Thursday, May 14News That Matters

Sample Page

Shraddha Murder Case: श्रद्धा वालकर हत्याकांड में आज आएगा कोर्ट का फैसला………….

Shraddha Murder Case: श्रद्धा वालकर हत्याकांड में आज आएगा कोर्ट का फैसला………….

दिल्ली
नई दिल्ली. दिल्ली की एक अदालत ‘लिव-इन पार्टनर’ श्रद्धा वालकर की हत्या के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला के खिलाफ आरोप तय करने के संबंध में आदेश शनिवार को यानी कि आज सुना सकती है. पूनावाला पर अपनी ‘लिव-इन पार्टनर’ श्रद्धा वालकर की गला घोंटकर हत्या करने के बाद उसके शव के टुकड़े-टुकड़े करने का आरोप है. वालकर के पिता के आवेदन पर दिल्ली पुलिस को भी कल तक अदालत में अपना जवाब दाखिल करना है. वालकर के पिता ने अपनी अर्जी में अनुरोध किया है कि श्रद्धा के शव के अवशेष परिवार को सौंपे जाएं ताकि संस्कृति और परंपरा के अनुरूप उसका अंतिम संस्कार किया जा सके. अतरिक्त सत्र न्यायाधीश मनीषा खुराना कक्कड़ ने 15 अप्रैल को दलीलों को सुनने के बाद अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था. वालकर के पिता के आवेदन पर जवाब देने के लिए जांच एजेंसी ने 15 अप्रैल को समय मांगा था. दिल्ली पुलिस ने 24 जनवरी को इस मामले में 6,629 पृष्ठों का...
IPL में आज : आज का दूसरा मुकाबला दिल्ली और हैदराबाद के बीच, इस मैच की खास बातें जानिए…….

IPL में आज : आज का दूसरा मुकाबला दिल्ली और हैदराबाद के बीच, इस मैच की खास बातें जानिए…….

खेल
इंडियन प्रीमियर लीग में लगातार पांच हार के बाद पिछले दो मैचों में जीत दर्ज करने वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम शनिवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैदान में उतरेगी तो उसकी उम्मीदें बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की होगी। पिछले दोनों मैचों दिल्ली को जीत दिलाने में गेंदबाजों की भूमिका अहम रही। टीम का पिछला मुकाबला भी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ही थी। हैदराबाद में खेले गये कम स्कोर वाले इस मैच को दिल्ली ने सात रन से जीता था। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वार्नर ने अपनी पूर्व टीम के खिलाफ गेंदबाजों का शानदार इस्तेमाल किया था। अक्षर पटेल और कुलदीप यादव की स्पिन गेंदबाजों की जोड़ी ने हैदराबाद के बल्लेबाजों पर अंकुश लगाया और फिर आखिरी ओवर में मुकेश कुमार ने शानदार तरीके से 12 रन का बचाव किया। इस मुकाबले में इशांत शर्मा और एनरिच नोर्किया ने भी प्रभावित किया। टीम के लिए परेशानी का सबसे उ...
Corona Alert : पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के 7171 नए केस, 40 की मौत, एक्टिव केसों में आई गिरावट !

Corona Alert : पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के 7171 नए केस, 40 की मौत, एक्टिव केसों में आई गिरावट !

उत्तराखण्ड
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7,171 नए केस दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही अब देश में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 51,314 पहुंच गई हैं।   केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में रिकवरी दर 98.70 फीसदी दर्ज की गई। राहत की बात यह है कि कल के मुकाबले आज नए मामलों में मामूली गिरावट आई है। कल यानि शुक्रवार (28 अप्रैल, 2023) को 7,533 नए मामले दर्ज किए गए थे।   इतने मरीज हुए ठीक स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक,अब तक कुल 4,43,56,693 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। 40 मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,508 हो गई है। सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक, केरल में 15 मरीजों की मौत हुई है। कोविड मामलों की कुल संख्या 4.49 करोड़ दर्ज की गई। रिकवरी दर 98.69 प्रतिशत मंत्रालय की वेबसाइट पर साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय कोविड ...
निजी कंपनी के अकाउंटेंट के घर में मिला इतना कैश कि पुलिस हुई हैरान……….

निजी कंपनी के अकाउंटेंट के घर में मिला इतना कैश कि पुलिस हुई हैरान……….

