Monday, May 18News That Matters

Sample Page

“मुझे फंसाया गया!” — हाकम सिंह की दलील पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

“मुझे फंसाया गया!” — हाकम सिंह की दलील पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

उत्तराखंड
  “मुझे फंसाया गया!” — हाकम सिंह की दलील पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब देहरादून। उत्तराखंड के चर्चित पेपर लीक प्रकरण में एक बार फिर बड़ा मोड़ आया है। पूर्व भाजपा नेता हाकम सिंह ने हाईकोर्ट में दावा किया कि उन्हें इस मामले में झूठा फंसाया गया। हाकम सिंह ने कहा कि जांच एजेंसियों ने बिना ठोस सबूतों के उन्हें आरोपी बना दिया। हाईकोर्ट ने उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार से जवाब दाखिल करने के आदेश दिए हैं। अदालत ने यह भी पूछा कि अब तक की जांच में सरकार ने किन तथ्यों के आधार पर हाकम सिंह की भूमिका तय की। पेपर लीक केस में हाकम सिंह का नाम सामने आने के बाद उन्हें जेल भेजा गया था, लेकिन बाद में वे जमानत पर रिहा हो गए। अब इस नए मोड़ से पूरे मामले में कानूनी हलचल फिर से तेज हो गई है।...
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने 09 मोबाइल मेडिकल यूनिट (एम्बुलेंस) को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने 09 मोबाइल मेडिकल यूनिट (एम्बुलेंस) को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
हंस फाउंडेशन देहरादून के सहयोग से प्रदत्त 08 व हिन्दुस्तान जिंक व ममता संगठन के संयुक्त सौजन्य से 1 मोबाईल स्वास्थ्य सेवा वाहन को मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को निजी आवास, नगला तराई खटीमा से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हंस फाउंडेशन तथा हिन्दुस्तान जिंक कम्पनी व ममता संगठन के यह प्रयास स्वास्थ सुविधाओं के विस्तार में सहायक सिद्ध होगी। उन्होने कहा मोबाईल स्वास्थ्य सेवा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के लिए काफी लाभदायक होगी। जनता को इन स्वास्थ्य सुविधाओ का अधिक से अधिक लाभ होगा। प्रोजेक्ट मैनेजर हंस फाउंडेशन युद्धवीर सिंह ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा जो 08 मोबाइल यूनिट दी गई हैं उनमें से 04 मोबाइल यूनिट जनपद उधम सिंह नगर में व 04 मोबाइल यूनिट जनपद नैनीताल में स्वास्थ सेवाएं देंगी। हिन्दुस्तान जिंक कम्पनी के निदेशक अनामिका झा ने अवगत कराया कि राजस्थान के 04 ...
देहरादून में पुलिस के रिटायर्ड CO की जमीन पर कब्जे की कोशिश-8 से 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज, हथियार लेकर पहुँचे थे आरोपी

देहरादून में पुलिस के रिटायर्ड CO की जमीन पर कब्जे की कोशिश-8 से 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज, हथियार लेकर पहुँचे थे आरोपी

उत्तराखंड, देहरादून
देहरादून में पुलिस के रिटायर्ड CO की जमीन पर कब्जे की कोशिश-8 से 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज, हथियार लेकर पहुँचे थे आरोपी देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र में रिटायर्ड पुलिस अधिकारी की भूमि पर जबरन कब्जे की कोशिश का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, श्री मृदुल कुमार त्रिपाठी की भूमि पर मोहन खत्री, निवासी ग्राम मालसी, पोस्ट ऑफिस सिनोला अपने 8 से 10 साथियों के साथ पहुंचा और 22 फरवरी 2024 से संबंधित विवादित भूमि पर जबरन निर्माण कराने का प्रयास किया। बताया गया कि आरोपियों के साथ कुछ स्थानीय लोग भी थे, जिन्होंने मौके पर जाकर ईंट, रेत, बजरी आदि सामग्री डलवाना शुरू कर दिया। जब जमीन के स्वामी की पत्नी और परिजन वहां पहुंचे और विरोध किया, तो मोहन खत्री और उसके साथियों ने गाली-गलौज कर धमकाया तथा जान से मारने की धमकी दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और स्थिति पर नियंत्रण पाया। फिलहाल पुलि...
ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में ‘प्रिस्मौरा 2025’ का रंगारंग आयोजन — नन्हे बच्चों ने नृत्य, नाटक और संगीत से जीत लिया दिल

ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में ‘प्रिस्मौरा 2025’ का रंगारंग आयोजन — नन्हे बच्चों ने नृत्य, नाटक और संगीत से जीत लिया दिल

उत्तराखंड
ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में ‘प्रिस्मौरा 2025’ का रंगारंग आयोजन — नन्हे बच्चों ने नृत्य, नाटक और संगीत से जीत लिया दिल देहरादून। ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव ‘प्रिस्मौरा 2025’ का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों की मासूमियत और प्रतिभा दोनों ने समा बांध दिया। इस मौके पर मंच पर प्रस्तुत किए गए रंगारंग कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने नृत्य, नाटक, गायन और फैशन शो के माध्यम से अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की थीम ‘मासूमियत में छिपी रचनात्मकता’ रही, जिसके तहत बच्चों ने भारतीय संस्कृति और आधुनिकता का अद्भुत संगम पेश किया। विद्यालय के प्रिंसिपल और शिक्षकों ने बच्चों के आत्मविश्वास और रचनात्मकता की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। अभिभावकों की उपस्थिति ने बच्चों का उत्साह दोगुना कर दिया। पूरे परिस...
सुप्रीम कोर्ट की बड़ी कार्रवाई — उत्तराखंड के वन अधिकारी राहुल को अवमानना नोटिस, हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट की बड़ी कार्रवाई — उत्तराखंड के वन अधिकारी राहुल को अवमानना नोटिस, हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक

राष्ट्रीय
सुप्रीम कोर्ट की बड़ी कार्रवाई — उत्तराखंड के वन अधिकारी राहुल को अवमानना नोटिस, हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक देहरादून। उत्तराखंड के एक वरिष्ठ वन अधिकारी राहुल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए अवमानना का नोटिस जारी किया है। शीर्ष अदालत ने यह कदम हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना के मामले में उठाया है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल हाईकोर्ट के आदेश के क्रियान्वयन पर रोक लगा दी है। मामले से जुड़े अनुसार, राहुल पर आरोप है कि उन्होंने न्यायालय के निर्देशों की अनदेखी की थी, जिसके बाद याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल की। इस पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने संबंधित अधिकारी को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में जवाब तलब किया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि किसी भी सरकारी अधिकारी द्वारा न्यायालय के आदेशों की अवहेलना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अब इस मामले की अगली सुनवाई ...
दीपावली से पहले मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई — खाद्य विभाग ने छापेमारी में संदिग्ध मिठाई और खोया जब्त किया

दीपावली से पहले मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई — खाद्य विभाग ने छापेमारी में संदिग्ध मिठाई और खोया जब्त किया

उत्तराखंड, देहरादून
दीपावली से पहले मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई — खाद्य विभाग ने छापेमारी में संदिग्ध मिठाई और खोया जब्त किया देहरादून। दीपावली से पहले मिठाइयों में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। गुरुवार को विभाग की टीमों ने शहर के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर कई मिठाई दुकानों से संदिग्ध मिठाई और खोया के सैंपल लिए। जांच के दौरान कई नमूने संदिग्ध पाए जाने पर उन्हें जब्त कर लैब जांच के लिए भेजा गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि त्योहारों के दौरान मिलावटखोर सक्रिय हो जाते हैं और मिठाई, दूध उत्पादों व तेलों में नकली सामग्री मिलाने की शिकायतें बढ़ जाती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। विभाग ने उपभोक्ताओं से भी अपील की है कि वे मिठाई खरीदते समय प्रतिष्ठित दुकानों से ही सामान लें और रंग, स्वाद या गंध में कोई संदेह हो तो तुरंत श...
राज्य में सीमांत क्षेत्र विकास परिषद का गठन किया जायेगा – मुख्यमंत्री,सीमांत जिलों में आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी जानकारी और प्रशिक्षण के लिए नवाचार केन्द्र बनेंगे- मुख्यमंत्री,गुप्तकाशी में चतुर्थ सीमांत पर्वतीय बाल विज्ञान महोत्सव का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

राज्य में सीमांत क्षेत्र विकास परिषद का गठन किया जायेगा – मुख्यमंत्री,सीमांत जिलों में आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी जानकारी और प्रशिक्षण के लिए नवाचार केन्द्र बनेंगे- मुख्यमंत्री,गुप्तकाशी में चतुर्थ सीमांत पर्वतीय बाल विज्ञान महोत्सव का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गुप्तकाशी में चतुर्थ सीमांत पर्वतीय बाल विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि सीमांत क्षेत्रों में सुविधाओं और सेवाओं के विस्तार हेतु राज्य में सीमांत क्षेत्र विकास परिषद का गठन किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमांत जनपदों में अब ऐसे नवाचार केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जहाँ आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी उपयोगी जानकारी और प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा आयोजित चतुर्थ सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव के राज्य स्तरीय आयोजन का दीप प्रज्ज्वलित शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होेंने विभिन्न जनपदों से आए बाल वैज्ञानिकों के साथ जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक जल संसाधन एवं संरक्षण, आपदा प्रबंधन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा...
प्रदेश के 10 हजार प्रतियोगियों को मिलेगा निःशुल्क कोचिंग योजना का लाभ,आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को सभी तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने को मिलेगी नि:शुल्क कोचिंग

