Monday, April 27News That Matters

Sample Page

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को किया संबोधित, बोले- बीरेन सिंह ने रोके भ्रष्टाचार और हिंसा के गोल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को किया संबोधित, बोले- बीरेन सिंह ने रोके भ्रष्टाचार और हिंसा के गोल

देश-विदेश
मणिपुर में पहले चरण का विधानसभा सोमवार को खत्म हो चुका है। अब दूसरे चरण के चुनाव के लिए सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा नेता भी मणिपुर में लगातार चुनावी जनसभाएं कर माहौल बना रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मंगलवार को राज्य के थौबल जिले में एक जनसभा की। अमित शाह ने इस दौरान मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के कार्यकाल की जमकर तारीफ की। शाह ने कहा कि बीते पांच सालों में बीरेन सिंह ने मणिपुर का विकास सुनिश्चित किया है। उनकी सरकार राज्य में शांति भी लाई। शाह ने कहा कि बीरेन सिंह जी पहले फुटबाल खेला करते थे। इन्हें गोल रोकना भी आता है और गोल करना भी आता है। इन्होंने भ्रष्टाचार और हिंसा के गोल को रोकने का काम किया है और शांति, विकास और समृद्धि के गोल को गोल में दागने का काम भी किया है। कांग्रेस पर निशाना शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 15 सालों में कांग्रेस राज्य...
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी के बयान पर राजनीति तेज, हरीश रावत ने प्रहलाद जोशी के बयान पर बेहद तल्ख टिप्पणी की

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी के बयान पर राजनीति तेज, हरीश रावत ने प्रहलाद जोशी के बयान पर बेहद तल्ख टिप्पणी की

उत्तराखण्ड
कोयला और खनन केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के यूक्रेन में फंसे छात्रों पर दिए बयान के बाद से राजनीति गर्म हो गई है। उत्तराखंड के पूर्व मुंख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने प्रह्लाद जोशी के बयान पर तल्ख टिप्पणी की है। हरीश रावत ने कहा कि इस समय यूक्रेन में फंसे बच्चों को सुरक्षित निकालने की बजाय बेहयाई पूर्ण बयान देकर कष्ट पहुंचा रहे हैं। बता दें कि केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा था कि विदेश में पढ़ने वाले 90 फीसदी मेडिकल स्टूडेंट नीट एग्जाम पास नहीं कर पाते हैं। हरदा ने अपने ट्विटर और फेसबुक पेज पर पोस्ट करते हुए कहा कि एक बहुत ही कष्ट पहुंचाने वाला बयान आया है। इस समय प्रश्न यह नहीं है कि वो नीट की परीक्षा पास कर सकते हैं या नहीं कर सकते हैं। प्रश्न यह है कि उनकी जीवन को बचाने के लिए केंद्र सरकार क्या कदम उठा रही है? पहले ही आपने बहुत विलंब कर दिया और जब साक्षात ...
हरीश रावत ने देश के पांच राज्यों में हुए चुनावों में कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर खुलकर रखी अपनी बात

हरीश रावत ने देश के पांच राज्यों में हुए चुनावों में कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर खुलकर रखी अपनी बात

उत्तराखण्ड
देश के पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में होने वाले चुनावों के परिणाम दस मार्च को आ जाएंगे। इस बीच कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने बड़ा बया दिया है। उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश को छोड़कर अन्य चार राज्यों में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बना रही है। पुलिस और अन्य विभागों में कार्यरत कर्मचारियों के पास पोस्टल बैलेट न पहुंचने के सवाल पर हरदा ने कहा कि भाजपा सरकार में कुछ भी हो सकता है। उत्तर प्रदेश में अभी दो चरण में मतदान शेष है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी वहां चुनाव प्रचार कर चुके हैं। मंगलवार को लालकुआं लौटे रावत ने कांग्रेस नगर अध्यक्ष गुरदीप सिंह के आवास में पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने यूक्रेन मामले को राष्ट्रीय संकट मानते हुए कहा कि भारतीयों की जल्द सुरक्षित वापसी कराई जानी चाहिए।...
राममूर्ति हॉस्पिटल बरेली में सरकारी स्कूलों के बच्चों का होगा फ्री इलाज|

