Saturday, June 20News That Matters

Day: April 27, 2022

देश में कोरोना के मामले फिर बढ़े, 2927 लोग हुए संक्रमित

देश-विदेश
भारत में कोरोना के बढ़ते मामले टेंशन बढ़ा रहे हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना के मामलों में बड़ा इजाफा देखने को मिला है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना के 2,927 नए मामले सामने आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान 32 लोगों की मौत भी हुई है। देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 5,23,654 हो गई है। एक्टिव मामले बढ़े इसके अलावा बीते 24 घंटे में कोरोना से 2,252 लोग ठीक भी हुए हैं। हालांकि, एक्टिव मामलों की संख्या में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। अभी कोरोना के 16,279 मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक कुल 4,25,25,563 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 4,30,65,496 लोग संक्रमित हो चुके हैं। लगातार आठवें दिन दो हजार से ज्यादा मामले बता दें कि ये लगातार आठवां दिन है जब कोरोना के दो हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। 19 अप्रैल को 2067, 20 अप्रैल को 2380, 21 अप्रैल को 2451 मामले, 22 ...

उत्तरकाशी के नवनियुक्त जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला से होटल एसोसिएशन अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह मटूडा ने पुष्प गुच्छा भेंट कर किया स्वागत

उत्तराखण्ड
उत्तरकाशी के नवनियुक्त जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला से होटल एसोसिएशन अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह मटूडा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मिला। पहली बार जिलाधिकारी बने अभिषेक रुहेला को पुष्प गुच्छा भेंट कर स्वागत किया गया। होटल एसोसिएशन ने आगामी 3 मई से चार धाम यात्रा शुरू होने और सभी होटल व्यबसायियों द्वारा पर्यटकों, तीर्थयात्रियों के स्वागत की तैयारियों की जानकारी दी।। वर्तमान रास्ट्रीय राजमार्ग को ही सड़क चौड़ीकरण के संबंध में विस्तार से बात हुई। तेखला से गणेशपुर ,गंगौरी, नेताला, हीना तक सड़क को डबल लेन बनाया जाए, व राष्ट्रीय राजमार्ग को यथावत रखा जाए। नेलांग घाटी के इनर लाइन परमिशन सरल व सिंगल विंडो सिस्टम से हो। पार्किंग के संबंध में भी बात हुई।। जिलाधिकारी महोदय ने rate लिस्ट चस्पा करने, होटल रेस्टोरेंट में ताजा खाना खिलाने की बात कही, जिसे होटल एसोसिएशन ने पूर्व में ही सभी को नियम अनुसार फॉलो करने...

गाजियाबाद में बड़ा हादसा, लिफ्ट टूटने से 11 छात्र घायल

उत्तराखण्ड
गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के डासना स्थित आईएमएस कालेज कैंपस परिसर के पीछे बने हास्टल में बुधवार को लिफ्ट टूट गई। इस हादसे में बीबीए, बीसीए के 11 छात्र घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मौके पर पहुंची है। ओवरलोड होने के कारण लिफ्ट टूटने का अंदेशा जताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, एक छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है, उसका आपरेशन चल रहा है। हादसे के बाद एसडीएम सदर विनय कुमार सिंह ने अस्पताल में पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया।...

दून मेडिकल कालेज में अब आंख का अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी शुरू

उत्तराखण्ड
दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय में अब अल्ट्रासाउंड बायोमाइक्रोस्कापी यानी यूबीएम (आंख का अल्ट्रासाउंड) की सुविधा भी शुरू कर दी गई है। निजी क्षेत्र में यह जांच डेढ़ से दो हजार रुपये में होती है। जबकि अस्पताल में मरीज को मात्र इसका 364 रुपये शुल्क देना होगा। दून मेडिकल कालेज में नेत्र रोग में पीजी एवं एमएस कोर्स की मान्यता की तैयारी की जा रही है। प्राचार्य डा. आशुतोष सयाना के निर्देशन में विभागाध्यक्ष डा. युसुफ रिजवी एवं एसोसिएट प्रोफेसर डा. सुशील ओझा की टीम इसमें जुटी हैं। जल्द ही राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) की टीम निरीक्षण कर सकती है। ऐसे में विभाग में सुविधा व संसाधन बढ़ाए जा रहे हैं। अस्पताल में यूबीएम की सुविधा शुरू कर दी गई है। इसकी मदद से आंख का ट्यूमर, ग्लूकोमा, आइरिस का पैटर्न, काले मोतिया के विभिन्न प्रकार का पता लगाया जा सकेगा। इसको फोटाग्राफ के माध्यम से देखा जा सकेगा...

रुड़की में बवाल के बाद धारा-144 लागू, छावनी में बदला जलालपुर गांव

उत्तराखण्ड
रुड़की के जलालपुर गांव में आज होने वाली महापंचायत को लेकर घमासान मचा हुआ है। संतों की गिरफ्तारी का दौर जारी है और गांव में धारा 144 लागू है। वहीं किसी टकराव के मद्देनजर गांव में भारी पुलिस बल तैनात है। गांव में ड्रोन की मदद से आसपास के इलाकों पर नजर रखी जा रही है। हिंदू महापंचायत को लेकर पुलिस की तरफ से जहां एक और सख्ती बरती गई है, वहीं स्वामी दिनेशानंद भारती के संपर्क में रहने वाले आश्रमों पर पुलिस की नजर है। वहीं पुलिस ने काली सेना के संस्थापक और शंकराचार्य परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी आनंद स्वरूप सहित कई संतों को गिरफ्तार कर लिया है। गांव में दिनचर्या जारी है, ग्रामीण अपने दैनिक कृषि कार्य कर रहे हैं। गांवों के मार्गों पर पुलिस सख्ती बरत रही है। यहां पर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है। गांव में प्रशासन ने 144 धारा लगाई, लेकिन स्कूल कॉलेज खुले हुए हैं। मंगलवार क...

