उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार ने दिया इस्तीफा…
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। शनिवार को आयोग के अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने शासन को अपना इस्तीफा भेजा है। जिससे चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। इस्तीफे की कई वजह बताई जा रही है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भर्ती धांधली के मामलों के बीच सरकार द्वारा ग्रुप-सी के पदों को भरने की भी जिम्मेदारी उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को सौंपी गई थी। यहां भी कुछ भर्ती परीक्षाओं में धांधली में मामले सामने आए, जिसके बाद से ही यूकेपीएससी भी सवालों के घेरे में आ गई थी। मामले की जांच के दौरान कई लोगों की गिरफ्तारी भी हुई। इस बीच आयोग के अध्यक्ष राकेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठी। ऐसे में परीक्षाओं के दौर के बीच चेयरमैन राकेश कुमार में व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया है।
गौरतलब है कि दिसंबर 2021 में शासन ने सेवानिवृ...