राममूर्ति हॉस्पिटल बरेली में सरकारी स्कूलों के बच्चों का होगा फ्री इलाज|

उत्तराखण्ड
राममूर्ति हॉस्पिटल बरेली में सरकारी स्कूलों के बच्चों का होगा फ्री इलाज| रुद्रपुर :   राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के लिए उत्तराखंड स्वास्थ्य निदेशालय ने बरेली के भोजीपुरा स्थित श्री राममूर्ति स्मारक आयुर्विज्ञान संस्थान के साथ करार किया है। अब आंगनबाड़ी केंद्रों, सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले सभी रोगग्रस्त बच्चों का वहां निशुल्क इलाज हो सकेगा। उत्तराखंड में अब तक हिमालयन अस्पताल देहरादून, फोर्टीज अस्पताल देहरादून और एम्स ऋषिकेश में ही आरबीएसके के तहत 18 वर्ष उम्र तक के बच्चों के लिए हृदय रोग, आंख, डोनसिंड्रोम, सभी जन्मजात रोगों समेत 30 रोगों का निशुल्क इलाज किया जा रहा है। इन तीनों अस्पतालों के गढ़वाल मंडल में स्थित होने के कारण ऊधमसिंह नगर जिले के साथ ही अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के बच्चों को भर्ती कराने में काफी दि...
यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए रोमानिया और हंगरी के लिए भारतीय वायु सेना के दो विमान रवाना

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए रोमानिया और हंगरी के लिए भारतीय वायु सेना के दो विमान रवाना

देश-विदेश
रूस और यूक्रेन के बीच जंग का आज सातवां दिन है। दोनों देशों के बीच हालात लगातार बिगड़ते ही जा रहे हैं। रूस के हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अमेरिकी संसद में स्टेट आफ द यूनियन को संबोधित किया। स्टेट आफ द यूनियन में संबोधन के दौरान जो बाइडेन ने कहा कि अमेरिका यूक्रेन के साथ खड़ा है। अमेरिका और हमारे सहयोगी सामूहिक शक्ति के साथ नाटो क्षेत्र के हर इंच की रक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि यूक्रेनियन साहस के साथ लड़ रहे हैं। पुतिन को युद्ध के मैदान में लाभ हो सकता है, लेकिन उन्हें लंबे समय तक इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। दरअसल, रूस ने जंग के छठे दिन यूक्रेन की राजधानी कीव में जोरदार हमले किए। खारकीव में रूसी हमले की चपेट में आने वाले भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा की मौत हो गई है। रोमानिया और हंगरी के लिए रवाना हुए भारतीय वायुसेना के दो विमान यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए ...
चुनाव के छठें चरण में 57 सीटों के लिए गुरुवार को मतदान होना है, इसे लेकर सभी दल बेहद गंभीर

चुनाव के छठें चरण में 57 सीटों के लिए गुरुवार को मतदान होना है, इसे लेकर सभी दल बेहद गंभीर

उत्तरप्रदेश
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के छठे चरण का चुनाव प्रचार मंगलवार शाम छह बजे थम गया। अब तीन मार्च (गुरुवार) को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी तरीके से मतदान कराने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं। इस चरण में 10 जिलों की 57 सीटों के लिए तीन मार्च को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। दस जिलों में आंबेडकर नगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीर नगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया व बलिया की विधान सभा सीटें आती हैं। हर पोलिंग बूथ पर मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसकी समुचित व्यवस्था कराने के लिए प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। बुधवार को मतदान कराने को पोलिंग पार्टियां रवाना की होंगी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के सात में से पांच चरणों का मतदान हो चुका है। चुनाव अब ढलान की ओर है, लेकिन प्रत्याशी ऐसे मैदान में हैं कि चुनावी सि...
स्टेट आफ यूनियन को संबोधित करते हुए बाइडन ने कहा- अमेरिका यूक्रेन के साथ खड़ा है पुतिन को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी

स्टेट आफ यूनियन को संबोधित करते हुए बाइडन ने कहा- अमेरिका यूक्रेन के साथ खड़ा है पुतिन को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी

देश-विदेश
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार सुबह स्टेट आफ यूनियन को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान बाइडन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर जमकर भड़के। बाइडन ने कहा कि अमेरिका यूक्रेन के साथ खड़ा है। अमेरिका और हमारे सहयोगी सामूहिक शक्ति के साथ नाटो क्षेत्र के हर इंच की रक्षा करेंगे। यूक्रेनियन साहस के साथ लड़ रहे हैं। बाइडन ने पुतिन को चेतावनी भी दी। उन्होंने आगे कहा कि पुतिन को युद्ध के मैदान में लाभ हो सकता है, लेकिन उन्हें लंबे समय तक इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। बाइडन ने कहा, 'जब तक तानाशाह अपने हमले की कीमत नहीं चुकाता तब तक वो और अराजकता पैदा करता है।' रूस की सभी फ्लाइट्स पर लगाई रोक इसके अलावा बाइडन ने रूस पर कई प्रतिबंधों का भी एलान किया। बाइडन ने कहा कि हम सभी रूसी उड़ानों के लिए अमेरिकी हवाई क्षेत्र को बंद करने में अपने सहयोगियों के साथ शामिल होंगे। उन्होंने कहा, 'मैं घोषणा क...
अवैध सम्बन्ध के चलते युवक ने अपनी पत्नी और सास को उतारा मौत के घाट |

