Monday, May 18News That Matters

Sample Page

840 राजकीय विद्यालयों में हाइब्रिड मोड में संचालित वर्चुअल एवं स्मार्ट कक्षाओं के केन्द्रीयकृत स्टूडियो का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

840 राजकीय विद्यालयों में हाइब्रिड मोड में संचालित वर्चुअल एवं स्मार्ट कक्षाओं के केन्द्रीयकृत स्टूडियो का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, ननूरखेड़ा (देहरादून) में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड द्वारा विद्यालयी शिक्षा में आई.सी.टी. योजना के अंतर्गत 840 राजकीय विद्यालयों में हाइब्रिड मोड में संचालित वर्चुअल एवं स्मार्ट कक्षाओं के केन्द्रीयकृत स्टूडियो का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से वर्चुअल माध्यम से संवाद भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में शिक्षा व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने की इस ऐतिहासिक पहल के हम सभी साक्षी बन रहे हैं, जिससे प्रदेश के बच्चों का भविष्य उज्ज्वल होगा। उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि डिजिटल तकनीक, वर्चुअल प्लेटफॉर्म और स्मार्ट कक्षाओं के माध्यम से अनेक संभावनाओं के द्वार खुल रहे हैं। इन नवाचारों के माध्यम से पाठ्यक्रम अधिक रोचक...
प्रधानमंत्री द्वारा देश के किसानों को 42,000 करोड़ से अधिक की कृषि परियोजनाओं के भव्य उपहार कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

प्रधानमंत्री द्वारा देश के किसानों को 42,000 करोड़ से अधिक की कृषि परियोजनाओं के भव्य उपहार कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
सूबे के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज गढ़ी कैंट स्थित हरबंस कपूर मेमोरियल हॉल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर के किसानों को ₹42,000 करोड़ से अधिक की कृषि परियोजनाओं के भव्य उपहार कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल और कैंट विधायक सविता कपूर भी उपस्थित रहीं। देहरादून में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से सैकड़ों कृषक एवं बागवान बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर, पूसा (नई दिल्ली) से “पीएम धन-धान्य कृषि योजना” एवं “दलहन आत्मनिर्भरता मिशन” का शुभारंभ किया। साथ ही उन्होंने कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं खाद्य प्रसंस्करण से जुड़ी 1100 से अधिक परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास भी किया। पीएम धन-धान्य कृषि योजना 100 कम उत्पादकता वाले जिलों...
उत्तराखंड: दुग्ध संघ का 75वां वार्षिक अधिवेशन कल, तैयारियों को दी अंतिम रूप

उत्तराखंड: दुग्ध संघ का 75वां वार्षिक अधिवेशन कल, तैयारियों को दी अंतिम रूप

उत्तराखंड
आँचल दुग्ध संघ मनाएगा डायमंड जुबली, मंत्री-सांसद सहित कई गणमान्य रहेंगे शामिल हल्द्वानी में कल दुग्ध संघ का भव्य अधिवेशन, 75 वर्ष पूरे होने पर होगा जश्न डायमंड जुबली पर सजेगा आँचल दुग्ध संघ का अधिवेशन मंच, मंत्री सौरभ बहुगुणा होंगे मुख्य अतिथि 75 साल की उपलब्धियों संग आँचल दुग्ध संघ का वार्षिक अधिवेशन कल हल्द्वानी में स्थान लालकुआं। नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड का 75वां वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन (डायमंड जुबली) कल शनिवार को हल्द्वानी स्थित संकल्प बैंक्विट हॉल, कालाढूंगी रोड के समीप हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने बताया कि यह अधिवेशन ऐतिहासिक होने जा रहा है, क्योंकि संघ इस वर्ष अपनी डायमंड जुबली (75वां वर्ष) मना रहा है। अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा, विशिष्ट अतिथि नैनीताल-उधमसिंह नगर सांसद अजय...
उत्तराखंड: एसआरएचयू में वन्यजीव संरक्षण पर सजी रक्षात्मक प्रदर्शनी

