Friday, June 19News That Matters

Sample Page

लम्बित मुआवजों का भुगतान जल्द करें : सतपाल महाराज

लम्बित मुआवजों का भुगतान जल्द करें : सतपाल महाराज

उत्तराखण्ड
- लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने अपनी विधानसभा क्षेत्र में किया 7 करोड़ 30 लाख 77 हजार की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास। आंगनवाडी केंद्रों पर फर्नीचर और महालक्ष्मी किट भी बांटे। शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। लोक निर्माण मंत्री व चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने लोक निर्माण विभाग और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को आदेश किया है कि वह ग्रामीणों के वर्षों से लंबित मुआवजों का शीघ्र भुगतान करें। शुक्रवार को उन्होने अपने विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रूपये की कई योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने के साथ-साथ ब्लाक मुख्यालय में महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट का भी वितरण किया। महाराज ने शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के अंतर्गत विकासखंड एकेश्वर में राज्य योजना मद से लोक निर्माण विभाग द्वारा 62.26 लाख की लागत से एन. एच. के पास बनने वाली 01 किमी लम्बे खुलेऊ...
पोर्नोग्राफी: पुलिस राज कुंद्रा को लेकर शिल्पा शेट्टी के घर पर पहुंची, हिरासत 27 जुलाई तक बढ़ी

पोर्नोग्राफी: पुलिस राज कुंद्रा को लेकर शिल्पा शेट्टी के घर पर पहुंची, हिरासत 27 जुलाई तक बढ़ी

राष्ट्रीय
-पोर्न वीडियो के मामले में मुंबई पुलिस ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्ठी के पति राज कुंद्रा को 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था। अदालत ने उन्हें 23 जुलाई तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया था। अब उनकी हिरासत को 27 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इस बीच शिल्पा और राज की ओर से गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए हाईकोर्ट में याचिका दी गई है। पोर्न वीडियोज के मामले में फंसे एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को लेकर पुलिस शुक्रवार को उनके घर पर पहुंची। इस दौरान पुलिस ने उनके घर की तलाशी भी ली। पुलिस ने कुछ सबूत खंगालने का प्रयास किया। इस बीच 100 से ज्यादा पोर्न वीडियोज बनाने के आरोपी राज कुंद्रा की पुलिस हिरासत को भी कोर्ट ने बढ़ा दिया है। मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा को 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था। राज कुंद्रा का आरोप है कि उन्होंने अपने ऐप 'हॉटशॉट्स' के लिए पोर्न मूवीज बनाई थीं। इसके बाद अदा...
तृणमूल सांसद शांतनु सेन सस्पेंड, राज्य सभा में केंद्रीय मंत्री के हाथ से पेपर छीनकर फाड़े

तृणमूल सांसद शांतनु सेन सस्पेंड, राज्य सभा में केंद्रीय मंत्री के हाथ से पेपर छीनकर फाड़े

राष्ट्रीय
-तृणमूल कांग्रेस सांसद शांतनु सेन को केंद्रीय मंत्री के साथ अभद्रता करने के मामले में कर दिया गया निलंबित। शांतनु ने कल यानी गुरुवार को राज्य सभा में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के हाथ से उनके बयान की प्रति छीनकर फाड़ दी थी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ तृणमूल कांग्रेस के सांसद शांतनु सेन को अभद्रता करने के मामले में आज (शुक्रवार) निलंबित कर दिया गया है। सरकार ने राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से कागज छीनने के आरोप में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद शांतनु सेन के खिलाफ निलंबिन का प्रस्ताव पेश किया। जिस पर सभापति ने शांतनु सेन को पूरे मानसून सत्र के लिए निलंबित कर दिया। 11 बजे सदन की की कार्यवाही शुरू होते ही सभापति एम वेंकैया नायडू ने गुरुवार को हुई घटना का जिक्र करते हुए इसे अशोभनीय बताया। सभापति ने कहा कि कल जो कुछ हुआ, निश्चित रूप से उससे सदन की गरिमा ...
हंगामा: वरिष्ठ नेता नवप्रभात ने ठुकराए पद, कांग्रेस आलाकमान पर खड़े किए सवाल

