ग्रेटर नोएडा में बिजली कनेक्शन देने में गड़बड़ी के मामले में दोषी पाए गए तत्कालीन अधिशासी अभियंता और एसडीओ को बर्खास्त
प्रदेश के सभी जिलों में बिजली आपूर्ति को लेकर बेहद गंभीर योगी आदित्यनाथ सरकार ने ग्रेटर नोएडा में बिजली कनेक्शन देने में गड़बड़ी पर बड़ा एक्शन लिया है। सरकार ने अधिशासी अभियंता और एसडीओ को सेवा से बर्खास्त करने के साथ ही दोषी दो अधिशासी अभियंता व एक उपखंड अधिकारी की एक वार्षिक वेतनवृद्धि भी रोक दी है। ग्रेटर नोएडा की मेसर्स गौर संस रियलिटी के विद्युत भार तय करने में बड़ी गड़बड़ी पकड़ी गई थी।
ग्रेटर नोएडा में बिल्डर को बिजली कनेक्शन देने में गड़बड़ी के मामले में दोषी पाए गए तत्कालीन अधिशासी अभियंता और एसडीओ को बर्खास्त कर दिया गया है। पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष एम. देवराज ने संबंधित मामले में तीन अन्य अभियंताओं के खिलाफ एक वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने के आदेश भी दिए हैं।
दरअसल, ग्रेटर नोएडा के बिल्डर मैसर्स गौर सन्स रियालिटी प्राइवेट लिमिटेड के गौर सुन्दरम प्रोजेक्ट को 5200 केवीए का कनेक्...








