Sunday, June 21News That Matters

Month: August 2021

कवि पागल फकीरा की एक रचना… एक यार का अरमां है, हूरों में रवानी है…

कवि पागल फकीरा की एक रचना… एक यार का अरमां है, हूरों में रवानी है…

राष्ट्रीय
पागल फकीरा -------------------------------- एक यार का अरमां है, हूरों में रवानी है, बन्दगी छोड़ कुछ ही नहीं, ये तो मेरी ज़िन्दगानी है। कभी हँसकर रोना है, कभी रोकर हँसना है, ज़िन्दगी का मतलब तो, जीना और मरना है, एक दिन तो ज़िन्दगी में, ख़ुशियाँ मनानी है, बन्दगी छोड़ कुछ ही नहीं............ तू कली है गुलशन की, मैं भँवरा मस्ताना हूँ, तू मेरी दीवानी है, मैं तेरा दीवाना हूँ, हम पागल आशिक़ है, तू फूलों की रानी है, बन्दगी छोड़ कुछ ही नहीं............ आँखों को रोना है, रो कर सूख जाना है, आक्रंद है ये कुछ क्षण का, रो कर चुप होना है, तन्हाईयाँ कह जाती, कह जाती कहानी है, बन्दगी छोड़ कुछ ही नहीं............ जो छीन गया है वो, अब प्यार न आयेगा, इस दिल में सिवा तेरे, कोई यार न आयेगा, दिल तोड़ दिया तुमने, बरबाद जवानी है, बन्दगी छोड़ कुछ ही नहीं............ तुम साज़ न दो मेरा, कहन...
केदारनाथ (उत्तराखंड) देवभूमि हिमालय से पं. पंकज शास्त्री जी के साथ जानिए आज का राशिफल ‘शब्द रथ’ पर

केदारनाथ (उत्तराखंड) देवभूमि हिमालय से पं. पंकज शास्त्री जी के साथ जानिए आज का राशिफल ‘शब्द रथ’ पर

आध्यात्मिक
मङ्गलमयी शुभप्रभातम्... आज का राशिफल (12-08-2021) आज व्यापारिक सौदें हाथ आने से आपका उत्साह बढ़ेगा। आपकी चुप्पी को गलत समझा जाएगा और उस पर सवाल खड़े किये जायेंगे। कुछ लोग आपके खिलाफ साजिश भी कर सकते हैं। जोखिम और जवाबदारी के कामों में सावधानी रखें। दूसरों को आपके सहयोग कि जरूरत है, सहयोग जरूर करें। किसी परीक्षा प्रतियोगिता के लिए तैयार रहें। आज किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। पिता की ओर से आर्थिक सहायता मिल सकती है। भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम, भाग्यशाली संख्या : 5, भाग्यशाली रंग : ग्रे रंग आज व्यावसायिक रूप से अच्छा समय है। आर्थिक लाभ भी शुभ रहेगा। आपके कार्य पूर्ण तो होंगे किन्तु उनमे कुछ देरी हो सकती है। दैनिक क्रियाकलापों में आप अपने परिवार के सदस्यों की भागीदारी और प्रदर्शन से प्रसन्न होंगे। नए नौकरी चाहने वाले विशेष रूप से तकनीकी क्षेत्र में, अच्छे पद को प्राप्त करें...
उत्तराखंड के कुमाऊं में भी खुले एम्स, मुख्यमंत्री धामी ने गृहमंत्री शाह से की बात

उत्तराखंड के कुमाऊं में भी खुले एम्स, मुख्यमंत्री धामी ने गृहमंत्री शाह से की बात

उत्तराखण्ड
-उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान धामी ने कुमाऊं में एम्स की स्थापना के लिए अमित शाह से अनुरोध किया। शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने राज्य के कुमाऊं मण्डल में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की स्थापना के लिए गृह मंत्रालय स्तर से संस्तुति किये जाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृहमंत्री से देहरादून में भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान की स्थापना किये जाने और सामरिक महत्ता को देखते हुए टनकपुर-बागेश्वर ब्राडगेज रेल लाईन के लिये उनके स्तर से रेल मंत्रालय को संस्तुति करने का भी आग्रह किया। कुमाऊं मण्डल में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान मुख्यमंत्री ने कहा कि एम्स...
15 अगस्त को हर घर में फहरेगा झंडा, सचिव ने दिए निर्देश

