Saturday, June 20News That Matters

Month: August 2021

हरिद्वार में रवासन नदी के रौद्र रूप से क्षेत्रवासियों को बाढ़ का खतरा पैदा हो गया

हरिद्वार में रवासन नदी के रौद्र रूप से क्षेत्रवासियों को बाढ़ का खतरा पैदा हो गया

उत्तराखण्ड
लालढांग। लालढांग न्याय पंचायत में लगातार हो रही बारिश से पूरा क्षेत्र हलकान हो गया है। जहां रवासन नदी के रौद्र रूप से क्षेत्रवासियों को खतरा पैदा हो गया है। वहीं गुर्जर बस्ती, गाजीवाली, कांगड़ी में दूसरे दिन भी सड़कें जलमग्न रही। राजाजी टाइगर रिजर्व की रवासन यूनिट के कर्मचारियों को भी बाढ़ का खतरा सताने लगा है। पिछले दो दिनों से पहाड़ों सहित मैदानी क्षेत्र में भी जमकर बारिश हो रही है। हरिद्वार जिले का अंतिम क्षेत्र न्याय पंचायत लालढांग क्षेत्र में बरसाती रवासन नदी के जलस्तर ने करीब पिछले 45 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। राजाजी टाइगर रिजर्व की रवासन यूनिट के प्रभारी प्रमोद ध्यानी ने बताया कि रवासन नदी का इतना तीव्र वेग उन्होंने पहले नहीं देखा है। पूरी रात भर स्टाफ नदी के जलस्तर को देखता रहा। गुर्जर बस्ती में बारिश से धान की फसल को भी नुकसान पहुंच रहा है। गाजीवाली में एक सड़क भी पानी के तेज ...
सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जाने क्या है रेट

सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जाने क्या है रेट

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, सोने एवं चांदी की वायदा कीमतों में सोमवार को गिरावट का रुख रहा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह 11:06 बजे अक्टूबर, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का रेट 56 रुपये यानी 0.12 फीसद की गिरावट के साथ 47,482 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इससे पिछले सत्र में अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का रेट 47,538 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। इसी तरह दिसंबर में डिलिवरी वाले सोने का मूल्य 61 रुपये यानी 0.13 फीसद की टूट के साथ 47,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इससे पिछले सत्र में दिसंबर अनुबंध वाले सोने का रेट 47,711 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। चांदी की वायदा कीमत (Silver Price in Futures Market) MCX पर दिसंबर, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 13 रुपये यानी 0.02 फीसद की गिरावट के साथ 64,050 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। इससे पिछले सत्र में दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीम...
पुंछ नियंत्रण रेखा से भारतीय सीमा में घुसपैठ कर रहे आतंकवादियों के प्रयास को सुरक्षाबलों ने किया नाकाम

पुंछ नियंत्रण रेखा से भारतीय सीमा में घुसपैठ कर रहे आतंकवादियों के प्रयास को सुरक्षाबलों ने किया नाकाम

राष्ट्रीय
पुंछ,  जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा देने के इरादे से जिला पुंछ नियंत्रण रेखा से भारतीय सीमा में घुसपैठ कर रहे आतंकवादियों के प्रयास को सुरक्षाबलों ने नाकाम बना दिया है। यही नहीं इस दौरान सुरक्षाबलों ने भारतीय सीमा में प्रवेश कर आए एक आतंकवादी को मार भी गिराया है। सुरक्षाबलों की गोलीबारी के बाद बाकी आतंकवादी वापस पाकिस्तान की ओर भाग निकले। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुंछ नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ का यह प्रयास आज तड़के ही किया गया। सीमा की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाबलों ने कुछ संदिग्धों को भारतीय सीमा में प्रवेश करते हुए देखा। भारतीय जवानों ने गोलीबारी से पहले उन्हें वापस लौटने की चेतावनी दी। इसके बाद जब घुसपैठियों ने भी जवानों पर गोलीबारी करते हुए भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश की तो भारतीय जवानों द्वारा की गई गोलीबारी में एक आतंकी वहीं ढेर हो गया। साथी आतंकी के मारे जाने के बाद ब...
भगवान श्रीकृष्ण के जन्मस्थान मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर विशेष आयोजन

भगवान श्रीकृष्ण के जन्मस्थान मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर विशेष आयोजन