प्रदेश के 10 हजार प्रतियोगियों को मिलेगा निःशुल्क कोचिंग योजना का लाभ,आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को सभी तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने को मिलेगी नि:शुल्क कोचिंग

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय सभागार में कमजोर वर्गों के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिव ने शिक्षा विभाग को निर्देशित किया कि निःशुल्क कोचिंग योजना की गुणवत्ता बेहतर हो, प्रतियोगियों का चयन स्क्रीनिंग के माध्यम से हो तथा प्रतियोगियों की सुविधा के अनुरूप तैयारी का टाइम का प्रबंध किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि निःशुल्क कोचिंग में किसी भी तरह की खानापूर्ति नहीं होनी चाहिए तथा इसका आउटकम जरुर निकलना चाहिए। उन्होंने इसके लिए शीघ्रता से सभी प्रक्रियाओं को पूरा करने के उन्होंने निर्देश दिए। इस दौरान निदेशक शिक्षा मुकुल कुमार सती ने अवगत कराया कि इस वर्ष 10 हजार छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की निःशुल्क कोचिंग दी जानी है। कक्षा 11 में अध्ययनरत प्रतियोगियों को 2 वर्ष की कोचिंग दी जाएगी जबक...
“देहरादून नगर निगम: सेंधमारी का सच छुपाया, मीडिया को फोटो और बाइट की इजाज़त नहीं”

“देहरादून नगर निगम: सेंधमारी का सच छुपाया, मीडिया को फोटो और बाइट की इजाज़त नहीं”

उत्तराखंड, देहरादून
“देहरादून नगर निगम: सेंधमारी का सच छुपाया, मीडिया को फोटो और बाइट की इजाज़त नहीं” आज, बुधवार को मीडिया टीम देहरादून नगर निगम परिसर पहुँची ताकि हाल ही में हुई सेंधमारी के बारे में बाइट और जानकारी ली जा सके। लेकिन निगम प्रशासन और SNA अधिकारियों ने बाइट देने से इंकार कर दिया और मीडिया को परिसर में फोटो लेने की अनुमति भी नहीं दी। घटना रूम नंबर 23 में हुई, जहाँ से महत्वपूर्ण दस्तावेज और सामग्री चोरी हो गई थी। मीडिया टीम ने वहां जाकर अधिकारियों और कर्मचारियों से प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की, लेकिन SNA ने सभी सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया। सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि निगम जैसी संवेदनशील जगह पर यह कदम सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर कमज़ोरी दिखाता है। नगर निगम ने फिलहाल यह वादा किया है कि मामले की जांच की जाएगी और चोरी हुए दस्तावेजों/सामान की रिकवरी के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।...
दीपावली से पहले बड़ा तोहफा: उत्तराखंड कर्मचारियों के लिए तदर्थ बोनस और DA में वृद्धि

दीपावली से पहले बड़ा तोहफा: उत्तराखंड कर्मचारियों के लिए तदर्थ बोनस और DA में वृद्धि

उत्तराखंड
दीपावली से पहले बड़ा तोहफा: उत्तराखंड कर्मचारियों के लिए तदर्थ बोनस और DA में वृद्धि दीपावली के त्योहार से पहले उत्तराखंड सरकार ने कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत की घोषणा की है। सरकार ने सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए तदर्थ बोनस (Ad-hoc Bonus) और Dearness Allowance (DA) में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। यह कदम कर्मचारियों की आमदनी में बढ़ोतरी के साथ उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए उठाया गया है। अधिकारियों के अनुसार, तदर्थ बोनस और DA की नई दरें नवंबर माह के वेतन में लागू होंगी। इससे राज्य के कर्मचारियों को त्योहारों के सीजन में वित्तीय सहारा मिलेगा और उनके खर्चों में आसानी होगी। विशेषज्ञों का कहना है कि यह निर्णय न केवल कर्मचारियों के लिए राहतकारी है, बल्कि राज्य की कार्यकुशलता और कर्मचारियों की संतुष्टि को भी बढ़ाएगा। सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि इस बढ़ोतरी से किसी भी विभागीय ...