आईएमए में 10 जून को होगी पासिंग आउट परेड, भारतीय सेना को मिलेंगे 332 युवा अफसर…
IMA POP 2023: देहरादून स्थित आईएमए से इस साल 10 जून को पासिंग आउट परेड होने वाली है। देश के भावी सैन्य अफसर सरहद की निगहबानी को पूरी तरह से तैयार हैं। मुख्य परेड से पहले भावी सैन्य अफसरों ने आईएमए के गीत की धुन पर शानदार परेड का प्रदर्शन किया है। वहीं इस साल परेड में सदियों पुरानी परंपरा खत्म होने वाली है। बताया जा रहा है कि रक्षा मंत्रालय भारत सरकार के जारी आदेश में पासिंग आउट परेड में घोड़ा बग्घी को शामिल करने की प्रथा को खत्म करने का आदेश दिया गया है।
सैन्य अफसरों का देश के लिए जोश और जज्बा
मिली जानकारी के अनुसार भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) की पासिंग आउट परेड दस जून को होगी। इसमें 374 कैडेट पास आउट होंगे। इनमें सात मित्र देशों के 42 कैडेट भी शामिल रहेंगे। इसके साथ ही शनिवार को भारतीय सेना को 332 युवा अफसरों की टोली मिल जाएगी। सेना प्रमुख मनोज पांडे परेड की सलामी लेंगे। परेड को देखने सेन...








