Thursday, May 14News That Matters

Sample Page

सीएम धामी बोले- जून तक तैयार होगा यूसीसी का ड्राफ्ट, तेजी से हो रहा काम……

सीएम धामी बोले- जून तक तैयार होगा यूसीसी का ड्राफ्ट, तेजी से हो रहा काम……

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री ने कहा कि सैन्य बाहुल्य व देवभूमि उत्तराखंड में रहने वाले सभी जाति, पंथ, संप्रदाय के लोगों के लिए बिना किसी तुष्टिकरण के सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश्वास की भावना के अनुरूप समान नागरिक संहिता बनाने पर तेजी से काम किया जा रहा है।   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट जून तक तैयार हो जाएगा। साथ ही सरकारी भूमि पर होने वाले अतिक्रमण को सख्ती से रोका जाएगा। किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। यदि तय समय सीमा तक अतिक्रमण स्वयं नहीं हटाया गया तो अधिकारियों को भी अतिक्रमण हटाने की सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। मालसी स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि सैन्य बाहुल्य व देवभूमि उत्तराखंड में रहने वाले सभी जाति, पंथ, संप्रदाय के लोगों के लिए बिना किसी तुष्टिकरण के सबका साथ, सबका विकास एवं सबका व...
Chardham Yatra 2023: केदारनाथ Heli Ticket ठगी रोकने को उत्तराखंड पुलिस ने उठाया बड़ा कदम…..

Chardham Yatra 2023: केदारनाथ Heli Ticket ठगी रोकने को उत्तराखंड पुलिस ने उठाया बड़ा कदम…..

उत्तराखण्ड
देहरादून: Chardham Yatra 2023: चारधाम यात्रा की आड़ में हेली टिकट बुकिंग के लिए फर्जी वेबसाइट बनाने वाले साइबर ठगों पर शिकंजा कसने को उत्तराखंड पुलिस की एसटीएफ ने गूगल से मदद मांगी है।   एसटीएफ ने गृह मंत्रालय भारत सरकार के माध्यम से गूगल को पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि केदारनाथ धाम के लिए हेली टिकट की बुकिंग को एकमात्र वेबसाइट www.heliyatra.irctc.co.in है। ऐसे में इससे मिलती-जुलती या चारधाम हेली सेवा के नाम पर कोई वेबसाइट बनाई जाए तो गूगल उसे अपने स्तर से ही बंद कर दे, ताकि वह सर्च इंजन पर न दिखे और आमजन के साथ धोखाधड़ी न होने पाए।   हेली टिकट बुक करने के नाम पर साइबर ठग सक्रिय चारधाम यात्रा शुरू होने के साथ ही हेली टिकट बुक करने के नाम पर साइबर ठग भी सक्रिय हो गए हैं। केदारनाथ के लिए हेली सेवा के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी की जा रही है। उत्तराखंड पुलिस अब तक...
Gujarat and Maharashtra Day: 63 साल पहले आज ही के दिन भारत के दो राज्य हुए थे अलग, PM मोदी ने दी बधाई  !

Gujarat and Maharashtra Day: 63 साल पहले आज ही के दिन भारत के दो राज्य हुए थे अलग, PM मोदी ने दी बधाई !

दिल्ली
भारत के दो राज्य महाराष्ट्र और गुजरात 1 मई को अपना स्थापना दिवस मनाते हैं। बता दें कि भारत की आजादी के समय गुजरात और महाराष्ट्र राज्य बॉम्बे प्रदेश का हिस्सा थे।   आज गुजरात और महाराष्ट्र दिवस मनाया जा रहा है।   1 मई को महाराष्ट्र दिवस, गुजरात स्थापना दिवस और अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। यह दिन उत्साह के साथ मनाया जाता है क्योंकि 63 साल पहले आज ही के दिन दोनों राज्यों की नींव रखी गई थी। भाषाई आधार पर बॉम्बे के तत्कालीन राज्य के विभाजन के बाद 1960 में इस दिन दोनों राज्यों का गठन किया गया था।   प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को महाराष्ट्र और गुजरात के स्थापना दिवस पर लोगों को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया,'महाराष्ट्र दिवस की शुभकामनाएं। राज्य को एक महान संस्कृति और मेहनती लोगों का आशीर्वाद प्राप्त है, ...

Chardham Yatra Update: सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम रवाना हुए 2584 यात्री, गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में बारिश !