हंगामा: वरिष्ठ नेता नवप्रभात ने ठुकराए पद, कांग्रेस आलाकमान पर खड़े किए सवाल

उत्तराखण्ड, राजनीतिक
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। उत्तराखंड कांग्रेस में नए पदाधिकारियों की सूची जारी होने के बाद अब नाराजगी का दौर शुरू हो गया है। कल कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने सूची पर सवाल उठाए थे तो आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री नवप्रभात ने आलाकमान की सूची पर नाराजगी जताई है। नवप्रभात ने सिर्फ नाराजगी ही नहीं जताई बल्कि विभिन्न कमेटियों में उन्हें दिए गए पद भी ठुकरा दिए हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने नवप्रभात को फोन करके उन्हें दिए गए पद स्वीकार करने का अनुरोध किया। लेकिन, नवप्रभात ने वह नामंजूर कर दिया। वप्रभात ने कहा कि एआईसीसी के फैसले उत्तराखंड के लिहाज से उचित नहीं है। इस तरह से राज्य में कांग्रेस की समस्याएं हाल नहीं होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी गणेश गोदियाल को अध्यक्ष बनाना चाहती थी तो ठीक है। लेकिन, उनके साथ चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाने का निर्...
उत्तराखंड में गोदियाल बने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, हरीश रावत को चुनाव की कमान

उत्तराखंड में गोदियाल बने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, हरीश रावत को चुनाव की कमान

उत्तराखण्ड, राजनीतिक
-उत्तराखंड में कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी है। हाईकमान ने कई दिनों से चल रहे मंथन के बाद कल यानी गुरुवार को सूची जारी की। राज्य में गणेश गोदियाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को चुनाव संचालन समिति की कमान सौंपी गई है। वहीं, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। नेता प्रतिपक्ष का पद इंदिरा हृदयेश के निधन से खाली हुआ था। शब्द रथ न्यूज ब्यूरो, (shabd rath news)। उत्तराखंड में प्रदेश अध्यक्ष के पद पर पुव विधायक गणेश गोदियाल की ताजपोशी हुई है। जबकि, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को चुनाव संचालन समिति की कमान सौंपी गई है। वहीं, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। नेता प्रतिपक्ष का पद इंदिरा हृदयेश के निधन से खाली हु...
कल्पना बहुगुणा की एक कविता…. नित बनी रहे किसान की आन बान और शान…

कल्पना बहुगुणा की एक कविता…. नित बनी रहे किसान की आन बान और शान…

राष्ट्रीय
कल्पना बहुगुणा देहरादून, उत्तराखंड ------------------------------------------ किसान --------------------- विकट देश का मेरे मेहनत करता सबल किसान। कठिन देश का मेरे हिम्मत रखता सरल किसान। भव्य देश का मेरे पौरुष रखता सफल किसान। हिम प्रदेश का मेरे साहस करता अटल किसान। अपनी स्वस्थ भुजाओ में बल रखता वह जोड़। खेत बनाता जिनके द्वारा पथरीली चट्टाने तोड़। उसके जीने का अधिकार कर्म निरत रहता है। जन्म भूमि का पावन प्यार ह्रदय में जिसके रहता है। हुआ न तनिक अधीर पड़े भयंकर संकट कभी। हिम्मत से लड़ा रात दिन बटोर साहस विघ्नों को चीर। नित सुखी रहे किसान की बैलो की जोड़ी बलवान। नित बनी रहे किसान की आन बान और शान। होगा जब किसान का खेत और खलिहान खुशहाल। होगा तब देश का विकास और देश खुशहाल। @ कल्पना बहुगुणा...

चलो चले गांव की ओर… पांचवी किश्त… अमा यार वो नत्था नहीं.. नेपालियों की कच्ची बोल रही थी…

राष्ट्रीय
नीरज नैथानी रुड़की, उत्तराखंड ------------------------------------- चलो चले गांव की ओर... गतांक से आगे... पांचवी किश्त चली गयी चौकड़ी दारू पीकर पत्नी ने कमरे की सफाई करते हुए बोडा को ताना मारा। अमा यार तू भी..., साल भर में एक बार गांव आना होता है भाई बंधो के पास, दो घड़ी बैठ लिए तो कौन सा जुल्म कर दिया। बात बैठने की नहीं है ताई तमतमाते स्वर में बोली। तो फिर क्या बात है, आगबूला क्यों हो रही हो? क्या-क्या बोले जा रहे थे नशे की झोंक में, मैं बगल में सब सुन रही थी ताई का आवेश कम होने वाला नहीं लग रहा था। क्या बोला मैंने, नशे की लहर में बोडा का पौरुष भी बैकफुट में आने को तैयार न था। मैं दिलाता हूं नत्था को हरियाणा से चार जर्सी गाय, उससे कहो गाय पाले, गांव में डेरी खोले .. मैं हार्टीकल्चर व फौरेस्ट डिपार्टमेंट में भी बात करूंगा, वहां से पौध दिलवाऊंगा, उससे कहो फलदार वृक्ष लगाए,...
युवा कवि आचार्य मयंक सुन्द्रियाल की रचना… रत्न प्रभा सी भाषित होती