15 अगस्त को हर घर में फहरेगा झंडा, सचिव ने दिए निर्देश

उत्तराखण्ड
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rarh news)। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में उनके सचिवालय केबिन में आजादी का अमृत महोत्सव के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में संबंधित अधिकारियों के साथ उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव से संबंधित विभिन्न जनपदों में किये जाने वाले कार्यक्रमों (मैराथन दौड़, साईकिल रेली, नशामुक्ति जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक, शिक्षण संस्थानों में निबंध प्रतियोगिता व पेंटिंग प्रतियोगिता, स्वतंत्रता सेनानी स्थल भ्रमण, स्वच्छता व सैनिटेशन कार्यक्रम, खादी-ग्रामोद्योग प्रदर्शनी इत्यादि) के आयोजन के संबंध में चर्चा की। उन्होंने 15 अगस्त के दिन हर घर झण्डा कार्यक्रम व सामूहिक राष्ट्रगान कार्यक्रम की पहले से ही बेहतर तैयारी करवाने को कहा। अपर मुख्य सचिव ने संस्कृति विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभिन्न जनपदों में इस उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों क...
उत्तराखण्ड को नए राष्ट्रीय राजमार्गों के लिये मिलेंगे 1000 करोड़ रुपए

उत्तराखण्ड को नए राष्ट्रीय राजमार्गों के लिये मिलेंगे 1000 करोड़ रुपए

उत्तराखण्ड
-केन्द्रीय सङक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गङकरी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आश्वस्त किया है। इसके साथ ही उत्तराखंड को केन्द्रीय सङक अवस्थापना निधि में अतिरिक्त 300 करोड़ रुपए भी मिलेंगे। उत्तराखण्ड में रोपवे और केबिल कार के लिए केन्द्रीय सङक परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय से धनराशि मिलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून से टिहरी झील के लिए दो लेन टनल बनाने का भी अनुरोध नितिन गडकरी से किया है। शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज केंद्रीय सङक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गङकरी से शिष्टाचार भेंट की। गडकरी ने कहा कि उत्तराखण्ड में नए राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए 1000 करोड़ रुपए और केन्द्रीय सङक अवस्थापना निधि में अतिरिक्त 300 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।। मुख्यमंत्री धामी ने इसके लिए केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किय...
उत्तराखंड बोर्ड कराएगा 10वीं-12वीं की परीक्षा, छात्र-छात्राओं को 31 अगस्त तक करना होगा आवेदन

उत्तराखंड बोर्ड कराएगा 10वीं-12वीं की परीक्षा, छात्र-छात्राओं को 31 अगस्त तक करना होगा आवेदन

उत्तराखण्ड
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम से संतुष्ट छात्र छात्राओं के लिए परीक्षा आयोजित करेगा। इसके लिए बोर्ड ने दिशा निर्देश जारी किए हैं। परिणाम से असंतुष्ट छात्र छात्राएं यदि परीक्षा देना चाहते हैं तो वह 31 अगस्त तक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। गौरतलब है कोविड महामारी के कारण इस वर्ष हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं नहीं हो पाई थी, ऐसे में छात्र-छात्राओं के पूर्व अंकों आधार पर परीक्षाफल जारी किया गया है। लेकिन, जो छात्र परीक्षा देना चाहते हैं, उनके बोर्ड आगामी दिनों में परीक्षा आयोजित करेगा। परीक्षा सभी विषयों के लिए होगी। उत्तराखंड बोर्ड की ओर से सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों की परीक्षा के संबंध में दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।  ...
एक टीकाकरण केंद्र पर एक दिन में 1000 लोगों को लगेगा कोरोना का टीका, चार केंद्र शुरू

एक टीकाकरण केंद्र पर एक दिन में 1000 लोगों को लगेगा कोरोना का टीका, चार केंद्र शुरू

उत्तराखण्ड, हेल्थ
-विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के पौबौं विकासखण्ड में सैंजी, नौटा, सिमखेत और विशल्ड में खुले टीकाकरण केन्द्र, स्वास्थ्य मंत्री ने किया वैक्सीनेशन सेंटरों का शुभारम्भ सभी बूथों पर एक हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य, स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने 100 टीकारण बूथों पर जाने की शुरूआत की शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news) उत्तराखंड में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान को ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आज से 100 बूथों पर जाने के कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसी क्रम में डा. रावत ने पाबौं ब्लॉक में चार वैक्सीनेशन सेंटर की शुरूआत की। इन वैक्सीनेशन सेंटरों पर प्रत्येक दिन एक हजार लोगों को वैक्सीन की डोज लगाने का लक्ष्य रखा है। चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने वैक्सीनेशन अभियान में तेजी लाने के उद्देश्य से अपनी विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के पौब...
उत्तराखंड में आज मिले 40 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, एक की मौत