उत्तराखण्ड
गंगोत्री और यमुनोत्री सहित यमुना घाटी में लगातार बारिश हो रही है। साथ ही ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हो रही है।   उत्तराखंड में चारधाम यात्रा आज सुचारू है। सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम के लिए सुबह आठ बजे तक 2584 यात्री रवाना हुए हैं। वहीं, बारिश और बर्फबारी से धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।   उधर, गंगोत्री और यमुनोत्री सहित यमुना घाटी में लगातार बारिश हो रही है। साथ ही ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हो रही है। यमुनोत्री धाम के आखिर प्रमुख पड़ाव जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर मूसलाधार बारिश के बीच यात्री जोखिम भरी आवाजाही कर रहे हैं।   उत्तरांचल क्राइम न्यूज के लिए उत्तराखंड से ब्यूरो रिपोर्ट...
मुक्तेश्वर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, आज जिम कॉर्बेट के डाक बंगले करेंगे रात्रि विश्राम  !

मुक्तेश्वर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, आज जिम कॉर्बेट के डाक बंगले करेंगे रात्रि विश्राम !

उत्तराखण्ड
पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान का निरीक्षण करने के साथ ही मुक्तेश्वर के पर्यटन को लेकर सीएम धामी अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे। मुक्तेश्वर के दौरे पर पहुंचे सीएम धामी आज जिम कॉर्बेट के डाक बंगले में ही रुकेंगे।   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुक्तेश्वर के दौरे पर पहुंचे। यहां पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान में निरीक्षण कर और उन्होंने मुक्तेश्वर के पर्यटन को जानकारी ली। सीएम धामी जिम कॉर्बेट के डाक बंगले में ही रात्रि विश्राम करेंगे। इससे पहले सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। कल रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का 100 वां संस्करण प्रसारित होने जा रहा है। ऐसे में राज्य में भी अधिकाधिक लोग पीएम की मन की बात सुन सकें इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी विद्यालयों, ग्राम ...
हरिद्वार में पंडितो की गुंडागर्दी ……….

हरिद्वार में पंडितो की गुंडागर्दी ……….

उत्तराखण्ड
हरकी पौड़ी में हरिद्वार के पंडितो का कब्ज़ा.......... जिसको लेकर लगातार बाहर से आये पंडितो पर अत्याचार की खबरे सुनने को मिल रही है. आज एक बिहार से आये पंडित, हरकी पौडी पर पंडितो के तांडव व गुंडागर्दी से इतना त्रासद हो गया कि अपने हाथ में गंगाजल लेकर कसम खाने को मजबूर हो गया तथा वहां के पंडितो को गंगाजल से श्रापित कर दिया. अब भले ही चाहे पंडित की मनोकामना पूरी हो या न हो लेकिन यह दृश्य सैकड़ो लोगो ने वायरल वीडियो को देखकर पंडितो को बुरा भला कहना शुरू कर दिया.       उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए उत्तराखंड से ब्यूरो रिपोर्ट...
Mukhtar Ansari: गैंगस्टर केस में माफ‍िया मुख्‍तार अंसारी को दस साल की सजा और पांच लाख का जुर्माना !

Mukhtar Ansari: गैंगस्टर केस में माफ‍िया मुख्‍तार अंसारी को दस साल की सजा और पांच लाख का जुर्माना !

दिल्ली
अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम/एमपी-एमएलए कोर्ट में सांसद अफजाल अंसारी व मुख्तार अंसारी पर चल रहे 15 साल पुराने गैंगस्टर के मुकदमे में फैसला सुनाया गया। इस केस में मुख्‍तार अंसारी को दस वर्ष की कैद और पांच लाख का जुर्माना लगा है। अफजाल पर फैसला थोड़ी देर में फैसला सुनाया जाएगा।   गैंगस्टर के मामले में पुलिस ने वर्ष 29 नवंबर 2005 में तत्कालीन भाजपा विधायक कृष्णानंद राय, उनके गनर सहित सात लोगों की बसनिया गांव के सामने गोलियों से भूनकर हत्या करने का मुकदमा को भी आधार बनाया था। इसके अलावा कोयला व्यवसायी नंदकिशोर रूंगटा अपहरण कांड को भी शामिल किया था।हालांकि इन दोनों मामले में अंसारी बंधु बरी हो चुके है। सांसद के मुकदमे में कोर्ट के फैसले को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। एसपी आफिस के पास बैरिकेड़िंग कर दी गई है। नगर क...
पीएम मोदी की ‘Mann Ki Baat’ का 100वां संस्करण कल, उत्‍तराखंड में होगा भव्य आयोजन……

