Saturday, June 20News That Matters

Month: August 2021

शराब पीकर सड़क पर हंगामा करते पांच पर्यटक गिरफ्तार

शराब पीकर सड़क पर हंगामा करते पांच पर्यटक गिरफ्तार

क्राइम
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। उत्तराखंड विशेष रूप से मसूरी आने वाले पर्यटकों का शराब पीकर हंगामा करना रुक नहीं पा रहा है। रविवार को भी दिल्ली व हरियाणा से मसूरी आए पर्यटकों ने शराब पीकर सड़क पर हंगामा किया। ऐसे में हंगामा कर रहे पांच पर्यटकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली मसूरी पुलिस की ओर से मिशन मर्यादा के तहत रविवार को मसूरी क्षेत्र में सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। मालरोड़, लाईब्रेरी चौक, कुलड़ी क्षेत्र और मसूरी देहरादून मार्ग पर पुलिस ने गश्त कर गस्त चैकिंग की। चैकिंग के दौरान दोपहर में मसूरी-देहरादून मार्ग पर गज्जी बैण्ड के पास पांच लोगों ने अपने वाहन को गलत तरीके से सड़क किनारे खड़ा किए हुए थे और शराब पीकर सड़क सरेआम पर हुड़दंग व अभद्र व्यवहार कर रहे थे। पुलिस ने पांचों हुड़दंगी पर्यटकों को गिरफ्तार कार लिया। मिशन मर्यादा के तहत उनके खिलाफ कार्रवाई की गयी। ...
पुलिस ने कराई हिस्ट्रीशीटरों की शिनाख्त परेड

पुलिस ने कराई हिस्ट्रीशीटरों की शिनाख्त परेड

राष्ट्रीय
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news) एसएसपी डॉ योगंबर सिंह रावत के निर्देश पर रविवार को रायपुर थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर बदमाशों की शिनाख्त परेड कराई गई। उनकी संबंध में वर्तमान की सभी जानकारियां रजिस्टर में दर्ज की गई। यह है रायपुर क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर -राजेंद्र सिंह पुत्र तेज सिंह निवासी वाणी विहार थाना रायपुर -राजीव रावत पुत्र प्रताप सिंह निवासी बालावाला थाना रायपुर -दिनेश थापा उर्फ हड्डी पुत्र अजय सिंह थापा निवासी सुंदरवाला थाना रायपुर -आदित्य कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी राजीव नगर कंडोली थाना रायपुर -सुनील थापा पुत्र धन बहादुर थापा निवासी मंगलू वाला थाना रायपुर -वीरेंद्र उर्फ वीरू पुत्र प्रेम सिंह निवासी तुनवाला थाना रायपुर -प्रवीण कुमार पुत्र बेनी प्रसाद गौड़ निवासी लोअर नेहरू ग्राम थाना रायपुर...

उत्तराखंड में आज मिले 22 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, कोई मौत नहीं

उत्तराखण्ड, हेल्थ
-राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का कुल आंकड़ा 342161 हो गया है। शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो) (Shabd Rath News)। उत्तराखंड में आज 22 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जबकि, कोरोना संक्रमित किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं, 45 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का कुल आंकड़ा 342161 हो गया है। देहरादून में आज सबसे ज्यादा मरीज 05 नए मरीज मिले हैं। उत्तराखंड में (Uttarakhand) वर्तमान में 609 एक्टिव केस (activ case) हैं, इनका इलाज चल रहा है। 7362 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत (death) हो चुकी है। जिलावार चिन्हित हुए मरीजों की संख्या इस प्रकार रही देहरादून में 05, अल्मोड़ा 00, बागेश्वर 00, चमोली में 00, चम्पावत में 01, हरिद्वार में 02, नैनीताल में 01, पौड़ी गढ़वाल में 02, पिथौरागढ़ में 03, रुद्रप्रयाग में 04, टिहरी गढ़वाल में 00, ऊधमसिंहनगर 00 और उत्तरकाशी में ...
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व गणेश गोदियाल ने कांग्रेस का झंड़ारोहण कर किया चुनाव का आगाज

