Saturday, June 20News That Matters

Month: August 2021

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा-  सरकार पुलिस कर्मियों के ग्रेड वेतन के मसले पर बेहद गंभीर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- सरकार पुलिस कर्मियों के ग्रेड वेतन के मसले पर बेहद गंभीर

उत्तराखण्ड
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार पुलिस कर्मियों के ग्रेड वेतन के मसले पर बेहद गंभीर है। इसीलिए सरकार ने मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए इसके लिए मंत्रिमंडल की उपसमिति का गठन किया है। सरकार जो भी निर्णय लेगी, राज्य के हित में लेगी। कहीं भी कुछ गलत हुआ होगा, तो उसे सही किया जाएगा। बुधवार को सदन में उप नेता प्रतिपक्ष करण माहरा ने कार्य स्थगन प्रस्ताव (नियम 58) के तहत इस मसले को उठाया। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों को पहले 10, 16 और 26 साल की सेवा पूरी करने पर अग्रेतर ग्रेड पे दिया जाता था। इन्हें 10 साल की सेवा करने पर 2400 और 16 साल की सेवा पूरी करने पर 4600 रुपये ग्रेड पे मिलता था। छठे वेतनमान के बाद ये व्यवस्था बदल गई है। नई व्यवस्था में अब 10, 20 और 30 वर्ष की सेवा करने पर नए ग्रेड वेतन तय किए गए हैं। इसमें 10 साल की सेवा पूरी करने पर 2400 और 20 साल की सेवा...
पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह के सम्मान में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया

पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह के सम्मान में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया

राष्ट्रीय
लखनऊ, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय कल्याण सिंह को सम्मान देने के क्रम में उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक और कदम बढ़ाया है। छह जिलों में प्रमुख सड़कों का नामकरण करने के बाद अब सरकार कल्याण सिंह के नाम पर राज्य सरकार के अन्य प्रतिष्ठान भी कर रही है। भारतीय राजनीति में दृढ़ता व पारदर्शिता के साथ अपने आदर्श व मूल्यों के लिए विख्यात पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह के सम्मान में उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। लखनऊ के विश्व स्तरीय कैंसर संस्थान को अब कल्याण सिंह कैंसर संस्थान के नाम से जाना जाएगा। लखनऊ में इस संस्थान का उपयोग कोविड अस्पताल के रूप में ही किया गया था। अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने यह निर्णय लिया है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने इसके साथ ही...
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द की अगवानी तथा स्वागत किया

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द की अगवानी तथा स्वागत किया

राष्ट्रीय
लखनऊ, राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द उत्तर प्रदेश के चार दिन के दौरे पर गुरुवार को लखनऊ पहुंचे हैं। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अमौसी पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द की अगवानी तथा स्वागत किया। राष्ट्रपति एयरपोर्ट से सीधा राजभवन पहुंचे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द पूरे परिवार के साथ राजभवन पहुंचे। राजभवन में सबसे पहले उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि की। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द गुरुवार से उत्तर प्रदेश के चार दिन के दौरे पर रहेंगे। उनका लखनऊ के साथ गोरखपुर व अयोध्या का दौरा होगा। दो महीने में देश के राष्ट्रपति उत्तर प्रदेश के दूसरे दौरे पर हैं। इससे पहले उनका जून में पांच दिन का कानपुर, कानपुर देहात तथा लखनऊ का दौरा था।  उत्तर प्रदेश के चार दिन के दौरे में राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के तीन शहरों में कार्यक्र...
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- आगरा में मिलावटी शराब से मौत की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- आगरा में मिलावटी शराब से मौत की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण

राष्ट्रीय
लखनऊ, ताजनगरी आगरा में मिलावटी शराब के सेवन से दस लोगों की मौत के मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ बेहद नाराज हैं। उनका निर्देश है कि इस गंभीर प्रकरण में अफसरों के साथ ही निचले स्तर पर लापरवाह के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो। आगरा में मिलावटी शराब के सेवन से दस लोगों की मौत के साथ ही आधा दर्जन के गंभीर होने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आगरा में मिलावटी शराब से मौत की यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में अफसरों के साथ ही नीचे के कर्मियों की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी जगह पर अवैध शराब के ठिकानों पर छापा मारा जाए। इसको लेकर सभी अधिकारी तथा कर्मी गंभीर हो जाएं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आगरा की घटना में संबंधित स्थानीय अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। प्रदेश में अब से अवैध शराब की निर्माण, क्रय, विक्रय की एक भी घटना घटित न हो, इसके...
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा- नंदा गौरा योजना में 2015-16 व 2016-17 में वंचित 33216 बालिकाओं को कन्या धन मिलेगा

