Monday, April 27News That Matters

Sample Page

रूसी हमलों से सहमा शेयर बाजार! सेंसेक्स में 1492 अंक की बड़ी गिरावट, निफ्टी 15,900 के नीचे|

रूसी हमलों से सहमा शेयर बाजार! सेंसेक्स में 1492 अंक की बड़ी गिरावट, निफ्टी 15,900 के नीचे|

देश-विदेश
रूसी हमलों से सहमा शेयर बाजार! सेंसेक्स में 1492 अंक की बड़ी गिरावट, निफ्टी 15,900 के नीचे| रूस-यूक्रेन जंग के बीच शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है. सेंसेक्स 1492 अंक टूटा है. जबकि निफ्टी 15,900 के नीचे कारोबार करता हुआ देखा गया है. शुरुआती कारोबार में ही निवेशकों को बड़ा नुकसान हुआ है. रूस-यूक्रेन जंग के बीच शेयर बाजार (Share Market Update) में लगातार गिरावट देखी जा रही है. इसी क्रम में आज सोमवार को एक बार फिर कमजोर ग्लोबल संकेतों से घरेलू शेयर बाजार (Stock Market) की शुरुआत गिरावट के साथ हुई. सप्ताह के पहले कारोबारी दिन बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 1161.3 अंक लुढ़ककर 53,172.51 के स्तर पर खुला. इसके अलावा निफ्टी ने भी आज लाल निशान के साथ कारोबार की शुरुआत की. आज सुबह अपने शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 53000 के नीचे आ गया और 1409.27 अंक या 2.59% टूटकर 52,...
माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास पर चुनाव आयोग की कार्रवाई, अफसरों को दी थी धमकी

माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास पर चुनाव आयोग की कार्रवाई, अफसरों को दी थी धमकी

उत्तरप्रदेश
जेल में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के बेटे और मऊ सदर विधानसभा से समाजवादी पार्टी गठबंधन के उम्मीदवार अब्बास अंसारी पर चुनाव आयोग ने भी कार्रवाई की है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के नाम पर अधिकारियों को मंच से धमकी देने के मामले में कार्रवाई करते हुए निर्वाचन आयोग ने अब्बास पर चौबीस घंटों तक प्रचार करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब्बास अब किसी भी तरह की राजनीतिक गतिविधियों में भागीदारी और प्रचार प्रसार नहीं कर सकेंगे। यह पाबंदियां शुक्रवार की शाम सात बजे से शुरू हो गई हैं। मऊ में अंतिम चरण में सात मार्च सोमवार को मतदान होना है। शनिवार की शाम यहां चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। ऐसे में अब चुनाव तक अब्बास किसी सभा आदि में हिस्सेदारी नहीं कर सकेंगे। इस बारे में निर्वाचन आयोग ने अब्बास अंसारी को एक नोटिस भी जारी की है। अब्बास अंसारी अपने पिता मुख्तार अंसारी की परंपरागत सीट मऊ सदर से इस बार...
यूक्रेन से 229 भारतीय नागरिकों को लेकर एक विशेष इंडिगो फ्लाइट रोमानिया के सुसेवा से दिल्ली पहुंची

यूक्रेन से 229 भारतीय नागरिकों को लेकर एक विशेष इंडिगो फ्लाइट रोमानिया के सुसेवा से दिल्ली पहुंची

देश-विदेश
रूस-यूक्रेन के बीच आज युद्ध का 10वां दिन है। यूक्रेन में रूसी सेना द्वारा कई शहरों में लगातार बमबारी की जा रही है। इस बीच यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए भारत सरकार द्वारा आपरेशन गंगा चलाया जा रहा है। इस आपरेशन के तहत अब तक कुल 11000 के ज्यादा लोग वापस लाए जा चुके हैं। इसी के तहत यूक्रेन से 229 भारतीय नागरिकों को लेकर एक विशेष इंडिगो फ्लाइट रोमानिया के सुसेवा से दिल्ली पहुंची है। एयर एशिया से 179 लोगों की हुई घर वापसी आपरेशन गंगा के तहत भारतीयों की वापसी में सरकार कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। आज सुबह ही एक एयर एशिया के विमान से 179 लोगों को वापस देश लाया गया है। ये सभी यूक्रेन के सीमावर्ती देशों से लाए गए हैं। इस बीच इन नागरिकों का विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने खुद एयरपोर्ट पहुंच कर स्वागत किया। कल पीएम ने की थी हाई लेवल बैठक बता दें कि कल ही प्रधानमंत्री नरे...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रोड शो करने के बाद चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रोड शो करने के बाद चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