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व गणेश गोदियाल ने कांग्रेस का झंड़ारोहण कर किया चुनाव का आगाज

राजनीतिक
-प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस का झंड़ारोहण कर विधानसभा चुनाव 2022 के चुनाव प्रचार का आगाज कर दिया हैं। हरीश रावत कल जागेश्वर धाम के पुजारियों के अपमान के विरोध में उपवास भी रखेंगे। शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस प्रचार का आगाज कर दिया हैं। उन्होंने संयुक्त रूप से अपने आवास ओल्ड़ मसूरी रोड़ पर चुनाव प्रचार अभियान के तहत कांग्रेस का झंड़ारोहण किया। भारी बारिश के बावजूद सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं ने झंडारोहण में पहुॅचकर अपनी प्रतिबद्वता भी कांग्रेस के साथ दिखाई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अगस्त के पहले दिन को...
गिलगित-बल्तिस्तान बन जाएगा पाकिस्तान का प्रांत? क़ानून को मंज़ूरी

गिलगित-बल्तिस्तान बन जाएगा पाकिस्तान का प्रांत? क़ानून को मंज़ूरी

राष्ट्रीय
-पाकिस्तानी अधिकारियों ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण गिलगित-बलिस्तान को अंतरिम राज्य बनाने के लिए एक क़ानून को अंतिम रूप दे दिया है। जबकि, भारत-पाकिस्तान से साफ़ कह चुका है कि गिलगित-बल्तिस्तान सहित जम्मू-कश्मीर व लद्दाख के सभी इलाके उसके अभिन्न अंग हैं। पाकिस्तान सरकार या पाकिस्तानी न्यायपालिका का इन क्षेत्रों पर कोई अधिकार नहीं है। भारत का मानना है कि पाकिस्तान ने गिलगित-बल्तिस्तान पर बलपूर्वक व ग़ैरक़ानूनी तरीके से क़ब्ज़ा कर रखा है।, जो पूरी तरह गलत, असंवैधानिक है। पाकिस्तान ने गिलगित बाल्टिस्तान को लेकर पैंतरेबाजी शुरू कर दी है। पाकिस्तानी अख़बार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, नए क़ानून का प्रस्ताव क़ानून व न्याय मंत्रालय की तरफ़ से दिया गया है। प्रस्तावित क़ानून के अनुसार गिलगित-बाल्टिस्तान के सुप्रीम अपैलेट कोर्ट (एसएसी) व उसके चुनाव आयोग को निष्प्रभावी कर पाकिस्तान निर्वाचन आयोग ...

चार अगस्त को उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना

उत्तराखण्ड, राष्ट्रीय
-चार अगस्त तक देश के विभिन्न हिस्सों में भरी बारिश का अनुमान भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने लगाया है। मौसम विभाग ने राजस्थान और मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में रेड अलर्ट जारी किया है। पूर्वी राजस्थान व पश्चिमी मध्यप्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। जबकि, चार अगस्त को उत्तराखंड व हरियाणा में भारी बारिश की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मौसम पूर्वानुमान में बताया है कि उत्तर और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में अगले चार दिनों में भारी बारिश हो सकती है। विभाग ने राजस्थान व मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में रेड अलर्ट जारी किया है। एक से दो अगस्त के बीच पश्चिमी उत्तर-प्रदेश में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश के साथ बड़े क्षेत् में लगातार बारिश होने की संभावना जताई है। विभाग ने बताया कि एक अगस्त को पंजाब, दो अगस्त को हिमाचल प्रदेश और चार अगस्त को उत्तराखंड व हरियाणा में भारी बारिश की...
मणिपुर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोविंदास कोंथौजम भाजपा में शामिल

मणिपुर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोविंदास कोंथौजम भाजपा में शामिल