राष्ट्रीय
लखनऊ,  भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के पर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सोमवार को प्रदेश में उल्लास का माहौल बना है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश शासन ने सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाने के लिए सोमवार नाइट कर्फ्यू के प्रतिबंधों की बेड़ियां तोड़ दी हैं। भगवान कृष्ण के जन्मस्थान मथुरा में सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर विशेष आयोजन हो रहे हैं जबकि अन्य जिलों में भी इसको लेकर लोगों में अपार उत्साह है। मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ भी पहली बार मथुरा जाकर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के आयोजन में शामिल होंगे। प्रदेश में सभी जिलों में जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में निर्धारित उपस्थिति की सीमा से छूट है। शासन ने सभी पुलिस लाइन और कारागारों में जन्माष्टमी का पर्व कोविड प्रोटोकॉल के साथ भव्य रूप से मनाने का आदेश दिया है। प्रदेश की सभी पुलिस ...
खुफिया एजेंसियों ने जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले को लेकर किया अलर्ट जारी

खुफिया एजेंसियों ने जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले को लेकर किया अलर्ट जारी

राष्ट्रीय
नई दिल्‍ली, तालिबान के अफगानिस्‍तान की सत्‍ता पर बलपूर्वक कब्‍जा जमाने के बाद सीमापार आतंकियों की हलचल बढ़ गई है। खुफिया एजेंसियां इसे बड़े खतरे के तौर पर देख रही हैं। सीमा पार आतंकियों की गतिविधियों में बढ़ोतरी की सूचना मिलने के बाद देश की खुफिया एजेंसियों ने जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले को लेकर अलर्ट जारी किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि किसी भी अप्रिय स्थिति के लिए खुद को तैयार करने को लेकर राज्य की खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों के साथ उक्‍त इनपुट साझा किया गया है। अधिकारिक सूत्र ने बताया कि अगस्त के तीसरे हफ्ते के दौरान कंधार में पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के नेताओं और तालिबान नेताओं के बीच एक बैठक हुई थी। इस बैठक के बारे में पता चलने के बाद सभी खुफिया एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सूत्र बताते हैं कि इस बैठक में तालिबान नेता...
पूर्व सीएम हरीश रावत अपने मिजाज के अनुसार इन दिनों वादों और घोषणाओं में जुटे, घोषणापत्र आना अभी बाकी

पूर्व सीएम हरीश रावत अपने मिजाज के अनुसार इन दिनों वादों और घोषणाओं में जुटे, घोषणापत्र आना अभी बाकी

उत्तराखण्ड
हल्द्वानी : पूर्व सीएम व कांग्रेस के चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत अपने मिजाज के अनुसार इन दिनों वादों और घोषणाओं में जुटे हैं। सरकार आने पर 200 यूनिट बिजली फ्री, हर माह गृहणी को 200 रुपये कुकिंग सब्सिडी के अलावा बेरोजगार युवाओं व महिलाओं के लिए अलग से अभियान चलाया जा रहा है। खास बात यह है कि हरदा के यह सभी वादे इंटरनेट मीडिया के माध्यम से ज्यादा वायरल होते हैं। अब देखना यह है कि चुनावी घोषणापत्र में इन वादों को कितनी अहमियत मिलती है। कांग्रेस हाईकमान ने उत्तराखंड चुनाव को गंभीरता से लेते हुए जुलाई में बड़ा फेरबदल किया था। प्रीतम सिंह को अध्यक्ष से हटा नेता प्रतिपक्ष का जिम्मा दिया गया। जबकि पूर्व विधायक गणेश गोदियाल को पीसीसी चीफ बनाया गया। वहीं, जातीय व क्षेत्रीय संतुलन को साध चार कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए गए। अब परिवर्तन यात्रा के जरिये तीन सितंबर से प्रचार का आगाज भी हो जाएग...
आनलाइन शिक्षा को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा, कहा- गरीब नहीं कर पा रहे पढ़ाई

आनलाइन शिक्षा को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा, कहा- गरीब नहीं कर पा रहे पढ़ाई

उत्तराखण्ड
देहरादून। कोरोनाकाल के दौरान बच्चों की आनलाइन शिक्षा को लेकर विपक्ष ने सरकार को सदन में घेरने का प्रयास किया। विपक्ष ने चिंता जताते हुए कहा कि कोरोनाकाल के दौरान बच्चों का आर्थिक वर्गीकरण हुआ है। जहां सक्षम बच्चों की पढ़ाई सुचारू रही, वहीं गरीब बच्चों की पढ़ाई सबसे अधिक प्रभावित हुई है। इन बच्चों की पढ़ाई के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदम नाकाफी साबित हुए हैं। पूर्व में ऐसे घटनाक्रम भी हुए, जब तत्कालीन मुख्यमंत्री के जनप्रतिनिधियों से संवाद कार्यक्रम में ही कुछ केंद्र आनलाइन नहीं हो पाए तो वर्चुअल कक्षाओं की क्या गारंटी है। पर्वतीय क्षेत्रों में इंटरनेट कनेक्टिविटी की दिक्कत है। सरकार को इस ओर गंभीरता से मनन करने की जरूरत है। वहीं, सरकार ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई के लिए सभी कदम उठाए जा रहे हैं। शुक्रवार को सदन में नियम 58 के तहत मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन ने कोरोनाकाल में बच्चों की शिक्...
सीएम धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह भावभीनी श्रद्धांजलि दी,कहा- पूरा जीवन भारत माता की सेवा में समर्पित रहा

