रूस-यूक्रेन में तीसरे सप्ताह भी युद्ध जारी, अमेरिका मोस्ट फेवरेट नेशन का स्टेटस वापस लेगा
रूस-यूक्रेन में तीसरे सप्ताह भी युद्ध जारी है। इस बीच रूस ने यूक्रेन से रूस के लिए दैनिक मानवीय गलियारे खोलने का ऐलान किया है। रूस के रक्षा मंत्रालय के अनुसार अब हर दिन सुबह दस बजे तक लोग यूक्रेन से रूस सुरक्षित कारिडोर से जा सकेंगे। उधर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने मारियूपोल में सुरक्षित कारिडोर पर रूस द्वारा हमला करने का आरोप लगाया है। बता दें कि अभी तक 1,00,000 लोगों की दो दिनों में सुरक्षित निकासी हो चुकी है।
अमेरिका मोस्ट फेवरेट नेशन का स्टेटस वापस लेगा
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन शुक्रवार को रूस के साथ सामान्य व्यापार संबंधों को समाप्त करने का ऐलान करेंगे। अमेरिका इसी के साथ यूरोपीय संघ व जी-7 देशों से मिलकर रूस से व्यापार में मोस्ट फेवरेड नेशन का स्टेटस भी वापस लेगा। यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के चलते बाइडन आयात पर भी टैरिफ को बड़ा सकते हैं। बता दें कि यह कदम संयुक्त राज्य ...