राजनीतिक, राष्ट्रीय
मणिपुर प्रदेश कांग्रेस पार्टी (एमपीसीसी) के पूर्व अध्यक्ष गोविंददास कोंथौजम रविवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। कोंथौजम ने कहा कि अगले साल मणिपुर में विधानसभा के चुनाव होने हैं, मैं उन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के लिए समर्पित रूप से काम करूंगा। पार्टी की सदस्यता लेने के बाद गोविंददास कोंथौजम ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है। गोविंददास कोंथौजम ने पिछले महीने मणिपुर विधायक के साथ-साथ एमपीसीसी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद कांग्रेस को बड़ा झटका लगा था। हालांकि, इंफाल में कांग्रेस भवन में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपना त्याग पत्र देते हुए कोंथौजम ने कहा था कि उन्होंने व्यक्तिगत कारणों के कारण यह कदम उठाया है। आज यानी रविवार सुबह भारतीय ज...
बारिश के कारण शिवाजी मार्ग पर गिरी मकान कि छत

बारिश के कारण शिवाजी मार्ग पर गिरी मकान कि छत

क्राइम
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। बारिश के चलते लक्ष्मण चौक क्षेत्र में शिवाजी मार्ग पर एक मकान की छत गिर गई। घटना के समय घर के जनदर कोई नहीं था, इसलिए बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। लक्ष्मण  चौक चौकी पुलिस ने बताया कि शिवाजी मार्ग पर मकान गिरने की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। मकान सुरेश चंद्र का था। मकान में सुरेश चंद, उसकी पत्नी राधा व बेटा सुमित रहते हैं। छत गिरते समय घर के अंदर कोई मौजूद नहीं था, इसलिए दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।...
आज भाजपा में शामिल होगा एक और बड़ा नेता, अनिल बलूनी ने किया ट्वीट

आज भाजपा में शामिल होगा एक और बड़ा नेता, अनिल बलूनी ने किया ट्वीट

राजनीतिक, राष्ट्रीय
भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार दोपहर 12 बजे प्रतिष्ठित शख्सियत भाजपा में शामिल होने जा रही हैं। भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने बताया कि रविवार दोपहर 12 बजे कोई प्रतिष्ठित शख्सियत भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। हालांकि, अभी उन्होंने नाम की घोषणा नहीं की है। गौरतलब है कि इससे पहले कांग्रेस के बड़े नेता जितिन प्रसाद भी भाजपा में शामिल हुए थे। भाजपा के इस दावे के बाद जहां विपक्षी पार्टियों के बीच चर्चाएं तेज हो गईं। वहीं, सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा कई बड़े नेताओं के नामों को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। जेपी नड्डा से हुई बाबुल सुप्रियो की मुलाकात के बाद ये भी अटकलें लगाई जा रही है कि वे दोबारा भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा मणिपुर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के भी भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे ह...

धामी का बड़ा फेरबदल: राधा रतूड़ी को उच्च शिक्षा भी मिला तो जावलकर की संस्कृति विभाग से छुट्टी

उत्तराखण्ड
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर बड़ी संख्या में आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल कर दिया है। वरिष्ठ अधिकारी राधा रतूड़ी को जहां उच्च शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं, सचिव दिलीप जावलकर से धर्मस्व व संस्कृति विभाग हटा दिए गए हैं। गौरतलब है कि जावलकर ने संस्कृति विभाग में जबरन/बेवजह महानिदेशक की नियुक्ति कर दी थी। वहीं, जावलकर पर संस्कृति विभाग की निदेशक बीना भट्ट ने शोषण के आरोप भी लगाए थे। शनिवार देर रात जारी तबादले की सूची में 34 आईएएस अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इसके बाद जल्द ही पीसीएस अधिकारियों के भी तबादले होंगे। शासन के अधिकारियों के साथ ही जिला स्तर पर भी आईएएस की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है। देहरादून स्मार्ट सिटी के सीईओ आशीष श्रीवास्तव को अपर सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ...