Tuesday, April 28News That Matters

Sample Page

सीएम योगी के दुबारा सत्‍ता में आने के बाद गोरखपुर की तस्‍वीर बदलने वाली योजनाओं को बनाने में जुटे अफसर

सीएम योगी के दुबारा सत्‍ता में आने के बाद गोरखपुर की तस्‍वीर बदलने वाली योजनाओं को बनाने में जुटे अफसर

देश-विदेश
विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद पहली बार गोरखपुर आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को देखते हुए प्रशासन गोरखपुर के विकास की रूपरेखा बनाने में जुटा है। पहले से चल रही विकास योजनाओं के प्रगति की समीक्षा के साथ भविष्य की संभावित योजनाओं पर भी मंथन किया जा रहा है। अधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री इस संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पहले से चल रही योजनाओं की प्रगति के साथ भविष्य की योजनाओं पर भी बात करने की तैयारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिछले कार्यकाल में गोरखपुर के विकास को लेकर कई योजनाएं शुरू की गईं। गोरखपुर शहर की स्थिति बदल चुकी है। बाहर से आने वाले लोगों को यह बदलाव नजर भी आता है। इसी तरह औद्योगिक क्षेत्र में भी काफी प्रगति आयी। निवेशक गोरखपुर में आकर निवेश करना चाहते हैं। विधानसभा चुनाव के चलते कई योजनाओं पर काम रुक गया था। परिणाम आने के बाद उसे दोबारा शु...
मायावती ने लोकसभा में नेता बदले, रितेश पांडेय को हटाया

मायावती ने लोकसभा में नेता बदले, रितेश पांडेय को हटाया

राष्ट्रीय
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में सभी 403 सीट पर लडऩे के बाद भी सिर्फ एक पर जीत दर्ज करने वाली बहुजन समाज पार्टी ने बदलाव भी शुरू कर दिया है। बसपा ने यह बदलाव लोकसभा सदस्यों के कार्यभार में भी किया है। अम्बेडकर नगर से सांसद रितेश पाण्डेय को लोकसभा में पार्टी के नेता के पद से हटा दिया गया है। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा बसपा संसदीय दल की चेयर पर्सन मायावती ने लोकसभा के बजट सत्र के दौरान ही नेताओं के पदभार में बदलाव कर दिया है। अम्बेडकर नगर से बसपा के लोकसभा सदस्य रितेश पाण्डेय के स्थान पर अब गिरीश चंद्र जाटव को लोकसभा में पार्टी का नेता बनाया गया है। गिरीश चंद्र जाटव बिजनौर के नगीना से लोकसभा सदस्य हैं। इसके साथ ही राम शिरोमणि वर्मा लोकसभा में उप नेता के पद पर बरकरार रहेंगे जबकि संगीता आजाद को चीफ व्हिप बनाया गया है। पहले गिरीश चंद्र जाटव पार्टी के चीफ व्हिप थे। ...
पीएम मोदी ने भाजपा संसदीय दल की बैठक को किया संबोधित,कहा- अगर किसी का टिकट काटा गया तो यह मेरी जिम्मेदारी

पीएम मोदी ने भाजपा संसदीय दल की बैठक को किया संबोधित,कहा- अगर किसी का टिकट काटा गया तो यह मेरी जिम्मेदारी

देश-विदेश
नई दिल्ली के अंबेडकर भवन में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा संसदीय दल की बैठक को संबोधित किया। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव 2022 में पांच राज्यों में से चार राज्यों में मिली भाजपा को जीत के लिए पीएम मोदी ने पार्टी नेताओं की सराहना की। साथ ही उन्होंने पार्टी सांसदों को संबोधित करते हुए कड़ा संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में वंशवाद की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं होगी और परिवार के नेतृत्व वाले राजनीतिक दलों को भविष्य में चुनौती दी जाती रहेगी। भाजपा संसदीय दल की बैठक में पीएम का सख्त संदेश बैठक में पीएम ने कहा, 'अगर किसी का टिकट काटा गया तो यह मेरी जिम्मेदारी है।' इसके अलवा पीएम मोदी ने यूक्रेन से निकासी पर भी जानकारी दी। उन्होंने सांसदों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि पार्टी में पारिवारिक राजनीति की अनुमति नहीं दी जाएगी, अन्य पार्टियों में वंशवाद की राज...
कर्नाटक हाईकोर्ट ने हिजाब मामले पर सुनाया बड़ा फैसला, स्कूल-कालेजों में हिजाब पहनने की अनुमति नहीं मिली

कर्नाटक हाईकोर्ट ने हिजाब मामले पर सुनाया बड़ा फैसला, स्कूल-कालेजों में हिजाब पहनने की अनुमति नहीं मिली