उत्तराखण्ड
देहरादून: नेहरू कालोनी में निजी कंपनी के अकाउंटेंट के घर से पुलिस ने एक करोड़ 70 लाख रुपये बरामद किए। अकाउंटेंट नकदी के बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं बता पाया और न ही उसके संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत कर सका। ऐसे में पुलिस ने नकदी जब्त कर ली और आगे की कार्रवाई के लिए आयकर विभाग को सूचित किया। प्रकरण में आगे की जांच आयकर विभाग करेगा।   थानाध्यक्ष नेहरू कालोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि बाईपास चौकी प्रभारी देवेश खुगशाल को फ्रेंड्स एनक्लेव स्थित एक घर में बड़ी मात्रा में नकदी रखे होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने वहां पहुंचकर तलाशी ली तो आलमारी, बैग और एक दराज से कुल 1.70 करोड़ रुपये बरामद हुए।   पुलिस ने आयकर विभाग को सूचना दी नकदी अधिक होने के चलते गिनने के लिए मशीन मंगानी पड़ी। उस समय अकाउंटेंट अपने पिता और परिवार के साथ घर पर ही था। उसके पिता भी अकाउंटेंट हैं। पुलिस ने प...
जोशीमठ पुनर्निर्माण के मुद्दे पर तीन मई को दिल्ली में बैठक …….

जोशीमठ पुनर्निर्माण के मुद्दे पर तीन मई को दिल्ली में बैठक …….

उत्तराखण्ड
नई दिल्ली में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अपर सचिव की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली इस बैठक में पोस्ट-डिजास्टर नीड्स असेसमेंट (पीडीएनए), वैज्ञानिक संस्थाओं के विशेषज्ञों और उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों को बुलाया गया है।   जोशीमठ आपदा प्रभावित को शीघ्र राहत मिल सकती है। इस संबंध में केंद्र सरकार की ओर से तीन मई को नई दिल्ली में बैठक बुलाई गई है। संभव है कि इस बैठक में जोशीमठ पुनर्निर्माण के लिए राहत पैकेज पर कोई फैसला हो जाए। राज्य सरकार की ओर से राहत पैकेज के तौर पर केंद्र से करीब तीन हजार करोड़ रुपये की मांग की गई है। नई दिल्ली में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अपर सचिव की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली इस बैठक में पोस्ट-डिजास्टर नीड्स असेसमेंट (पीडीएनए), वैज्ञानिक संस्थाओं के विशेषज्ञों और उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकार...
चंबा-ऋषिकेश मोटर मार्ग पर हादसा, सड़क पर पलटी कार, पांच लोग घायल, दो की हालत गंभीर  !

चंबा-ऋषिकेश मोटर मार्ग पर हादसा, सड़क पर पलटी कार, पांच लोग घायल, दो की हालत गंभीर !

उत्तराखण्ड
ऋषिकेश से उत्तरकाशी की ओर जा रही एक कार हादसे का शिकार हो गई। कार सड़क पर पलटने से पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को 108 से सीएचसी खाड़ी ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के  बाद दो लोगों को एम्स ऋषिकेश रेफेर कर दिया गया। चंबा-ऋषिकेश मोटर मार्ग पर र ताछला के समीप सुबह एक हादसा हो गया। एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने से इसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर है, जिन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। शनिवार सुबह एक कार ऋषिकेश से उत्तरकाशी की ओर जा रही थी। इसी दौरान कार सड़क पर पलट गई। कार में पांच लोग सवार थे। सभी घायलों को 108 से सीएचसी खाड़ी ले जाया गया।  जहां प्राथमिक उपचार के  बाद दो लोगों को एम्स ऋषिकेश रेफेर कर दिया गया।   नरेंद्रनगर थानाध्यक्ष नदीम अहतर ने बताया कि दुर्घटना में अनिता पुत्री देवेश्वर निवासी रोतल घमरी उत्तरकाशी, लक्ष्मी प्रसाद पुत्र देवेश्वर...
पीएम मोदी ने किया 91 FM रेडियो स्टेशनों का उद्घाटन, उत्तरकाशी को भी दी सौगात…

पीएम मोदी ने किया 91 FM रेडियो स्टेशनों का उद्घाटन, उत्तरकाशी को भी दी सौगात…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: पीएम मोदी का उत्तराखंड के साथ गहरा नाता है। वह प्रदेश में नई योजनाओं पर काम कर रहे है। केंद्र से प्रदेश को कई सौगातें मिलती रही है। इसी कड़ी में पीएम मोदी ने आज प्रदेश के उत्तरकाशी जिले को भी सौगात दी है। बताया जा रहा है कि पीएम ने देश में रेडियो कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 100 वाट कैपेसिटी के 91 FM रेडियो स्टेशनों का उद्घाटन किया है। जिसमें उत्तरकाशी का भी FM रेडियो स्टेशन शामिल है। एफएम ट्रासंमीटर की सुविधा होने से अब एक बड़े क्षेत्र को इसका लाभ मिलेगा। 18 राज्यों में उत्तराखंड भी शामिल मिली जानकारी के अनुसार पीएम मोदी ने 18 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 84 जिलों में इन FM रेडियो स्टेशनों का उद्घाटन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया है। इन 18 राज्यों में उत्तराखंड भी शामिल है। प्रदेश के सीमांत जनपद उत्तरकाशी को आज 91 FM रेडियो स्टेशन क...
उत्तराखंड में जल्द ही होगा एयर एंबुलेंस का आगाज, मरीजों को मिलेगा लाभ…