उत्तराखंड: एसआरएचयू में वन्यजीव संरक्षण पर सजी रक्षात्मक प्रदर्शनी

उत्तराखंड
*फोटोग्राफी एवं पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने दिया वन्य जीव संरक्षण का संदेश लिटरेरी एंड फाइन आर्ट्स कमिटी की ओर से प्रद्रशनी का किया गया आयोजन* डोईवाला- स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू), जौलीग्रांट में लिटरेरी एंड फाइन आर्ट्स कमिटी ने वाइल्ड लाइफ प्रिजर्वेशन सोसायटी के सहयोग से वन्यजीव पर आधारित फोटोग्राफी एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतिभागियों की कलाकृतियों की प्रदर्शनी का उद्घाटन विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने किया। इस अवसर पर कुलपति डॉ. राजेंद्र डोभाल, डॉ. विजेंद्र चौहान, डॉ.प्रकाश केशवया, डॉ. दुष्यंत गौड़ और डॉ. संजॉय दास, डॉ.संचिता पुगांजडी सहित प्रतिभागी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने प्रतिभागियों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि “वन्यजीव हमारी पारिस्थितिकी का अभिन्न हिस्सा हैं। कला, स...
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित हुयी यूपीसीएल की 125 वीं बोर्ड बैठक

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित हुयी यूपीसीएल की 125 वीं बोर्ड बैठक

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्य सचिव  आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड पावर कार्पोरेशन लिमिटेड की 125वीं बोर्ड बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने बोर्ड में सचिव वित्त को भी शामिल किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने टेक्निकल पृष्ठभूमि के व्यक्ति को भी बोर्ड में शामिल किए जाने की बात कही। *अगले वित्तीय वर्ष का बजट फरवरी-मार्च तक हो जाए बोर्ड से स्वीकृतः मुख्य सचिव* मुख्य सचिव ने कहा कि प्रोजेक्ट्स की लागत को कम किए जाने के लगातार प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट्स के लिए लिया जाना वाला ऋण जितना सस्ता हो, उतना अच्छा। इसके लिए वित्त उपलब्ध कराने वाली एजेन्सियों से लगातार सम्पर्क किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि अगले वित्त वर्ष के बजट के लिए फरवरी-मार्च तक बोर्ड से संस्तुति अनिवार्य रूप से ले ली जाए। *तीनों कार्पोरेशन में विजिलेंस मैकेनिज्म तैयार किए ज...
हरिद्वार कुंभ 2027:तीर्थयात्रियों को मिलेगी डिजिटल आईडी,

हरिद्वार कुंभ 2027:तीर्थयात्रियों को मिलेगी डिजिटल आईडी,

उत्तराखंड, हरिद्धार
हरिद्वार कुंभ 2027:तीर्थयात्रियों को मिलेगी डिजिटल आईडी, उत्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार में 2027 के कुंभ मेले में तकनीक का नया दौर शुरू होगा। इस बार तीर्थयात्रियों को डिजिटल आईडी प्रदान की जाएगी और खोया-पाया की शिकायतों के लिए एक विशेष डिजिटल पोर्टल भी बनाया जाएगा। आईटी विभाग (ITDA) ने इस डिजिटल कुंभ के लिए 45 करोड़ रुपये का व्यापक प्रस्ताव तैयार किया है। इस योजना के तहत कुंभ को छह प्रमुख डिजिटल श्रेणियों में विभाजित किया गया है। पहली श्रेणी है डिजिटल प्लेटफॉर्म और नागरिक सेवा, जिसमें एक इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, कुंभ 2027 की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप शामिल होंगे। इसके अलावा, तीर्थयात्रियों के सवालों के जवाब देने के लिए एक एआई चैटबॉट भी होगा। खोया-पाया की शिकायतों के लिए डिजिटल पोर्टल, सभी के लिए ई-पास और डिजिटल आईडी की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही सफाई, टेंट मॉनिट...
IND vs WI 2nd Test: पहले सेशन खत्म, भारत 1 विकेट पर 94 रन

