Monday, April 27News That Matters

Sample Page

देहरादून: कॉलेज गेट के सामने छात्रा की गोली मारकर हत्या, आरोपित को पुलिस किया गिरफ्तार

देहरादून: कॉलेज गेट के सामने छात्रा की गोली मारकर हत्या, आरोपित को पुलिस किया गिरफ्तार

उत्तराखण्ड
देहरादून के सहस्रधारा रोड स्थित सिद्धार्थ कॉलेज के बाहर डी फार्मेसी की छात्रा की हत्या के आरोपित छात्र को पुलिस ने आइएसबीटी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपित छात्र से पूछताछ कर रही है। वहीं, दूसरी ओर मृतक छात्रा के स्वजन लगातार कालेज प्रबंधन पर हत्या की साजिश का आरोप लगा रहे हैं। देर रात पुलिस ने कालेज स्टाफ को पूछताछ के लिए बुलाया था और पूछताछ के बाद छोड़ दिया। देर रात पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम करवाने की बात चल रही थी, लेकिन सीएमओ ने रात को पोस्टमार्टम करने की अनुमति नहीं दी। ऐसे में अब पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू हो गई है। हत्या की वजह रंजिश तो नहीं बताया जा रहा है कि आरोपित आदित्य छात्रा को कुछ समय से परेशान कर रहा था। जब इसकी सूचना कालेज के ही सीनियर छात्रों को मिली तो एक दो-दिन पहले कालेज के ही कुछ छात्रों ने आरोपित आदित्य की पिटाई कर दी थी। आशंका जताई...
सीताराम येचुरी ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- कांग्रेस भाजपा को चुनौती देने की स्थिति में नहीं

सीताराम येचुरी ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- कांग्रेस भाजपा को चुनौती देने की स्थिति में नहीं

देश-विदेश
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। येचुरी ने शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि कांग्रेस कमजोर हो गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, भाजपा को चुनौती देने की स्थिति में नहीं है। भाजपा भी कांग्रेस को बड़े खतरे रूप में नहीं देखती है। येचुरी ने आगे कहा, 'कांग्रेस साफ्ट हिंदुत्व को अपना रही है। इससे हिंदुत्ववादी एजेंडे को बढ़ावा मिल रहा है। कांग्रेस ऐसा ही करती है। कांग्रेस आज केवल कमजोर है। भाजपा और आरएसएस में कई लोग कांग्रेस को एक बड़े खतरे के रूप में नहीं देखते हैं, क्योंकि किसी भी समय कांग्रेस का कोई भी नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो सकता है। इसलिए कमजोर कांग्रेस इस चुनौती को लेने में असमर्थ है।' विपक्ष के गठबंधन पर येचुरी ने कहा कि एक मजबूत वामपंथी सभी धर्मनिरपेक्ष ताकतों को एक साथ लाने में सक्षम होगा। उन्होंने कहा ...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत 44 विधायकों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत 44 विधायकों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड मेें भ्रष्टाचार नियंत्रण व पारदर्शिता पर कितने ही बडे़-बड़े दावे किए जा रहे हों लेकिन हकीकत में इसके लिये बने कानूनों का माननीय जन प्रतिनिधि ही पालन नहीं कर रहे हैं। सूबे के 71 विधायकों में से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत 44 विधायकों ने अपनी सम्पत्ति का विवरण ही विधानसभा को नहीं दिया है। यह खुलासा सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीमउद्दीन को विधानसभा के लोक सूचना अधिकारी द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूचना से हुआ है। काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन ने विधानसभा के लोक सूचना अधिकारी सेे उत्तराखंड के मंत्रियों-विधायकों के सम्पत्ति विवरण संबंधी सूचना मांगी थी। इसके उत्तर मेें विधानसभा के लोक सूचना अधिकारी/उपसचिव (लेखा) हेम चन्द्र पंत ने सम्पत्ति विवरण संबंधी सूचना उपलब्ध करायी है। उपलब्ध सूचना के अनुसार इस बार विधायक बनने के बाद कोई भी सम्पत्ति विवरण न देने वाले विधायकों...
यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के 287 नागरिक, 86 सकुशल लौटे

यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के 287 नागरिक, 86 सकुशल लौटे