देश-विदेश
शिक्षण संस्थानों में हिजाब पहनने को लेकर पिछले कुछ दिनों से जारी विवाद को लेकर कर्नाटक हाईकोर्ट ने मंगलवार को अहम फैसला सुनाया। हाईकोर्ट ने शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पर प्रतिबंध को चुनौती देने वाली विभिन्न याचिकाओं को खारिज कर दिया। सुनवाई के वक्त हाईकोर्ट ने कहा कि हिजाब पहनना इस्लाम की अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं है। कोर्ट ने आगे कहा कि 5 फरवरी के सरकारी आदेश को अमान्य करने के लिए कोई केस नहीं बनता है। कोर्ट ने ये भी कहा कि स्कूल यूनिफार्म का प्रिस्क्रिप्शन एक उचित प्रतिबंध है, जिस पर छात्र आपत्ति नहीं कर सकता है। बता दें कि कर्नाटक हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश रितु राज अवस्थी की अध्यक्षता वाली पीठ ने इस पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। पीठ में न्यायमूर्ति कृष्ण एस दीक्षित और न्यायमूर्ति खाजी जयबुन्नेसा मोहियुद्दीन भी शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री ने किया फैसले का स्वागत केंद्र...
उत्तराखंड के नए सीएम कौन? इस सवाल पर हर कोई मौन,

उत्तराखंड के नए सीएम कौन? इस सवाल पर हर कोई मौन,

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के नए सीएम कौन? इस सवाल पर हर कोई मौन, उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई बहुमत हासिल करने के बावजूद भाजपा विधायक दल के नेता के नाम को लेकर हो रहे विलंब के कारण मुख्यमंत्री पद के अन्य दावेदार भी अपनी संभावनाएं तलाशने लगे हैं। इसे लेकर अब हर कोई दिल्ली की तरफ नजर गड़ाए है। शीर्ष नेतृत्व के बुलावे पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार मंगलवार को दिल्ली रवाना हुए हैं। प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने बताया कि तीनों ही राष्ट्रीय कार्यालय में आयोजित बैठक में भाग लेंगे। पार्टी ने नव निर्वाचित विधायकों को होली के बाद दून आने की सलाह दी है। ऐसे में समझा जा रहा है कि 19 मार्च को केंद्रीय पर्यवेक्षक यहां पहुंचेंगे और इसी दिन या फिर अगले दिन भाजपा विधायक दल की बैठक हो सकती है। वहीं इससे पहले सोमवार को पार्टी के र...
उत्तराखंड सीएम पर आज फैसला संभव: धामी को बुलाया गया दिल्ली, नड्डा और बीएल संतोष के साथ करेंगे बैठक|

उत्तराखंड सीएम पर आज फैसला संभव: धामी को बुलाया गया दिल्ली, नड्डा और बीएल संतोष के साथ करेंगे बैठक|

राजनीतिक
 धामी को बुलाया गया दिल्ली, नड्डा और बीएल संतोष के साथ करेंगे बैठक| प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने इसकी पुष्टि की है। विधानसभा चुनावों में खटीमा सीट पर सीएम पुष्कर सिंह धामी की हार के बाद नए मुख्यमंत्री के नाम पर संशय को देखते हुए यह बैठक और महत्वपूर्ण हो गई है। उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पर मंगलवार को फैसला हो सकता है। पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक को दिल्ली बुलाया गया है। वे आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष से मुलाकात करेंगे। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सत्ता में वापसी की है। विधानसभा चुनावों में खटीमा सीट पर सीएम पुष्कर सिंह धामी की हार के बाद नए मुख्यमंत्री के नाम पर संशय को देखते हुए यह बैठक और ज्यादा महत्वपूर्ण हो गई है। कौशिक ने बताया, ''उत्तराखंड के संबंध में भाजपा दिल्ली में आज एक महत्वपूर्...
भाजपा के सबसे वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत को बनाया गया प्रोटेम स्पीकर, राज्यपाल ने किया नियुक्त

भाजपा के सबसे वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत को बनाया गया प्रोटेम स्पीकर, राज्यपाल ने किया नियुक्त

राजनीतिक
भाजपा के सबसे वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत को बनाया गया प्रोटेम स्पीकर, राज्यपाल ने किया नियुक्त नई सरकार में कौन मंत्री बनेगा और किसको सौंपी जाएगी विधानसभा अध्यक्ष की कमान, राजनीतिक हलकों समेत आमजन के बीच इसकी खासी चर्चा है। नई कैबिनेट में पुराने चेहरों से इतर नए नामों की सूची लंबी होती जा रही है, लेकिन इसी बीच राज्य में प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति कर दी गई है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने भाजपा के सबसे वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ लेने के बाद भगत सभी नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। इसके साथ ही उत्तराखंड की नई विधानसभा का गठन हो जाएगा। उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के लिए विगत 14 फरवरी को चुनाव हुए थे। दस मार्च को चुनाव नतीजे आने के बाद भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पाया और सरकार बनाने की तैयारियों में जुट गई। हो...
उत्‍तराखंड के नए मुख्‍यमंत्री के रूप में चल रहे नामों में केवल एक महिला विधायक का नाम भी आगे