युवा कवि आचार्य मयंक सुन्द्रियाल की रचना… रत्न प्रभा सी भाषित होती

राष्ट्रीय
आचार्य मयंक सुन्द्रियाल पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड ----------------------------------------------- रत्न प्रभा सी भाषित होती वह तरणी के तट जो तीर धवल वर्ण की पारदर्शिता हिमखंडों से जस छलकता नीर।।१।। दीर्घ केशों का वह उलझन दरबान बनी हैं मुख पे लटकन मृगनयनों से तो अहर्निश छूटते हैं मन्मथ के वो तीर ।।२।। रत्न प्रभा.......... निशिकर मानो दिवस दिप्त हो प्रभाकर सा स्वर्गिक पुंज लिए दो सूर्य खिले हैं आज व्योम में उस उपत्यका के सम तीर ।।३।। रत्न प्रभा....... क्या एक हुये हैं धरती अंबर या अरूणप्रिया कोई उतरी है ब्रह्म लावण्य भी रिक्त हुआ जो रूप कपोलों में दधिसार।।४।। रत्न प्रभा...….. सहसा झोंका वो हवा का चेतना के स्वर ले आया है मेघा की बूंदों से सिंचित होता तन मन मेरा उस तरणी के तीर ।।५।। रत्न प्रभा......  ...

उत्तराखंड में आज मिले 56 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, दो की मौत

उत्तराखण्ड, हेल्थ
-राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का कुल आंकड़ा 341629 हो गया है। शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो) (Shabd Rath News)। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण से राहत मिल रही है। आज 56 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जबकि, दो कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। वहीं, 48 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का कुल आंकड़ा 341629 हो गया है। देहरादून में आज सबसे ज्यादा (corona positive in dehradun today) 18 नए मरीज मिले हैं। उत्तराखंड में (Uttarakhand) वर्तमान में 649 एक्टिव केस (activ case) हैं, इनका इलाज चल रहा है। 7359 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत (death) हो चुकी है। जिलावार चिन्हित हुए मरीजों की संख्या इस प्रकार रही देहरादून में 18, अल्मोड़ा 06, बागेश्वर 00, चमोली में 01, चम्पावत में 01, हरिद्वार में 02, नैनीताल में 09, पौड़ी गढ़वाल में 00, पिथौरागढ़ में 10, रुद्रप्रयाग मे...
उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष के नाम हुए तय, कार्यकारी अध्यक्ष भी होंगे

उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष के नाम हुए तय, कार्यकारी अध्यक्ष भी होंगे

उत्तराखण्ड, राजनीतिक
-उत्तराखंड में कांग्रेस अध्यक्ष पद और नेता प्रतिपक्ष के पद को लेकर पार्टी लंबे समय से मंथन कर रही है। हाई कमान ने पूरी कसरत के बाद नाम तय कर दिया हैं। उसकी घोषणा जल्द ही होगी। उत्तराखंड में इस बार कांग्रेस कार्यकारी भी बनाने हा रही है। शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। उत्तराखंड कांग्रेस को लेकर हाईकमान ने फैसला कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रीतम सिंह को नेता प्रतिपक्ष और पूर्व विधायक गणेश गोदियाल को प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व दिए जाने का फैसला हुआ है। इसकी विधिवत घोषणा एक-दो दिन में होगी। सूत्रों का कहना है कि पंजाब की तर्ज पर उत्तराखंड में भी कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जा रहे हैं। एक नहीं बल्कि चार कार्यकारी अध्यक्ष होंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तिलक राज बेहड़, जीत राम आर्य, युवा नेता भुवन कापड़ी और राजपाल खारोला को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है। दूसरी तरफ, हरीश रावत...