बल्लूपुर-पांवटा हाईवे पर कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, टिकरधार में पिकअप खाई में गिरी—दोनों हादसों से क्षेत्र में हड़कंप
बल्लूपुर-पांवटा हाईवे पर कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, टिकरधार में पिकअप खाई में गिरी—दोनों हादसों से क्षेत्र में हड़कंप
देहरादून/विकासनगर। बल्लूपुर–पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को महाराजा होटल के समीप एक कार की टक्कर से हिमाचल प्रदेश के कुल्लू निवासी 68 वर्षीय सलगी राम पुत्र शोभाराम की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, हादसे में शामिल कार को चौकी में खड़ा कर जांच शुरू कर दी गई है।
भोजन के बाद सड़क पार करते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश से आए दस लोग महाराजा होटल में भोजन करने के बाद सड़क पार कर अपने वाहनों की ओर जा रहे थे। उसी दौरान देहरादून से आ रही तेज रफ्तार कार ने सलगी राम को जोरदार टक्कर मार दी।
गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को तुरंत स्वामी विवेकानंद अस्पताल, धर्मावाला ...








