मुख्यमंत्री योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना- जो अयोध्या की तरफ झांकते भी नहीं थे, अब कहने लगे राम-राम
लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र में बुधवार को प्रदेश सरकार के अनुपूरक बजट पेश करने के बाद गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में सत्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलने के साथ ही सरकार के कामकाज पर प्रकाश डाला।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सदन में लोक कल्याण संकल्प पत्र को ध्यान में रखकर विगत फरवरी माह में वर्ष 2021-22 का बजट प्रस्तुत किया गया। इस कोरोना काल में जीवन व जीविका को बचाने के लिए प्रारंभ हुए प्रयासों को देखते मानसून सत्र में पुन: हमें अनुपूरक बजट के साथ आना पड़ा। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास हमारा भाव व दर्शन है। यह हमारे जीवन का एक हिस्सा है, जो हमारी कार्य पद्धति में पग-पग पर झलकेगा। आदरणीय प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में हम सभी नए विचारों, नए संकल्पों व सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने इस...