चेन्नई के हास्पिटल में लगी भीषण आग, मौके पर दमकलकर्मी मौजूद

देश-विदेश
तमिलनाडु में बुधवार सुबह से ही दुर्घटनाएं हो रहीं हैं। पहले तंजावुर में निकाली जा रही रथ यात्रा के दौरान करंट लगने से 11 लोगों की मौत हो गई और अब राजधानी चेन्नई स्थित राजीव गांधी गवर्नमेंट हास्पिटल में आग लग गई| हालांकि इस घटना में जान माल की हानि नहीं हुई।  जानकारी मिलने के तुरंत बाद मौके पर अनेकों दमकलकर्मी पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए। अस्पताल की ओर से बताया गया कि प्रभावित वार्डों से मरीजों को निकालकर सुरक्षित वार्डों में शिफ्ट कर दिया गया। तमिलनाडु सरकार के मुख्य स्वास्थ्य सचिव जे राधाकृष्णन ने बताया, 'सभी मरीजों को सुरक्षित निकाल लिया गया। पुराने बिल्डिंग में से एक में आग लगी थी, तीन नए ब्लाक सुरक्षित हैं। अब तक इस दुर्घना में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं मिली है।' अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार, प्रभावित वार्डों से 33 मरीजों को सुरक्षित निकाल लिया गया। तमिलनाडु के स्वास...

पीएम मोदी की कोरोना को लेकर मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक

देश-विदेश
देश में बीते कुछ दिनों से कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिला है। कुछ राज्यों में तो कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं। कोरोना संक्रमण पर मोदी सरकार लगातार नजर बनाए हुए हैं। केंद्र सरकार इसको लेकर अलर्ट पर है। इसी सिलसिले में पीएम मोदी ने बुधवार को मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। इस बैठक के दौरान पीएम ने कहा कि बीते 2 वर्षों में कोरोना को लेकर ये हमारी 24वीं बैठक है, कोरोना काल में जिस तरह केंद्र और राज्यों ने मिलकर काम किया है और जिन्होंने कोरोना के खिलाफ देश की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई है मैं सभी कोरोना वॉरियर्स की प्रशंसा करता हूं। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया भी शामिल हुए। सूत्रों के मुताबिक, स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण कोरोना की वर्तमान स्थिति, टीकाकरण के विस्तार, बूस्टर डोज और कुछ राज्यों में कोरोना के मामलों को ले...

सवालों में स्मार्ट सिटी का अवार्ड!

उत्तराखण्ड
सवालों में स्मार्ट सिटी का अवार्ड! *जनता-व्यापारी-वाहन चालक परेशान, फिर भी मिल गया अवार्ड *राजधानी दून में जगह-जगह अधूरे पड़े निर्माण कार्य स्मार्ट सिटी लिमिटेड की कार्यशैली पर उठा रहे हैं सवाल देहरादून - स्मार्ट सिटी निर्माण कार्यों पर लगातार उंगलियां उठती रही है और प्रशासन भी स्मार्ट सिटी के तहत हो रहे निर्माण कार्य की समीक्षा लेकर संबंधित एजेंसी को आवश्यक दिशा निर्देश कई बार दे चुका है, बावजूद इसके देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड के निर्माण कार्य लचर हालत में दिखाई दे रहे हैं I स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ/जिलाधिकारी ने कई बार स्मार्ट सिटी के तहत किए जा रहे निर्माण कार्य की सुस्ती पर कड़ा एतराज जताया और कार्य में तेजी लाने के निर्देश जारी किए | हैरानी की बात यह है कि दून स्मार्ट सिटी लिमिटेड के इन निर्माण कार्यों में निरंतर लापरवाही की जा रही है, जिससे कि दून सिटी में न सिर्फ भार...

उत्तराखंड के पर्वतीय जंगलों में “आग का तांडव”

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के पर्वतीय जंगलों में "आग का तांडव" नियंत्रण पाने को आखिर क्यों नहीं उठाए जा रहे ठोस कदम? देहरादून -  उत्तराखंड राज्य में भीषण गर्मी का दौर जारी हो चुका है और मैदानी क्षेत्रों में जहां बहुत ही भीषण गर्मी लोगों को झेलनी पड़ रही है, वही दूसरी ओर राज्य के पर्वतीय जिलों के जंगलों में भीषण आग का तांडव लगातार जारी है | मुख्य बात यह है कि वन विभाग के छोटे व बड़े अफसर वन्य जंगलों में लगी चली आ रही आग पर काबू पाने के लिए कोई ठोस कदम आखिर क्यों नहीं उठा रहे हैं? प्रदेश सरकार ने पहाड़ के जंगलों में तेजी से फैली आग के लगने पर गहरी चिंता जताते हुए संबंधित विभाग के अफसरों को आवश्यक दिशा-निर्देश आग पर नियंत्रण पाने के लिए दिए हैं, लेकिन देखने को कोई भी ठोस कार्य नहीं मिल रहे हैं| उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग तथा अन्य कुछ और जिलों के पर्वतीय इलाकों में आने वाले जंगलों में आग लगने का मामला इस ...