धामी मंत्रिमंडल में इस बार पिछली सरकार के तीन वरिष्ठ मंत्रियों को नहीं मिल पाई जगह
धामी मंत्रिमंडल में इस बार पिछली सरकार के तीन वरिष्ठ मंत्रियों को जगह नहीं मिल पाई। ये तीनों विधायक पांच से लेकर सातवीं बार चुनाव जीते, लेकिन फिर भी इन्हें मंत्री नहीं बनाया गया। अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि निकट भविष्य में इन्हें पार्टी कुछ अहम जिम्मेदारी देकर एडजस्ट कर सकती है। भाजपा ने उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद हुए पांचवें विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई बहुमत के साथ 70 में से 47 सीटों पर जीत दर्ज की।
भाजपा नेतृत्व ने खटीमा से चुनाव में पराजित होने के बावजूद युवा पुष्कर सिंह धामी पर ही भरोसा जताया और उन्हें लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिला। धामी ने अपने मंत्रिमंडल में आठ विधायकों को जगह दी। इनमें से पांच भाजपा की पिछली सरकार में भी मंत्री रहे थे। ये हैं सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, डा धन सिंह रावत और गणेश जोशी। तीन नए चेहरों के रूप में पूर्व विधान...