IND vs WI 2nd Test: पहले सेशन खत्म, भारत 1 विकेट पर 94 रन

खेल
  पहले सेशन का खेल समाप्त हो गया है। भारत ने मजबूत शुरुआत करते हुए 1 विकेट पर 94 रन बनाए। ओपनर बल्लेबाजों ने संयम और आक्रामकता का मिश्रण दिखाया, जिससे टीम का स्कोर अच्छी गति से बढ़ रहा है। पहले विकेट का गिरना भारतीय टीम के लिए थोड़ा झटका रहा, लेकिन शुरुआत सकारात्मक रही। कप्तान और दूसरे बल्लेबाज ने मैदान पर धैर्य और तकनीक का प्रदर्शन किया। उन्होंने सीम और चौकों की मदद से रन जोड़े। विंडीज गेंदबाजों के लिए विकेट लेना चुनौतीपूर्ण रहा, क्योंकि भारतीय बल्लेबाज अच्छी तरह से स्ट्राइक संभालते रहे। दूसरे सेशन में टीम इंडिया का लक्ष्य बड़ा स्कोर बनाना और पारी को मजबूत आधार देना है। विंडीज टीम को जल्द ही विकेट चाहिए होगा, जिससे मैच में रोमांच और बढ़ सके। क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें अब अगले सेशन पर टिकी हैं।...
“उत्तराखंड में फिर बच्चों को निशाना बना ‘टोमेटो फ्लू’! लक्षण दिखते ही अपनाएँ ये बचाव के उपाय”

“उत्तराखंड में फिर बच्चों को निशाना बना ‘टोमेटो फ्लू’! लक्षण दिखते ही अपनाएँ ये बचाव के उपाय”

उत्तराखंड, देहरादून
  बच्चों में हैंड फुट एंड माउथ डिजीज यानी टोमेटो फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा की ओर से सभी सरकारी-निजी अस्पताल और पैथोलॉजी लैबों को अलर्ट जारी किया गया है। कहा गया है कि बच्चों में एचएफएमडी के केस देखे जाने के बाद भारत सरकार ने भी रोकथाम के लिए पूर्व में एडवाइजरी जारी की है। सीएमओ के निर्देशों के मुताबिक,चिकित्सा अधीक्षक रोजाना ओपीडी में चकत्तों के साथ बुखार के मरीजों की निगरानी करेंगे। टोमेटो फ्लू के संदिग्ध को तुरंत आइसोलेट किया जाएगा। वहीं,आरबीएसके टीम,सीएचओ,एएनएम और आशाओं के माध्यम से लोगों को जागरूक कराया जाएगा। अस्पताल एवं लैब से तत्काल सीएमओ कार्यालय में डॉ.पीयूष अगस्टीन और मोहिनी चौहान को इसकी जानकारी देनी होगी। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.अशोक कुमार और डॉ. विशाल कौशिक ने बताया कि एचएफएमडी का मुख्य कारण एंटरो वायरस होते हैं। इस रोग में ब...
उत्तराखंड : बिना वीजा उत्तराखंड में रह रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार। बॉर्डर पार छोड़ने की तैयारी

उत्तराखंड : बिना वीजा उत्तराखंड में रह रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार। बॉर्डर पार छोड़ने की तैयारी

उत्तराखण्ड, देहरादून
  उत्तराखंड पुलिस ने एक बांग्लादेशी महिला को अवैध रूप से भारत में रह रहे होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह महिला पिछले कई वर्षों से बिना वीजा और पासपोर्ट की वैधता खत्म होने के बावजूद भारत में रह रही थी। पुलिस अब उसके खिलाफ डिपोर्टेशन (Deportation) की प्रक्रिया पूरी कर रही है और आने वाले दिनों में उसे बांग्लादेश बॉर्डर पर छोड़ा जाएगा। जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार महिला की पहचान रजिया बेगम, पुत्री अब्दुल माजिद मियां, निवासी ग्राम पन्जोरा, थाना कालीगंज, जिला गाजीपुर (बांग्लादेश) के रूप में हुई है। पुलिस की जांच में सामने आया कि वर्ष 2019 में रजिया बेगम ने फेसबुक के माध्यम से उत्तराखंड के नाजिम कुरेशी (पुत्र कय्यूम कुरेशी, निवासी इस्लामनगर, गदरपुर) से संपर्क किया था।...
विपुल मैंदोली बने उत्तराखंड भाजयुमो के नए अध्यक्ष

विपुल मैंदोली बने उत्तराखंड भाजयुमो के नए अध्यक्ष

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी युवा इकाई, भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की उत्तराखंड प्रदेश इकाई के लिए नए अध्यक्ष और दो महामंत्रियों के नामों की घोषणा कर दी है। ​प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट के निर्देश पर ये नई नियुक्तियां की गई हैं। ​प्रदेश अध्यक्ष: विपुल मैंदोली (ऋषिकेश) ​प्रदेश महामंत्री: ​दीपेंद्र कोश्यारी (नैनीताल) ​मुलायम सिंह रावत (टिहरी)...