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा- नंदा गौरा योजना में 2015-16 व 2016-17 में वंचित 33216 बालिकाओं को कन्या धन मिलेगा

उत्तराखण्ड
देहरादून विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की कि नंदा गौरा योजना में 2015-16 व 2016-17 में वंचित 33216 बालिकाओं को कन्या धन मिलेगा। इसके लिए 49.42 करोड़ की राशि सरकार मुहैया कराएगी। विधानसभा सत्र के दूसरे दिन सदन में विधायक मनोज रावत ने कार्य स्थगन के तहत नंदा गौरा योजना से प्रदेश में बड़ी संख्या में बालिकाओं के वंचित होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में प्रदेश में नंदा देवी कन्या धन और गौरा देवी योजना को एकीकृत नंदा गौरा योजना बनाई गई। सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि एकीकरण के चलते 38635 बालिकाएं लाभ से वंचित रह गईं। इस मामले में महिला सशक्तीकरण व बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के जवाब पर विपक्ष के विधायक भड़क गए। विभागीय मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि कांग्रेस की पिछली सरकार इस मामले में कुछ कर नहीं पाई। इसकी पीड़ा दिखाई देती है।...
अफगानिस्‍तान पर कब्‍जा जमा चुके तालिबान के बारे में भारत को पहले से ही सब कुछ पता था: सीडीएस जनरल रावत

अफगानिस्‍तान पर कब्‍जा जमा चुके तालिबान के बारे में भारत को पहले से ही सब कुछ पता था: सीडीएस जनरल रावत

राष्ट्रीय
नई दिल्‍ली  भारत के चीफ आफ डिफेंस स्‍टाफ जनरल बिपिन रावत ने कहा है कि अफगानिस्‍तान में जो कुछ हुआ है उसके बारे में भारत पहले से ही जानता था। जनरल रावत ने कहा कि अफगानिस्‍तान को लेकर जो कुछ भी भारत ने कहा था हू-ब-हू वही हो रहा है, लेकिन इसकी टाइमिंग में जरूर फर्क है। उनके मुताबिक भारत के संदर्भ में यदि देखें तो हम जानते थे कि अफगानिस्‍तान पर तालिबान कब्‍जा कर लेगा।  जनरल रावत ने कहा कि अफगानिस्‍तान में जो कुछ हुआ है उसकी तेजी को देखते हुए हैरानी जरूर होती है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि भारत ने सोचा था कि इसमें दो माह का समय लग सकता है। लेकिन ये सब कुछ हमारी सोच से पहले ही हो गया। वर्तमान में दो दशक के बाद तालिबान फिर से अफगानिस्‍तान में आ गया है। उन्‍होंने ये भी कहा कि वहां से आने वाली खबरों में तालिबान की सारी तस्‍वीर सा...
उत्तराखंड में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू, पहुंचीं इवीएम मशीनें

उत्तराखंड में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू, पहुंचीं इवीएम मशीनें

उत्तराखण्ड
लालकुआं,  उत्तराखंड में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई है। जिसक्रम में चुनाव आयोग द्वारा बिहार से नैनीताल जनपद में 1450 वीवीपैट मशीन 1450 बैलट यूनिट 390 कंट्रोल यूनिट भेजी गई है। जिनको भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कालाढूंगी व लालकुआं तहसील में सुरक्षित रखा गया है। उत्तराखंड में 2022 में होने वाले विधान सभा चुनाव के लिए जहां राजनीतिक पार्टियों ने तैयारी तेज कर दी हैं, वहीं चुनाव आयोग भी तैयारियों में जुट गया है। मंगलवार को नायब तहसीलदार प्रवीन शर्मा द्वारा भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बिहार के बांका जनपद से 1450 वीवीपैट मशीन 1450 बैलट यूनिट 390 कंट्रोल यूनिट जनपद में लाए गए हैं। जिनमें से वीवीपट मशीन लालकुआं तहसील तथा बैलट यूनिट व कंट्रोल यूनिट को कालाढूंगी तहसील में रखा गया है। प्रशासन द्वारा दोनों तहसीलों में 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस की तैनाती की ग...
एक सितंबर से कक्षा एक से पांचवी तक के स्कूलों को नहीं खोला जाएगा:  शिक्षा मंत्री