सीएम धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह भावभीनी श्रद्धांजलि दी,कहा- पूरा जीवन भारत माता की सेवा में समर्पित रहा

उत्तराखण्ड
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनका पूरा जीवन भारत माता की सेवा में समर्पित रहा। उन्होंने हमेशा गरीबों, पिछड़ों, दलितों और वंचितों की लड़ाई लड़ी। उनका जीवन हम सभी के लिए अनुकरणीय है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में कर्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हम सभी के आराध्य प्रभु श्री राम के लिए उन्होंने अपनी सरकार कुर्बान कर दी। उनका अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का सपना, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साकार किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कल्याण सिंह एक कुशल प्रशासक और लोकप्रिय नेता थे। उन्होंने मुख्यमंत्री रहते भ्रष्टाचार मुक्त और भयमुक्त शासन दिय...
कोरोना महामारी को लेकर किए गए सभी रोकथाम के उपाय अगले माह के अंत तक जारी रहेगा

कोरोना महामारी को लेकर किए गए सभी रोकथाम के उपाय अगले माह के अंत तक जारी रहेगा

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, कोरोना महामारी को लेकर किए गए सभी रोकथाम के उपाय अगले माह के अंत तक जारी रहेंगे। केंद्र ने देश भर में कोविड-19 प्रोटोकॉल पालन में कमी को लेकर आगाह किया है और इस बात पर जोर दिया है कि जिन इलाकों में संक्रमण के मामले कम हैं वहां सुरक्षा के मद्देनजर नियमित तौर पर मानिटरिंग जारी रहे। इस बाबत केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से शनिवार को नए दिशानिर्देश जारी किए गए। इसमें देशभर के राज्यों को कोविड प्रोटोकाल संबंधित जरूरी निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। त्योहारों के सीजन को लेकर केंद्र  ने किया आगाह  आने वाले त्योहारों के सीजन को देखते हुए केंद्र ने राज्यों को सतर्क करते हुए स्थानीय प्रतिबंध लागू करने की सलाह दी है ताकि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। देशभर में जारी कोविड-19 दिशानिर्देशों को एक महीने के लिए बढ़ाते हुए केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने आज कहा कि कुछ राज्य को छोड...
उत्तराखंड सरकार ने समूह ख के पदों पर भर्ती के लिए आयु सीमा में एक वर्ष की छूट देने का लिया निर्णय

उत्तराखंड सरकार ने समूह ख के पदों पर भर्ती के लिए आयु सीमा में एक वर्ष की छूट देने का लिया निर्णय

उत्तराखण्ड
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने समूह ख के पदों पर भर्ती के लिए आयु सीमा में एक वर्ष की छूट देने का निर्णय लिया है। यह छूट इसी वर्ष के लिए दी गई है। इसके साथ ही शासन ने चयन संस्थाओं को यह भी निर्देश दिए हैं कि जिन पदों के लिए विज्ञप्ति जारी हो चुकी है, लेकिन प्रारंभिक परीक्षा नहीं हुई है, उन पदों पर आवेदन के लिए तिथि बढ़ाई जाए। सरकार के इस निर्णय से पीसीएस परीक्षा के लिए छूट की राह देख रहे अभ्यर्थियों को लाभ मिलेगा। प्रदेश सरकार ने कुछ समय पहले ही कोरोनाकाल में लागू लाकडाउन को देखते हुए समूह ग के विभिन्न पदों पर आवेदन के लिए निर्धारित आयु सीमा में एक वर्ष की छूट देने का निर्णय लिया था। अब सरकार ने समूह ख के पदों के लिए भी आयु सीमा में छूट देने का निर्णय लिया है। दरअसल, प्रदेश में तकरीबन पांच साल बाद प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) की परीक्षा हो रही है। इस समय कई आवेदक ऐसे हैं, जो इस वर्ष पीसीएस ...