उत्तराखण्ड
शासन को यूक्रेन में अभी तक उत्तराखंड के 287 व्यक्तियों के फंसे होने की सूचना मिली है। इनमें से 86 सकुशल वापस आ चुके हैं। मुख्य सचिव एसएस संधु ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे फंसे व्यक्तियों के स्वजन से निरंतर संपर्क में रहे। यदि इंटरनेट मीडिया के किसी भी प्लेटफार्म से किसी छात्र या अन्य नागरिकों के फंसे होने की सूचना मिलती है और उनकी लोकेशन नहीं मिल पा रही है तो इसके लिए अपर पुलिस महानिदेशक इंटेलीजेंस के संपर्क में रहें। गुरुवार को मुख्य सचिव एसएस संधु ने सचिवालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों के साथ यूक्रेन में फंसे उत्तराखंडवासियों के संबंध में बैठक की। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में फंसे व्यक्तियों के स्वजन से लगातार संपर्क कर इसकी जानकारी शासन व स्थानिक आयुक्त कार्यालय, नई दिल्ली से साझा की जाए, ताकि यूक्रेन में फंसे छात्रों व अन्य नागरिकों को शीघ्...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मिर्जापुर में चुनावी सभा, इसके बाद वह अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रोड भी करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मिर्जापुर में चुनावी सभा, इसके बाद वह अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रोड भी करेंगे

देश-विदेश
उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन की प्रक्रिया में छह चरण के चुनाव का मतदान सम्पन्न होने के बाद अब सातवें की बारी है। सातवें चरण का मतदान सात मार्च को होना है, जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ भारतीय जनता पार्टी के सभी स्टार प्रचारक मोर्चे पर डटे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शुक्रवार को मिर्जापुर में चुनावी सभा है। इसके बाद वह अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रोड भी करेंगे। भाजपा के चाणकय माने जाने वाले अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान की भी आज पूर्वांचल में चुनावी सभा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को जौनपुर के बाद चंदौली में चुनावी सभा की थी। शुक्रवार को दिन में करीब 12 बजे से उनकी मिर्जापुर में सभा होगी। पीएम मोदी मिर्जापुर में बरकछा कलां, रॉबर्ट्सगंज रोड प...
आरटीआई में हुआ बड़ा खुलासा पुष्कर सिंह धामी सहित 44 विधायकों ने नहीं सम्पति का ब्योरा |

आरटीआई में हुआ बड़ा खुलासा पुष्कर सिंह धामी सहित 44 विधायकों ने नहीं सम्पति का ब्योरा |

उत्तराखण्ड
आरटीआई में हुआ बड़ा खुलासा पुष्कर सिंह धामी सहित 44 विधायकों ने नहीं सम्पति का ब्योरा | आरटीआई कार्यकर्ता एडवोकेट नदीम उद्दीन ने सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत जानकऋ लेते हुए , इस बात का खुलासा किया है कि सम्पति का ब्योरा देने के नियम को तोड़ते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और 44 विधायकों ने अपनी सम्पति का ब्योरा नहीं दिया, सूचना के मुताबिक, उत्तराखंड के 71 विधायकों में से मुख्यमंत्री सहित 44 विधायकों ने अपना संपत्ति विवरण ही विधानसभा को नहीं दिया है। विधानसभा के लोक सूचना अधिकारी की ओर से यह सूचना उपलब्ध कराई गई है। नियमानुसार माननीयों को विधानसभा में अपनी संपत्ति का ब्योरा हर साल देना जरूरी होता है। विधानसभा के लोक सूचना अधिकारी/उपसचिव (लेखा) हेम चन्द्र पंत ने सूचना उपलब्ध कराई है। इसके मुताबिक, इस बार विधायक बनने के बाद संपत्ति विवरण न देने वाले विधायकों की सूची में 44 विधायकों ...
भागलपुर में जोरदार धमका हुआ, 10 की मौत, कई जख्मी