देश-विदेश
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 के अंतिम चरण के मतदान क्षेत्र वाले जिलों में शनिवार को प्रचार के अंतिम दिन भाजपा के बड़े योद्धा मैदान में उतरेंगे। सातवें तथा अंतिम चरण में मतदान सात मार्च को होगा। जिसमें नौ जिलों के 54 विधानसभा क्षेत्र में वोटिंग होगी। भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रोड शो करने के बाद शनिवार को चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी में शनिवार को खजुरी में जनसभा को संबोधित करने के बाद आज ही साहित्य, कला, संस्कृति क्षेत्र के विशिष्ट महानुभावों के साथ संवाद भी करेंगे। प्रधानमंत्री महमूरगंज में रमन निवास में आयोजित संवाद कार्यक्रम के तहत साहित्य, कला व संस्कृति क्षेत्र के विशिष्ट महानुभावों के साथ संवाद करेंगे। इसके पश्चात प्रधानमंत्री जी वाराणसी पिंडरा, अजगरा, शिवपुर, रोहनिया...
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला रहेगा

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला रहेगा

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। रविवार को पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण प्रदेश में दो दिन मौसम बदला रहने की संभावना जताई है। ऐसे में तापमान में भी कुछ गिरावट दर्ज की जा सकती है। प्रदेश में बीते कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। ज्यादातर इलाकों में चटख धूप खिल रही है। जिससे पारा भी चढ़ने लगा है। मैदानी इलाकों में दोपहर में धूप चुभने लगी है। हालांकि, पहाड़ों में हल्के बादलों के बीच हवाएं चलने से सुबह-शाम ठिठुरन महसूस की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तराखंड में शनिवार रात तक ताजा पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे सकता है। जिसके चलते रविवार और सोमवार को कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। जबकि, 3500 मीटर स...
यूक्रेन में रूस की एयर स्‍ट्राइक की आशंका के मद्देनजर कीव में लोगों को अलर्ट कर दिया गया

यूक्रेन में रूस की एयर स्‍ट्राइक की आशंका के मद्देनजर कीव में लोगों को अलर्ट कर दिया गया

देश-विदेश
यूक्रेन में रूसी सैन्य कार्रवाई से हालात काफी खराब हो चुके हैं। यूक्रेन में रूस की एयर स्‍ट्राइक की आशंका के मद्देनजर कीव में लोगों को अलर्ट दिया गया है। इसमें कहा गया है कि वो जहां भी अपने नजदीक शेल्‍टर देखें वहां जाकर छिप जाएं। वहीं दूसरी तरफ यूक्रेन के राष्‍ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्‍की ने उन खबरों का खंडन किया है जिसमें कहा जा रहा है कि वो देश छोड़कर चले गए हैं। तास एजेंसी के मुताबिक उन्‍होंने कहा है कि वो कीव में ही हैं और अपने आफिस से ही काम कर रहे हैं। एक इंस्‍टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो के जर‍िए उन्‍होंने ये बात कही है। उन्‍होंने इसमें अपने आफिस को भी दिखाया है। इसमें वो कहते दिखाई दे रहे हैं कि वो यहीं अपने आफिस में ही हैं। एंड्रे बोरिसोविच भी यही हैं। कोई यहां से नहीं भागा है। इससे पहले रूस की ड्यूमा के स्‍प...
केंद्र को घेरने वाले स्वामी हटेंगे, एक साथ 5 सांसद घटने से बिल कैसे पास करा पाएगी BJP?

केंद्र को घेरने वाले स्वामी हटेंगे, एक साथ 5 सांसद घटने से बिल कैसे पास करा पाएगी BJP?

राजनीतिक
केंद्र को घेरने वाले स्वामी हटेंगे, एक साथ 5 सांसद घटने से बिल कैसे पास करा पाएगी BJP? राज्यसभा में बिल पास करवाना अब BJP के लिए टेढ़ी खीर होने वाला है। BJP और उसकी सहयोगी पार्टियों के पास अभी राज्यसभा में 114 सीटें हैं, इसमें से BJP के पास 97, JDU के पास 5, AIDMK के पास 5, निर्दलीय के पास 1 और छोटे दलों के पास 6 सीटें हैं, लेकिन जल्द ही यह स्थिति बदलने जा रही है। अप्रैल से अगस्त के बीच राज्यसभा की 70 सीटों पर चुनाव होना है। BJP की सीधे तौर पर 5, AIADMK की 1 और निर्दलीय की 1 सीट कम हो जाएगी। इसके बाद संख्या बल 114 से घट कर 107 पर आ जाएगा। ऐसे में यदि सहयोगी दलों ने आंखें दिखाईं और BJD, YSR कांग्रेस का सहयोग नहीं मिला तो राज्यसभा में किसी बिल को पास कराना BJP के लिए बेहद मुश्किल हो जाएगा। इसके अलावा पंजाब, उत्तराखंड और UP में अगर सीटें कम आईं तो राज्यसभा में BJP सांसदों की संख्या और क...
जेलेंस्की बोले- पुतिन को नहीं रोका तो मिट जाएगा यूरोप | रूस ने यूक्रेन के रिहाइशी इलाकों में हमले किए तेज |

