यूकेपीएससी ने इस भर्ती परीक्षा के लिए फिर खोली विंडो, पढ़ें अपडेट…
उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने कई पदों पर भर्ती की डेट बढ़ा दी है। ये भर्ती मानचित्रकार प्रारूप कार के पदों प निकली गई थी। अब इन पदों पर इच्छुक उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर 13 जुलाई तक आवेदन कर सकते है।
जारी आदेश में लिखा है कि मानचित्रकार / मानचित्रक / प्रारूपकार परीक्षा- 2023 एतद्वारा सूचित किया जाता है कि विभिन्न विभागों के अंतर्गत रिक्त मानचित्रकार / मानचित्रक / प्रारूपकार पदों के लिए विज्ञापन सं0- A – 1 / Draftsman / S – 2 / 2023 दिनांक 29.05.2023 को आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित करते हुए पात्र अभ्यर्थियों से दिनांक 19 जून , 2023 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गए थे ।
लोक निर्माण विभाग द्वारा उपलब्ध कराये गए अधियाचन एवं दिव्यांगजन हेतु पदों के चिन्हीकरण से संबंधित शासनादेश सं 0 : 48 , दिनांक 05 जून , 2023 के क्रम...