अवैध सम्बन्ध के चलते युवक ने अपनी पत्नी और सास को उतारा मौत के घाट |

उत्तराखण्ड, क्राइम
अवैध सम्बन्ध के चलते युवक ने अपनी पत्नी और सास को उतारा मौत के घाट | वैध सम्बन्ध के चलते जौनपुर के एक युवक ने अपनी पत्नी और सास की हत्या कर दी, और फिर खुद को भी उताएअ मौत के घाट , रिश्तों की कलह ने छीन लिया तीन मासूमों से साया, घर में हुई वारदात से अंजान |  रिश्तों के बीच पैदा हुई खलिश हंसते खेलते परिवार पर कहर बनकर टूटी। पत्नी और सास का कत्ल कर खुद ट्रेन के आगे कूदकर जान देने वाले निखिल के दोनों बेटे अनाथ हो गए। पहली पत्नी की बेटी का भी अब कोई सुधलेवा नहीं है। फिलहाल बच्चे अपनी बुआ के पास हैं। जसपुर के मोहल्ला नत्था सिंह निवासी निखिल उर्फ सोनू नाथ ने पाटल से हमला कर अपनी पत्नी नीशु और सास जयंती की नृशंस हत्या कर दी थी। वारदात के बाद वह अपने दोनों बेटों स्पर्श, ओम के साथ ही पहली पत्नी की बेटी स्तुति को अमरोहा में अपनी बहन सोनिया के घर छोड़ गया था। बच्चों के फूफा अंकित ने बताया क...
यूक्रेन से लौटे भारतीय छात्रों ने लगाए ‘भारत माता की जय’ के नारे

यूक्रेन से लौटे भारतीय छात्रों ने लगाए ‘भारत माता की जय’ के नारे

देश-विदेश
रूस और यूक्रेन के बीच जंग का आज सातवां दिन है। दोनों देशों के बीच हालात लगातार बिगड़ते ही जा रहे हैं। रूस के हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अमेरिकी संसद में स्टेट आफ द यूनियन को संबोधित किया। स्टेट आफ द यूनियन में संबोधन के दौरान जो बाइडेन ने कहा कि अमेरिका यूक्रेन के साथ खड़ा है। अमेरिका और हमारे सहयोगी सामूहिक शक्ति के साथ नाटो क्षेत्र के हर इंच की रक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि यूक्रेनियन साहस के साथ लड़ रहे हैं। पुतिन को युद्ध के मैदान में लाभ हो सकता है, लेकिन उन्हें लंबे समय तक इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। दरअसल, रूस ने जंग के छठे दिन यूक्रेन की राजधानी कीव में जोरदार हमले किए। खारकीव में रूसी हमले की चपेट में आने वाले भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा की मौत हो गई है। पोलैंड, हंगरी और रोमानिया जाएंगे तीन विमान भारतीय वायु सेना के अधिकारी ने बताया कि यूक्रेन से भारतीयों को वाप...
देहरादून में 165 ग्राम चरस के साथ बीटेक के एक छात्र को किया गया गिरफ्तार |

देहरादून में 165 ग्राम चरस के साथ बीटेक के एक छात्र को किया गया गिरफ्तार |

उत्तराखण्ड, क्राइम
देहरादून में 165 ग्राम चरस के साथ बीटेक के एक छात्र को किया गया गिरफ्तार | इससे बड़ी विडंबना भला और क्या होगी कि कानून की पढ़ाई करने वाला छात्र खुद ही नशे की तस्करी में लिप्त पाया गया है। छात्र जिस कॉलेज से कानून की पढ़ाई कर रहा है वही वह एक स्थानीय व्यक्ति से चरस खरीद कर कॉलेज के अन्य छात्रों को बेजता है, और अपना गुजर-बसर करता है। जब पुलिस ने छात्र को गिरफ्तार किया तब भी उसके पास से चरस बरामद हुई। थाना प्रेमनगर पुलिस ने मंगलवार को 165 ग्राम चरस के साथ बीटेक के एक छात्र को सुद्धोवाला से गिरफ्तार किया है. पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया. आरोपी छात्र पश्चिम बंगाल का रहने वाला है. आरोपी इंस्टीट्यूट के छात्रों को चरस महंगे दाम पर बेचकर पैसा कमाता है. एसएसपी देहरादून द्वारा जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत लगातार नशे के तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है. जिसके ...