उत्तराखंड में आज मिले 40 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, एक की मौत

उत्तराखण्ड, हेल्थ
-राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का कुल आंकड़ा 342502 हो गया है। शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (Shabd Rath News)। उत्तराखंड में आज 40 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जबकि, एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हुई है। वहीं, 48 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का कुल आंकड़ा 342502 हो गया है। बागेश्वर में आज सबसे ज्यादा 08 नए मरीज मिले हैं। उत्तराखंड में (Uttarakhand) वर्तमान में 435 एक्टिव केस (activ case) हैं, इनका इलाज चल रहा है। 7369 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत (death) हो चुकी है। जिलावार चिन्हित हुए मरीजों की संख्या इस प्रकार रही देहरादून में 07, अल्मोड़ा 02, बागेश्वर 08, चमोली में 04, चम्पावत में 02, हरिद्वार में 03, नैनीताल में 02, पौड़ी गढ़वाल में 01, पिथौरागढ़ में 06, रुद्रप्रयाग में 02, टिहरी गढ़वाल में 00, ऊधमसिंहनगर 02 और उत्तरकाशी में 01 नए मरीज चिन्ह...
स्व. उमेश चन्द्र दुबे की एक रचना… पहला श्रोता

स्व. उमेश चन्द्र दुबे की एक रचना… पहला श्रोता

राष्ट्रीय
स्व. उमेश चन्द्र दुबे मैनपुरी, उत्तर-प्रदेश ------------------------------------------- पहला श्रोता जिसके मुख पर आते जाते भावों में मेरे छन्द बदल देने की क्षमता है जिसके विविध विचार विवेचन की विधि में मेरे मन मस्तिष्क सरीखी समता है जिसकी सार भरी मुस्कानों के आँगन मेरी लय पायल बाँधे छम छम नाचे जिसकी मुक्त कंठ आशीष अभी जनमें अनगाए गीतों का भाग्य-पटल बाँचे पहली पहली बार उसी के ओठों से कुछ पा लेने का आकर्षण होता है । जागरूक मन से सन्मुख बैठा वह ही मेरा पहला पहला श्रोता है। उसके सन्मुख नूतन भाव भावना को सौ श्रृंगार किए सन्तोष नहीं होता उसके आगे क्वाँरी शब्दावलियों को वस्त्रहीन होने में दोष नहीं लगता वह कह दे तो उठती हुई गुनगुनाहट शब्दों की दुनिया को बेपरदा कर दे वह चाहे भावुक अन्तर की आकुलता पंक्तिबद्ध हो सरगम से सौदा कर ले । उसके तनिक उदास विमुख मन का चेहरा ...
प्रेम की वास्तविक परिभाषा हमें भगवान शिव से सीखनी चहिए…

प्रेम की वास्तविक परिभाषा हमें भगवान शिव से सीखनी चहिए…

आध्यात्मिक
भगवद चिन्तन... श्रावण मास, शिव तत्व प्रेम की वास्तविक परिभाषा हमें भगवान शिव से सीखनी चहिए। दुनिया वाले भी प्रेम करते हैं, मगर सिर्फ़ उस वस्तु को जो उनके उपयोग की हो। अनुपयोगी अथवा बिना कारण किसी से अगर कोई प्रेम करता है तो वो भगवान शिव ही हैं। इसलिए वो भूत भावन भी कहलाते हैं। भूतों से प्रेम करना अर्थात समाज में उन लोगों से भी प्रेम करना जो समाज द्वारा तिरस्कृत हों अथवा समाज जिन्हें उपेक्षित समझता हो व उनसे नफरत करता हो। भूत भावन भगवान शिव से हमें यह प्रेरणा लेनी चाहिए कि समाज का चाहे कोई भी वर्ग अथवा कोई भी व्यक्ति क्यों न हो अगर आप उन्हें ज्यादा कुछ न दे सको तो कोई बात नहीं, कम से कम एक प्रेम भरी मुस्कान जरूर दे दिया करो। इतनी ऊँचाई न देना ईश्वर कि धरती पराई लगने लगे, इनती खुशियाँ भी न देना, दुःख पर किसी के हंसी आने लगे। नहीं चाहिए ऐसी शक्ति जिसका निर्बल पर प्रयोग करूँ, न...