देहरादून में इस दिन लगने वाला है रोजगार मेला, हजारों पदों पर होगी भर्ती…
Job Update: बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। देहरादून में रोजगार मेला लगने वाला है। अगर आप भी नौकरी की तालाश कर रहे है। तो ये आपके लिए अच्छा मौका है। बताया जा रहा है कि देहरादून के कौशल विकास एवं सेवायोजन कार्यालय में 24 जून को दो हजार से ज्यादा पदों को भरने के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। आइए जानते है इस मेले में किन पदों पर भर्ती की जाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार बेरोजगार और योग्य युवाओं के लिए 24 जून को वृहद रोजगार मेला लगने जा रहा है। इसमें 10वीं, 12वीं पास या ग्रेजुएट बेरोजगार युवा अपनी शैक्षणिक योग्यता के मुताबिक आवेदन कर सकते हैं। मेले में 55 से ज्यादा कंपनियां प्रतिभाग करेगी। बताया जा रहा है कि इस मेले में भाग लेने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन कार्यालय में आकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
रोजगार मेले में कंपनियां युवाओं का साक्षात्कार लेकर उनका चयन करेंगे इसके अलावा अलग...








