Thursday, April 30News That Matters

Sample Page

सीएम धामी की उपचुनाव जीत 54 हजार 121 वोटों से हुई ऐतिहासिक जीत,

उत्तराखण्ड
सीएम धामी की उपचुनाव जीत 54 हजार 121 वोटों से हुई ऐतिहासिक जीत, 54 हजार से अधिक वोट पाकर सीएम धामी चंपावत उपचुनाव जीत गए हैं। सीएम धामी की रिकॉर्ड मतों से जीत के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। वहीं कांंग्रेस की निर्मला गहतोड़ी को 3607 वोट मिले। पहली बार कांंग्रेस की जमानत जब्त हुई। सीएम पुष्कर सिंह धामी पहुंचे टनकपुर उपचुनाव का परिणाम आते ही सीएम पुष्कर सिंह धामी जनता का आभार करने टनकपुर पहुंच गए हैं। उनके साथ भारी संख्या में समर्थक भी पहुंचे हैं। यहां भाजपा कार्यकर्ता रंग गुलाल उड़ाने के साथ ही सीएम के समर्थन में जोरशोर से नारेबाजी कर रहे हैं। ढोल दमाऊं की थाप पर झूमे भाजपाई चुनाव नतीजे आने के बाद सांसद अजय टम्टा और उप चुनाव प्रभारी बीजेपी कैलाश शर्मा के साथ भाजपा कार्यकर्ता ढोल दमाऊं की थाप पर झूमे। भाजपा समर्थकों के साथ ही यहां भारी संख्या में लोग जश्न...
अवैध पार्किंग बने हैं कई सड़क मार्ग!

अवैध पार्किंग बने हैं कई सड़क मार्ग!

उत्तराखण्ड
अवैध पार्किंग बने हैं कई सड़क मार्ग! गऊघाट-लक्कड़ मंडी की ओर जाने वाले सड़क मार्ग के किनारे खड़े किए जा रहे हैं तिपहिया व चार पहिया वाहन| देहरादून- सड़क किनारे जगह-जगह अनियंत्रित तरीके से छोटे व बड़े वाहनों को खड़े हुए देखा जा सकता है | ऐसा होने से अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है और उधर से गुजरने वाले वाहन चालकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है| यह तभी हो रहा है जब पुलिस ऐसे अनियंत्रित तरीकों से खड़े वाहन स्वामियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं करती |नगर निगम का वार्ड संख्या 69 मुस्लिम कॉलोनी- लखीबाग ऐसा वार्ड है, जहां की सड़कों पर तीन पहिया और चार पहिया वाहन वाहनों की कतारें देखी जा सकती हैं | पिछले दिनों हालांकि पुलिस ने ऐसे वाहनों भवन के स्वामियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए वाहनों में लॉक लगाए थे, लेकिन समय आगे बढ़ते ही फिर से सड़कों पर तिपहिया और चार पहिया वाहनों को ...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डा. नित्यानंद शोध संस्थान नवनिर्मित केंद्र का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डा. नित्यानंद शोध संस्थान नवनिर्मित केंद्र का किया उद्घाटन

उत्तराखण्ड
देहरादून: दून विश्वविद्यालय परिसर में 22 करोड़ की लागत से बने डा.नित्यानंद हिमालयन शोध एवं शिक्षण केंद्र का आज (गुरुवार) को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकार्पण किया। केंद्र हिमालय के पर्यावरण अध्ययन और संरक्षण को समर्पित होगा। दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.सुरेखा डंगवाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि डा.नित्यानंद हिमालयन शोध एवं शिक्षण केंद्र का लोकार्पण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। इस संस्थान को ब्रिडकुल ने बेहतरीन ढंग से तैयार किया। हिमालयी पर्यावरण के महान चिंतक शिक्षाविद डा. नित्यानंद को समर्पित इस केंद्र में स्नातकोत्तर भूगोल एवं भूगर्भ की कक्षाएं पिछले दो साल से संचालित की जा रही हैं, जबकि पिछले वर्ष से गढ़वाली, कुमाऊंनी व जौनसारी बोली के सर्टिफिकेट कोर्स भी शुरू कर दिए गए हैं। केंद्र में रिमोट सेंसिंग पर डिप्लोमा कोर्स भी संचालित किया जा रहा है। राष्ट्...
जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में गंदगी व्याप्त |

जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में गंदगी व्याप्त |

उत्तराखण्ड
जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में गंदगी व्याप्त नगर निगम की कार्यशैली पर उठे सवालिया निशान देहरादून - उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में जगह-जगह गंदगी के ढेर देखे जा सकते हैं, जिसके लिए नगर निगम जिम्मेदार है | कई वार्ड क्षेत्रों में तो गंदगी फैली हुई आसानी के साथ देखी जा सकती है, लेकिन यदि जिलाधिकारी देहरादून के कार्यालय परिसर में ही गंदगी और शराब की बोतलें देखने को मिल जाए तो, वह बहुत ही हैरानी की बात है? मिली जानकारी के अनुसार, जिलाधिकारी कार्यालय के पीछे वाले परिसर में पिछले लंबे समय से ऐसे स्थान पर कूड़ा-गंदगी पड़ा हुआ रहा, जहां पर जिलाधिकारी कार्यालय परिसर का गेट है | इस गेट पर ताला लगा हुआ है, लेकिन गंदगी फैलाने वाले लोग गेट के ऊपर से कार्यालय परिसर में गंदगी डाल देते हैं | हाल ही में वहां भारी संख्या में फैली गंदगी को उत्तराखंड के वरिष्ठ आंदोलनकारी प्रभात डंडरियाल द्वारा एडीएम से शि...

ठेंगा! पलटन बाजार से होकर गुजर रही बाहरी राज्यों की कारें

उत्तराखण्ड
ठेंगा! पलटन बाजार से होकर गुजर रही बाहरी राज्यों की कारें हम नहीं सुधरेंगे! यातायात के नियमों का उल्लंघन करते आ रहे हैं बाहरी पर्यटक देहरादून-  राज्य के बाहर से आने वाले पर्यटकों द्वारा यातायात के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ती हुई देखी जा रही है |कई बार यातायात कि नियमों का उल्लंघन उत्तराखंड में आने वाले भारी पर्यटकों द्वारा इस वर्ष के सीजन में किया जा चुका है | प्रतिबंधित क्षेत्रों खासतौर से बाजारों से होकर यह पर्यटक अपनी कारों को आसानी के साथ निकाल कर ले जा रहे हैं | थाना नगर कोतवाली के सामने से होकर अनेक मोटरकार सीधे पलटन बाजार से होते हुए घंटाघर की ओर रुख करती है और यातायात के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए अपनी कार को घंटाघर क्षेत्र में ले जाकर अपने गंतव्य स्थानों की ओर आगे बढ़ जाते हैं | हैरानी की बात यह है कि उत्तराखंड राज्य में बाहरी पर्यटको की कारों का जिस तरह से प्रतिबंधित बाजार...
मदन कौशिक ने कहा- मोदी सरकार सेवा सुशासन गरीब कल्याण के लिए कर रही कार्य

मदन कौशिक ने कहा- मोदी सरकार सेवा सुशासन गरीब कल्याण के लिए कर रही कार्य

उत्तराखण्ड
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुआई में केंद्र सरकार सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, नवाचार और दृढ़ इच्छाशक्ति के मूलमंत्र पर आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में भी डबल इंजन के दम को महसूस किया जा सकता है। केंद्र की मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में चल रहे अभियान की कड़ी में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कौशिक बुधवार को प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने वर्ष 2014 से पहले और इसके बाद से अब तक की विभिन्न योजनाओं के आंकड़े रखते हुए इसके अंतर को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि देश आज हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है। आठ साल के कालखंड में कई ऐसे विषयों का समाधान हुआ, जो वर्षों से लटके हुए थे। कौशिक ने कहा कि उत्तराखंड में डबल इंजन के बूते अनेक योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी...
राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मोदी के परौंख आगमन को लेकर तैयारियों का जायजा लेने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मोदी के परौंख आगमन को लेकर तैयारियों का जायजा लेने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे

उत्तरप्रदेश
राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के परौंख ग्राम आगमन को लेकर तैयारियों का जायजा लेने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए हैं। हेलीपैड पर उनका हेलीकाप्टर उतरा तो वहां मौजूद उच्चाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उनका काफिला कार्यक्रम स्थल पथरी देवी मंदिर के लिए रवाना हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर सुबह करीब साढ़े दस बजे परौंख गांव में बने हेलीपैड पर उतरा। वह यहां राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर तैयार जनसभा स्थल, पथरी देवी मंदिर, आंबेडकर पार्क, मिलन केंद्र व झलकारीबाई इंटर कालेज में सुरक्षा एवं तैयारियों का जायजा लेने आए। सबसे पहले उन्होंने पथरी देवी मंदिर में पूजा अर्चना की और पुजारी से मंदिर के बारे में जाना। पुजारी ने उन्हें पुष्प गुूच्छ भेंट किया। मुख्यमंत्री ...
CM योगी पूरी कैबिनेट के साथ देखेंगे अक्षय की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज

CM योगी पूरी कैबिनेट के साथ देखेंगे अक्षय की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज

उत्तरप्रदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज की विशेष स्क्रीनिंग देखेंगे। लोक भवन के हाल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने मंत्रियों तथा भाजपा के विधायकों के साथ इस फिल्म का लुत्फ उठाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अपने मंत्रियों तथा विधायकों के साथ बालीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' देखेंगे। गुरुवार को लोकभवन में इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग दिन में 11:30 बजे से होगी। फिल्म देखने के बाद योगी आदित्यनाथ सरकार उसे टैक्स फ्री करने पर भी विचार कर सकती है। स्क्रीनिंग के दौरान फिल्म के लीड अक्षय कुमार और अभिनेत्री मानुषी छिल्लर भी मौजूद होंगे। फिल्म के डायरेक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी भी वहां शामिल होंगे। अक्षय कुमार ने इस खास स्क्रीनिंग को लेकर बताया कि यह हमारे लिए सम्मान की बात है कि उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ...
आतंकियों ने फिर बनाया बाहरी नागरिक को निशाना, राजस्थान निवासी बैंक मैनेजर की मौत

आतंकियों ने फिर बनाया बाहरी नागरिक को निशाना, राजस्थान निवासी बैंक मैनेजर की मौत

देश-विदेश
जम्मू-कश्मीर प्रशासन व पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा को यकीनी बनाने के दिए जा रहे दावों के बीच आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के आरेह इलाके में अब एक बैंक मैनेजर को निशाना बनाया है। कुलगाम में इलाकाही देहाती बैंक शाखा के बैंक प्रबंधक पर आज सुबह आरेह इलाके में आतंकवादियों ने गोली चला दी। इस हमले में बैंक मैनेजर गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया परंतु इलाज के दौरान उसे दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान विजय कुमार के तौर पर हुई है। वह राजस्थान का रहने वाला था। हमले के तुरंत बाद ही घटनास्थल पर पहुंचे सेना व पुलिस के जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार घायल बैंक मैनेजर की पहचान विजय के तौर पर हुई है और वह राजस्थान का रहने वाला बताया जा रहा है।...
राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज, कांग्रेस अपने विधायकों को होटल में शिफ्ट करने की तैयारी में

राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज, कांग्रेस अपने विधायकों को होटल में शिफ्ट करने की तैयारी में

देश-विदेश
राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र और कर्नाटक में चुनाव को देखते हुए भाजपा ने जहां प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं कांग्रेस भी हरियाणा और राजस्थान में अपने विधायकों को होटल में शिफ्ट करने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक राजस्थान में कांग्रेस और समर्थक विधायकों को एकजुट रखने के लिए 3 जून से उदयपुर में बाड़ेबंदी की तैयारी की जा रही है। सभी विधायकों को उसी होटल में ठहराया जाएगा, जहां पिछले महीने कांग्रेस का चिंतन शिविर हुआ था। कांग्रेस इससे पहले भी साल 2020 में विधायकों की बाड़ेबंदी कर चुकी है। इधर, हरियाणा में भी विधायकों को राजस्थान में शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। हरियाणा से सटे राजस्थान के बॉर्डर के आसपास सभी विधायकों को रखने की तैयारी है। हालांकि पिछले दिनों कांग्रेस विधायक दल की बैठक में कुलदीप विश्नोई शामिल नहीं हुए। ऐसे में उनको लेक...