एक सितंबर से कक्षा एक से पांचवी तक के स्कूलों को नहीं खोला जाएगा: शिक्षा मंत्री

उत्तराखण्ड
देहरादून। उत्तराखंड में एक सितंबर से कक्षा एक से पांचवी तक के स्कूलों को नहीं खोला जाएगा। ये बात शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने कही है। उनका कहना है कि कोरोना वायरस संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा ज्यादा जरूरी है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस मामले में केंद्र की ओर से स्पष्ट गाइडलाइन जारी होने के बाद ही राज्य सरकार फैसला लेगी।...
आगरा में शराब पीने के बाद 8 लोगों की मौत, आयोग ने आबकारी आयुक्त प्रयागराज को प्रकरण की जांच कराकर रिपोर्ट देने का आदेश दिया

आगरा में शराब पीने के बाद 8 लोगों की मौत, आयोग ने आबकारी आयुक्त प्रयागराज को प्रकरण की जांच कराकर रिपोर्ट देने का आदेश दिया

राष्ट्रीय
लखनऊ,  आगरा जिले के डौकी और ताजगंज क्षेत्र के दो गांवों में शराब पीने के बाद आठ लोगों की मौत हो गई है। इस घटना को उत्तर प्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग ने गंभीरता से लिया है। पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए आयोग ने आबकारी आयुक्त, प्रयागराज को प्रकरण की जांच कराकर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। आगरा में शराब पीने से मौतों का कारण पीड़ित परिवार के लोग मिलावटी शराब बता रहे हैं, जबकि पुलिस और प्रशासन के अधिकारी इससे इन्कार कर रहे हैं। आगरा के जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह का भी कहना है कि कौलारा कलां और बरकुला में चार लोगों की मौत का कारण प्रथमदृष्टया जहरीली शराब का सेवन नहीं है। वहीं, एसपी पूर्वी के वेंकट अशोक ने कहा कि डौकी क्षेत्र में प्रथमदृष्टया अत्यधिक शराब पीने से मौत का मामला लग रहा है। चार ठेकों को सील कर दिया गया है। इनके स्टाक की जांच कराई जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट...
केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र में सियासी टकराव और बढ़ता दिखाई दे रहा

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र में सियासी टकराव और बढ़ता दिखाई दे रहा

राष्ट्रीय
मुंबई, उद्धव सरकार द्वारा केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र में सियासी टकराव और बढ़ता दिखाई दे, तो ताज्जुब नहीं होना चाहिए। राणे को जमानत मिलने के तुरंत बाद उनके विधायक पुत्र नितेश राणे ने प्रकाश झा की फिल्म राजनीति का एक दृश्य ट्वीट कर इसके संकेत दे दिए हैं। इस दृश्य में अभिनेता मनोज वाजपेयी कहते दिखाई देते हैं कि – ‘करारा जवाब मिलेगा’। नारायण राणे की राजनीतिक पैदाइश एवं परवरिश दोनों शिवसेना में हुई। इसलिए उन्होंने शिवसेना प्रमुख बालासाहब ठाकरे के नजदीक रहते हुए उन्हीं की आक्रामक शैली में राजनीति करने के गुर सीखे। दूसरी ओर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे स्वयं भले सौम्य दिखते हों, लेकिन उनके इर्द-गिर्द राणे जैसी ही आक्रामकता वाले शिवसैनिकों की भरमार है। स्वयं उद्धव में भी यह आक्रामकता शिवसेना की दशहरा रैली जैसे कुछ अवसरों पर दिखाई दे जाती है। यह आक्रामता भा...