उत्तराखंडः अलग-अलग जगह खाई में गिरे वाहन, हादसों में पांच लोगों की मौत…
उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला जारी है। मंगलवार का दिन हादसों का दिन साबित हो रहा है। बताया जा रहा है कि बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर खांकरा और सिरोबगड़ के बीच एक कार खाई में गिर गई है। हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई है, जबकि चालक बेहोश हो गया है। वहीं पिथौरागढ़ जनपद में दो हादसे हुए है। खाई में वाहन गिरने से एक महिला समेत दो लोगों की मौत की खबर है ।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर खांकरा और सिरोबगड़ के बीच हुआ है। यहां एक कार खाई में गिरने से 2 महिलाओं की मौत हो गई है, जबकि चालक बेहोश हो गया है। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेसक्यू कर शवों को बाहर निकाला है। जबकि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि मृतक की महिला की पहचान मीनाक्षी उम्र 45 साल और कमला देवी उम्र 60 साल के रूप में हुई है। कमला सेवानिवृ...








