यूपी बोर्ड परीक्षा के परीक्षार्थियों को सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं
विश्व की सबसे बड़ी परीक्षा का आयोजन कराने वाले उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड ने गुरूवार से हाई स्कूल तथा इंटर की परीक्षाओं को प्रारंभ कर दिया है। बोर्ड के अधिकारियों की कड़ी निगरानी में परीक्षा हो रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं तो अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा अराधना शुक्ला ने केन्द्रों का निरीक्षण किया और बच्चों को फूल देकर उनका हौसला भी बढ़ाया।
अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा अराधना शुक्ला से गुरुवार को प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान सेंटर्स का निरीक्षण किया। लखनऊ में वह टीम के कई सेंटर्स पर गईं। जुबली इंटर कालेज में भी उन्होंने व्यस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को फूल देकर उनका हौसला भी बढ़ाया। उन्होंने बोर्ड के सभी अधिकारियों को नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए निर्देश भी दिए।
इससे पहले मुख्यमंत्री योगी...







