डीजीपी ने चार धाम यात्रा के मद्देनजर एसडीआरएफ की व्यवस्था को लेकर बैठक ली कहा- खोली जांएगी एसडीआरएफ की नई स्थायी पोस्ट
राज्य के दुर्गम क्षेत्रों उत्तरकाशी जिले के मोरी, टिहरी जिले के घनसाली, चमोली जिले के गैरसैंण व चम्पावत में राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की नई स्थायी पोस्ट खुलेंगी।
अभी तक देखने में आया है कि इन क्षेत्रों में दुर्घटनाएं होने पर राहत व बचाव कार्य देरी से शुरू हो रहा था। इसको ध्यान में रखते हुए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
डीजीपी ने चार धाम यात्रा के मद्देनजर एसडीआरएफ की व्यवस्था को लेकर बैठक ली। डीजीपी ने कहा कि चार धाम यात्रा मार्गों पर पडऩे वाले पुलिस थानों में चार व चौकियों में दो एसडीआरएफ से प्रशिक्षण प्राप्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाए।
वहीं, आपदा मित्रों को राहत एवं बचाव कार्यों का प्रशिक्षण दिया जाए। इन सभी आपदा मित्रों का जिला स्तर पर वाट्सएप ग्रुप बनाया जाए, जिसमें एसडीआरएफ के पोस्ट कमांडर और कंपनी कमांडर को भी जोड़ा जाए। जिससे आपद...





