उत्तराखंड: पुलिस के नैनीताल जिले से सेवानिवृत्त हो रहे 03 पुलिस कर्मियों को एस०एस०पी० नैनीताल ने किया सम्मानित, स्वस्थ्य जीवन और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ दी विदाई
दिनांक 30.09.2025 को नैनीताल पुलिस में नियुक्त 03 पुलिस कार्मिकों को पुलिस विभाग में अपनी सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में प्रहलाद नारायण मीणा, एस.एस.पी. नैनीताल द्वारा पुलिस मीटिंग हॉल हल्द्वानी के सभागार में विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सेवानिवृत्त हुए पुलिस कर्मियों का विवरण निम्नवत है-
सुरेश चंद्र पाठक, अपर उपनिरीक्षक यातायात (अधिवर्षता सेवानिवृत्ति)।
जगत सिंह टगड़िया, अपर उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस। (अधिवर्षता सेवानिवृत्ति)।
चंद्र प्रकाश सिंह, अपर उपनिरीक्षक सशस्त्र पुलिस। (अधिवर्षता सेवानिवृत्ति)।
कार्यक्रम की शुरुआत दीपम सेठ, डीजीपी ने द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों हेतु दिए गए विशेष बधाई संदेश के साथ की गई। तत्पश्चात विदाई समारोह कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों द्वारा लंबे समय की सेवा के पश्चात अपने-अपने विभागीय अनुभवों एवं
...