पीएम मोदी की ‘Mann Ki Baat’ का 100वां संस्करण कल, उत्‍तराखंड में होगा भव्य आयोजन……

उत्तराखण्ड
 देहरादून: Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का कल (रविवार) को 100 वां संस्करण प्रसारित होने जा रहा है। ऐसे में राज्य में भी अधिकाधिक लोग पीएम की मन की बात सुन सकें इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी विद्यालयों, ग्राम सभाओं, डिग्री कॉलेज, पॉलिटेक्निक, आइटीआइ में कार्यक्रम को सुनने की व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।   प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू किए गये 'मन की बात' का कल 100 वां संस्करण प्रातः 11 बजे प्रसारित होगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उन लोगों का विशेष उल्लेख करते हैं जो कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे तमाम लोग देश के कोने-कोने में हैं और अपने कार्यों से अलग पहचान बनाते हुए समाज को दिशा देने का काम भी कर रहे हैं।   ऐसे लोगों के बारे में जानकारी और उनक...
ED: ईडी ने बायजू के सह-संस्थापक के ठिकानों पर की छापेमारी,विदेशी मुद्रा के लेनदेन से जुड़े मामले ……..

ED: ईडी ने बायजू के सह-संस्थापक के ठिकानों पर की छापेमारी,विदेशी मुद्रा के लेनदेन से जुड़े मामले ……..

bangaluru
छापेमारी के दौरान इन ठिकानों से कई दस्तावेज और डिजिटल डेटा सीज किया गया है।   प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने शनिवार को बेंगलुरु में तीन जगहों पर छापेमारी की। बताया गया है कि ईडी की यह कार्रवाई एडटेक कंपनी बायजू के सह-संस्थापक रविंद्रन बायजू से जुड़े विदेशी मुद्रा के लेन-देन (FEMA) के मामले में हुई है। छापेमारी के दौरान इन ठिकानों से कई दस्तावेज और डिजिटल डेटा सीज किया गया है। ईडी ने एक बयान में बताया कि विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के प्रावधानों के तहत हाल में कुल तीन परिसरों-दो कारोबारी और एक रिहायशी परिसर पर छापे मारे गए। जांच एजेंसी ने बताया कि उसने विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल डेटा जब्त किए हैं। ईडी ने बताया कि यह कार्रवाई कुछ लोगों से मिली ‘‘विभिन्न शिकायतों’’ के आधार पर की गई। जांच एजेंसी ने आरोप लगाया कि रवींद्रन बायजू को ‘‘कई’’ समन भेजे गए, लेकिन व...
पहाड़ में स्कूल आने के लिए बच्चों को 22 रुपये तक भत्ता, मैदानी क्षेत्रों के लिए भी की गई व्यवस्था………

पहाड़ में स्कूल आने के लिए बच्चों को 22 रुपये तक भत्ता, मैदानी क्षेत्रों के लिए भी की गई व्यवस्था………

उत्तराखण्ड
शिक्षा सचिव के मुताबिक बस, टैक्सी या अन्य व्यवस्था कर विभाग प्रति छात्र के हिसाब से छात्रों पर आने वाले खर्च का भुगतान करेगा। पहले चरण में माध्यमिक स्तर पर 559, प्राथमिक स्तर पर 603 और पूर्व माध्यमिक स्तर पर 76 क्लस्टर स्कूल बनने हैं।   प्रदेश के पर्वतीय जिलों के क्लस्टर स्कूलों में दूरदराज से आने वाले छात्र-छात्राओं को आवागमन सुविधा के लिए सरकार प्रति किलोमीटर अधिकतम 22 रुपये तक किराया भत्ता देगी। जबकि मैदानी क्षेत्रों के स्कूलों के छात्र-छात्राओं को 18 से 20 रुपये तक मिलेंगे। प्रदेश में पहले चरण में माध्यमिक स्तर पर 559, प्राथमिक स्तर पर 603 और पूर्व माध्यमिक स्तर पर 76 क्लस्टर स्कूल बनने हैं। इन स्कूलों में दूरदराज से आने वाले छात्र-छात्राओं को सरकार स्कूल तक आने जाने के लिए किराया भत्ता देगी। शिक्षा सचिव रविनाथ रमन के मुताबिक इसके लिए बस, टैक्सी या अन्य व्यवस्था कर विभाग प्...