जम्मू कश्मीर में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, दो आतंकी ढेर; एक अन्य घायल
जम्मू, जम्मू कश्मीर में राजौरी व बारामुला में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। जम्मू-कश्मीर के राजौरी में शुक्रवार को हुए आतंकी हमले के बाद सेना ने घेराबंदी तेज कर दी। शनिवार को सेना ने राजौरी में एक आतंकवादी को मार दिया है जबकि एक अन्य घायल बताया जा रहा है। वहीं, बारामुला के करहामा कुंजर इलाके में सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर हो गया है। इस आतंकी के तार लश्कर से जुड़े हैं।
राजौरी में मुठभेड़ में एक आतंकी मरा, एक घायल
राजौरी में सेना के जवानों ने एक आतंकी मार गिराने में सफलता हासिल की है जबकि एक अन्य आतंकी घायल हो गया है। अभी भी राजौरी के कंडी जंगल में मुठभेड़ चल रही है। आतंकी के पास से 1एक एके 56 रायफल, चार मैग्जीन, कुछ कारतूस, एक 9 एमएम की पिस्टल, 3 ग्रेनेड और विस्फोट सामग्री मिली है।
बारामुला में एक आतंकी ढे...








