कांग्रेस ने सरकार से कहा- रूस से बमबारी रोकने की मांग करे ताकि भारतीय नागरिकों को यूक्रेन से निकाला जा सके
कांग्रेस ने यूक्रेन में बढ़ती तबाही के बीच वहां फंसे भारतीय छात्रों को वापस लाने के लिए केंद्र सरकार से एक स्पष्ट रणनीति बताने को कहा है। साथ ही पार्टी ने सरकार से यह भी कहा है कि वह संतुलन साधने की कूटनीति को फिलहाल रोकते हुए रूस से बमबारी रोकने की मांग करे ताकि भारतीय नागरिकों को यूक्रेन से निकाला जा सके। यूक्रेन से छात्रों को लाने के लिए चलाए जा रहे आपरेशन गंगा अभियान के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए केंद्र सरकार से संकट में फंसे छात्रों की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कई सवाल दागे।
यूक्रेन से छात्रों की निकासी का प्लान बताए सरकार : राहुल गांधी
कीव में एक भारतीय छात्र नवीन की मंगलवार को युद्ध के दौरान हुई मौत के परिप्रेक्ष्य में उन्होंने कहा कि और त्रासदी न हो इसके लिए केंद्र सरकार को बताना होगा कितने छात्रों को बचाकर लाया गया। कितने अभी भी यूक्रेन...








