देहरादून से दिल्ली जाने के लिए अब देने होंगे इतने रुपए , पढ़ें अपडेट…
Uttarakhand News: दिल्ली से देहरादून जाने वाले यात्रियों के लिए काम की खबर है। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सिवाया टोल प्लाजा पर टोल टैक्स के दाम बढ़ा दिए गए हैं, जिससे अब सफर करना मंहगा होगा। बताया जा रहा है कि नई कीमतें 1 जुलाई से लागू होंगी। ये टैक्स मल्टीएक्सल वाहनों का बढ़ाया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एनएच 58 दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सिवाया टोल प्लाजा में टोल टैक्स बढ़ाया गया है, जिसके अनुसार 1 जुलाई से मल्टीएक्सल वाहनों को 10 रुपये और बस-ट्रक को 05 रुपये ज्यादा टोल देना पड़ेगा। ऐसा पहली बार हुआ है जब एनएचएआई द्वारा टोल टैक्स की कीमतों में महज 05-10 रुपये का इजाफा किया गया है। इससे पहले हर बार 15-20 रुपये कीमत बढ़ाई जा रही थी।
बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों के लिए सिवाया टोल पर 10 किमी का दायरा निर्धारित किया गया है, इस दायरे के अंदर आने वाले लोगों को टोल टैक्स के रूप में महज 25...