उत्‍तराखंड के नए मुख्‍यमंत्री के रूप में चल रहे नामों में केवल एक महिला विधायक का नाम भी आगे

उत्तराखण्ड
उत्‍तराखंड के नए मुख्‍यमंत्री के रूप में चल रहे नामों में केवल एक महिला विधायक का नाम चल रहा है। वहीं अब महिलाओं की ओर से किसी महिला विधायक को सरकार की कमान सौंपने की मांग उठाई गई है। उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 47 सीटें जीती हैं, लेकिन राज्य में भाजपा का चेहरा रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी सीट खटीमा से चुनाव हार गए। अब ऐसे में नया मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इसे लेकर चर्चाओं को बाजार गरम है। हालांकि इसकी भी प्रबल संभावना जताई जा रही है कि पार्टी पुष्‍कर सिंह धामी को एक मौका और दे सकती है। अब तक पार्टी के नवर्विाचित छह विधायकों द्वारा धामी के लिए सीट छोड़ने की पेशकश भी की जा चुकी है। वहीं यह भी संभवना है कि पार्टी निर्वाचित विधायकों में से ही किसी नए चेहरे को अवसर दे। इसी क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी की पुत्री और...
पुष्कर सिंह धामी ने बच्‍चों के साथ उत्तराखंड का लोकपर्व फूलदेई मनाया

पुष्कर सिंह धामी ने बच्‍चों के साथ उत्तराखंड का लोकपर्व फूलदेई मनाया

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में फूल संक्रांति फूलदेई पर्व उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सोमवार को चैत की संक्रांति के मौके पर राज्‍यभर में यह पर्व मनाया जा रहा है। देहरी पूजन के लिए बच्‍चे घर-घर पहुंच रहे हैं। 'फूलदेई छम्मा देई, दैणी द्वार भर भकार' चैत की संक्रांति पर उत्तराखंड में इस पर्व को मनाया जाता है। इस दिन बच्‍चों द्वारा घरों की देहरी को फूलों से सजाया जाता है। घर की चौखट पर पूजन करते हुए 'फूलदेई छम्मा देई' कहकर मंगलकामना की जाती है। इस पर्व पर आस पड़ोस के बच्‍चों की भूमिका अहम होती है। इन बच्‍चों को फुलारी कहा जाता है। इस दिन फुलारी टोकरी लेकर फूल चुनने जाती है। इसके बाद 'फूलदेई छम्मा देई, दैणी द्वार भर भकार' गीत को गाते हुए घर की देहरी का पूजन कर रंग-विरंगे फूलों से सजाती है और सुख व संपन्‍नता का आशीर्वाद देती है। पुष्कर सिंह धामी ने बच्Ȁ...
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी होली के बाद अगले माह से लेकर जून तक वाराणसी आ सकते, लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर अब जोर

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी होली के बाद अगले माह से लेकर जून तक वाराणसी आ सकते, लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर अब जोर

देश-विदेश
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी होली के बाद अगले माह से लेकर जून तक वाराणसी आ सकते हैं। दरअसल इसके पूर्व भी पीएम चुनाव जीतने के बाद वाराणसी आकर कार्यकर्ताओं के साथ काशीवासियों का आभार जताने के लिए आते रहे हैं। इस दौरान पीएम बाबा दरबार में हाजिरी लगाएंगे तो दूसरी ओर काशी में परियोजनाओं के जल्‍द पूरा होने को लेकर भी मंथन होना है। पीएम नरेन्‍द्र मोदी की महत्‍वाकांक्षी परियोजनाओं को लेकर भी पूर्वांचल में अब चुनाव के बाद प्रशासनिक रणनीति का दौर शुरू होना तय है। वाराणसी में मेट्रो, रोपवे, खिड़किया घाट पर एंफीबियस प्‍लेन, फोरलेन सहित पर्यटन को धार देने वाली योजनाओं को जमीन पर उतारना है। ऐसे में पीएम नरेन्‍द्र मोदी के अगले काशी दौरे में परियोजनाएं भी प्राथमिकता में होनी हैं। पार्टी के स्‍तर पर भी पीएम के सरकार गठन के बाद काशी आने की उम्‍मीद...