अफगान में बदले हालात: बाजारों में अभी हिजाब व पगड़ी की कीमतें आसमान छू रहीं
काबुल, दो दशक बाद अफगानिस्तान में तालिबान की वापसी से यहां के लोगों में खौफ और दहशत है। काबुल में हिजाब व पगड़ियों की बिक्री काफी बढ़ गई है जिसके मद्देनजर इन दोनों ही सामानों की कीमतें आसमान छूने लगी हैं। काबुल में दुकानदारों का कहना है कि तालिबान के अफगानिस्तान लौटने से पगड़ी और हिजाब की कीमतों और बिक्री में दोनों में ही इजाफा हुआ है।
एक सप्ताह पहले ही तालिबान ने अफगानिस्तान की सत्ता अपने हाथों में ली है। अफगान मीडिया के अनुसार अब तक तालिबान की ओर से हिजाब या पगड़ी को जरूरी करने जैसा कोई निर्देश जारी नहीं हुआ है लेकिन कुछ लोग इसे पहले से ही परंपरागत तौर पर पहन रहे हैं। काबुल में हिजाब बेचने वाले एक दुकानदार फैज आगा ने बताया कि पिछले कुछ ही दिनों से हिजाब व पगड़ी की बिक्री काफी बढ़ी है। दुकानदार ने पझवोक अफगान न्यूज को बताया, 'हम पहले एक दिन में चार या पांच हिजाबों की बिक्री करते थे जो ...