भागलपुर में जोरदार धमका हुआ, 10 की मौत, कई जख्मी

देश-विदेश
बिहार के भागलपुर जिले में तीन मार्च 2022 (गुरुवार) की देर रात भयंकर विस्‍फोट हुआ। जोरदार धमका होने के कारण पूरे शहर में उसकी गूंज सुनाई दी। घटना में कई मकान ध्‍वस्‍त हो गए हैं। अब तक मिली जानकारी के अनुसार दर्जन भर लोग जख्‍मी हैं। साथ ही 10 लोगों के मारे जाने की भी की भी सूचना है। जिस इलाके में यह हासदा हुआ, वहां की बिजली काट दी गई है। जानकारी के अनुसार, तातारपुर थानाक्षेत्र के काजवलीचक स्थित नवीन आतिशबाज के घर गुरुवार की रात 11.30 बजे हुए भीषण धमाके में दो मंजिले मकान के परखचे उड़ गए। पूरा मकान जमींदोज हो गया। धमाके में 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि 12 लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। मकान के मलबे में अभी भी कई लोगों के दबे होने की बात कही जा रही है। धमाके की तीव्रता इतनी थी कि दो मंजिले मकान के अलावा धमाके की सीधी जद में तीन और मकान आ गए। विस्फोट क...
यूक्रेन की राजधानी कीव में फिर भारतीय छात्र को लगी सेना की गोली, अस्पताल में कराया गया भर्ती |

यूक्रेन की राजधानी कीव में फिर भारतीय छात्र को लगी सेना की गोली, अस्पताल में कराया गया भर्ती |

देश-विदेश
यूक्रेन की राजधानी कीव में फिर भारतीय छात्र को लगी सेना की गोली, अस्पताल में कराया गया भर्ती | यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के बीच एक भारतीय छात्र की जान जाने के कुछ दिनों बाद, कीव में गोली लगने के बाद एक अन्य भारतीय को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने शुक्रवार को एएनआई को इस बात की जानकारी दी है। नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने एएनआई को बताया, "कीव के एक छात्र को गोली लगने की सूचना मिली थी और उसे तुरंत कीव के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।" मंत्री ने जोर देकर कहा कि कीव में भारतीय दूतावास पहले ही यूक्रेन में भारतीयों को युद्धग्रस्त देश को खाली करने की सलाह दे चुका है। उन्होंने कहा, "युद्ध की स्थिति में, बंदूक की गोली किसी के धर्म और राष्ट्रीयता को नहीं देखती है।" यूक्रेन में युद्ध के पहले भारतीय हताहत में, कर्नाटक के हावेरी जिले के एक मेडिकल छात...
यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट जपोरीझिया में भी लगी आग, भारतीय छात्र यूक्रेन में हुआ हमले का शिकार

यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट जपोरीझिया में भी लगी आग, भारतीय छात्र यूक्रेन में हुआ हमले का शिकार

देश-विदेश
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज नौवां दिन है। यूक्रेन पर रूसी सेना का हमला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच रूस की गोलाबारी में आज यूक्रेन की राजधानी में एक भारतीय छात्र को गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। दूसरी और हमलों के चलते यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट जपोरीझिया में भी आग लग गई। आग लगने के बाद न्यूक्लियर पावर प्लांट धू धू कर जलने लगा। बोरिस जानसन ने की जेलेंस्की से बात यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट में आग लगने बाद से सभी यूरोपीय देशों में चिंता बढ़ गई है। इसको लेकर आज ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बातचीत भी की है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने न्यूक्लियर प्लांट की घटना पर चिंता जाहिर करते हुए जेलेंस्की से कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की लापरवाही अब सीधे तौर पर पूरे यूरोप की सुरक...
यूक्रेन से आए छात्रों का स्वागत करते हुए दलेर मेंहदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किया धन्यवाद

यूक्रेन से आए छात्रों का स्वागत करते हुए दलेर मेंहदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किया धन्यवाद

मनोरंजन
रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग में आम नागरिकों को काफी मुश्किलों को सामना करना पड़ रहा है। यूक्रेन से नागरिक पलायन करने को मजबूर हैं। वहीं देश में फंसे भारतीय छात्रों को बचाने के लिए सरकर हर संभव कोशिश कर रही है। भारत ने पोलैंड और रोमानिया की सरकार की मदद से हजारों छात्रों को यूक्रेन से निकल रही है। यूक्रेन से आए छात्रों से अब मशहूर पॉप सिंगर दलेर मेंहदी ने मुलाकात की है। इस बात की जानकारी दिग्गज सिंगर ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। उदयपुर में यूक्रेन से आए छात्रों का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया है। दलेर मेंहदी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनके साथ यूक्रेन से वापस देश लौटे कई छात्र दिखाई दे रहे हैं। साथ ही सिंगर भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ कर रहे हैं। दलेर मेंहदी वीडियो में कह...