उत्तराखंड में जल्द ही होगा एयर एंबुलेंस का आगाज, मरीजों को मिलेगा लाभ…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड में जल्द ही एयर एंबुलेंस का आगाज होने वाला है। देश के समस्त एम्स में से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश पहला ऐसा केंद्र बनने जा रहा है, जहां से एयर एंबुलेंस सेवा शीघ्र संचालित होंगी। इस सेवा से आपदा या किसी हादसे के दौरान मरीजों को आसानी से कम समय में बड़े अस्पताल का इलाज उपलब्ध हो सकेगा। इसके लिए हेलिकॉप्टर खरीद लिया गया है। मई माह से योजना धरातल पर नजर आएगी। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एयर एंबुलेंस सेवा शुरू करने के लिए एम्स ऋषिकेश और पिनाकल कंपनी के बीच एमओयू किया गया है। आपातकालीन और ट्रामा सेवाओं के लिए मई में एम्स से एयर एंबुलेंस सेवा संचालित होगी। पवन हंस की ओर से मेरठ में एयर एंबुलेंस को तैयार किया जा रहा है। हेलीकॉप्ट मिलते ही एम्स प्रशासन सेवा शुरू करने के लिए पूरी तैयारियां कर ली है। जल्द ही एयर एंबुलेंस का उत्तराखंड में संचालन शुरू हो जाएगा।  ज...
उत्तराखंडः ड्रीम 11 से फिर चमकी पहाड़ के युवक की किस्मत, बना करोड़पति…

उत्तराखंडः ड्रीम 11 से फिर चमकी पहाड़ के युवक की किस्मत, बना करोड़पति…

उत्तराखण्ड
Dream 11: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के रहने वाले एक युवक की किस्मत रातोंरात ऐसी चमकी की वह करोड़पति बन गया। बताया जा रहा है कि युवक मोबाइल पर Dream 11 नाम के ऐप पर क्रिकेट गेम खेलता था। इसी ऐप के माध्यम से उसने टीम बनाकर एक करोड़ रुपये जीते हैं। युवक के खाते में जीत की राशि ट्रांसफर हो गई है और इससे युवक के परिजन फूले नहीं समा रहे हैं। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रुद्रप्रयाग जिले के जखोली ब्लाक के ग्राम कपड़िया निवासी अजय रावत  की किस्मत आईपीएल में बेंगलुरु बनाम कोलकाता मैच ने बदल दी है। बताया जा रहा है कि उन्होंने ₹39 लगाकर dream11 में टीम बनाई थी। उनकी टीम को सर्वाधिक 844.5 पॉइंट मिले और उन्होंने सीधे एक करोड़ की रकम जीती। बताया जा रहा है कि गेम टैली बोर्ड पर नंबर-1 हासिल करते हुए उसने एक करोड़ रुपये जीत लिए हैं। टैक्स की राशि काटकर 70 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए गए हैं। वहीं उन्हें बधाई देने व...
उत्तराखंड में यहां होगा Y-20 इण्डिया शिखर सम्मेलन आयोजित, CS ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश…

उत्तराखंड में यहां होगा Y-20 इण्डिया शिखर सम्मेलन आयोजित, CS ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड में आगामी पांच मई को एम्स, ऋषिकेश में यूथ-20 का आयोजन होने वाला है। बताया जा रहा है कि Y-20 इण्डिया शिखर सम्मेलन में देश के सभी राज्यों सहित विश्वभर के युवा प्रतिभाग करेंगे। जिसके लिए शासन प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी। इसके तहत आज सचिवालय में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान सीएस ने अधिकारियों को कई सख्त निर्देश दिए है। मिली जानकारी के अनुसार आज सचिवालय में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत 05 मई, 2023 को एम्स, ऋषिकेश में आयोजित होने वाले यूथ-20 की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित हुई है। बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि Y-20 इण्डिया शिखर सम्मेलन में देश के सभी राज्यों सहित विश्वभर के युवा प्रतिभाग करेंगे। एक पर्यटन प्रदेश होने के नाते हमारे पास प्रदेश की प्राकृतिक और सांस्कृतिक सुन्दरता को देश और विदेश तक पहुंचाने ...