जेलेंस्की बोले- पुतिन को नहीं रोका तो मिट जाएगा यूरोप | रूस ने यूक्रेन के रिहाइशी इलाकों में हमले किए तेज |

देश-विदेश
जेलेंस्की बोले- पुतिन को नहीं रोका तो मिट जाएगा यूरोप | रूस ने यूक्रेन के रिहाइशी इलाकों में हमले किए तेज | यूक्रेन और रूस के बीच 10वें दिन भी जंग जारी है। अब रूस ने यूक्रेन के रिहाइशी इलाकों में हमले तेज कर दिए हैं। यूक्रेन ने दावा किया है कि जाइटोमीर शहर में रूसी बम अटैक में उसके 47 नागरिक मारे गए हैं। स्थानीय पुलिस ने इसे क्लस्टर बम से किया हमला बताया है। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूस सैन्य ठिकानों के अलावा रिहाइशी इलाकों में भी लगातार हमले कर रहा है। इस बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की ने यूरोपीय नेताओं से रूस को रोकने में मदद करने की अपील की है। जेलेंस्की ने कहा, 'अगर रूस को नहीं रोका गया, तो पूरा यूरोप खत्म हो जाएगा।' यूक्रेन से जंग के बीच रूस ने फेसबुक और ट्विटर पर बैन लगा दिया है। पुतिन प्रशासन ने कहा है कि रूसी मीडिया के कंटेंट पब्लिशिंग में भेदभाव करन...
आज फिर नड्डा से मिलेंगे सीएम धामी, 10 मार्च और उसके बाद की राजनीतिक परिस्थितियों पर करेंगे चर्चा

आज फिर नड्डा से मिलेंगे सीएम धामी, 10 मार्च और उसके बाद की राजनीतिक परिस्थितियों पर करेंगे चर्चा

उत्तराखण्ड, राजनीतिक
आज फिर नड्डा से मिलेंगे सीएम धामी, 10 मार्च और उसके बाद की राजनीतिक परिस्थितियों पर करेंगे चर्चा| यूपी चुनाव में व्यस्त होने के कारण भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा और धामी की ज्यादा बातचीत नहीं हो पाई। आज धामी की राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा से मुलाकात संभव है। 10 मार्च और उसके बाद की राजनीतिक परिस्थितियों पर नड्डा धामी को दिशा-निर्देश दे सकते हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को वाराणासी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव के प्रचार में शामिल होने के गए धामी ने नड्डा को उत्तराखंड के चुनाव के बारे में फीड बैक दिया। पहले मुख्यमंत्री के नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात की संभावनाएं जताई जा रही थीं, लेकिन नड्डा उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार में व्यस्त थे। इस दौरान मुख्यमंत्री को भी उत्तरप्रदेश चुनाव प्रच...
देहरादून में फिर बदलेगा मौसम , 6 और 7  को बारिश और बर्फ़बारी की आशंका

देहरादून में फिर बदलेगा मौसम , 6 और 7 को बारिश और बर्फ़बारी की आशंका

उत्तराखण्ड
देहरादून में फिर बदलेगा मौसम , 6 और 7 को बारिश और बर्फ़बारी की आशंका उत्तराखंड में शनिवार रात से फिर बारिश होने की संभावना है। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं विशेषकर ऊंचाई वाले स्थानों में हल्की से हल्की बारिश, गर्जना के साथ बारिश, बर्फबारी हो सकती है।शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। 3500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन राज्यों में 6 व 7 मार्च को बारिश, बर्फबारी का अनुमान लगाया है। आठ मार्च को प्रदेश में मौसम सूखा रहेगा, वहीं दून में शुक्रवार को 27.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक था। न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि हुई है। जो कि 11.6 डिग्री सेल्सियस के साथ एक डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार पांच मार्च व आठ मार्च को राज्य में दो ताजा पश्चिमी विछोभ से ...