरक्की कर लेगा।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आवास विभाग प्रदेश में आठ नए शहरों को बसाने की योजना पर काम कर रहा है। इसी कड़ी में कुमाऊं मंडल में एक शहर ऊधमसिंह नगर जिले में स्थित काशीपुर के पास स्थापित किया जाएगा। गढ़वाल मंडल में देहरादून जिले के डोईवाला में एक नए शहर की स्थापना होगी। मंत्रालय ने इन दोनों टाउनशिप को लेकर कुछ और जानकारियां मांगी थीं। अब राज्य सरकार ने यह डिटेल उपल...








