Saturday, June 20News That Matters

Day: April 19, 2022

उत्तर प्रदेश में करीब 52 वर्ष पहले से विस्थापित 63 परिवारों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया स्थापित

उत्तर प्रदेश में करीब 52 वर्ष पहले से विस्थापित 63 परिवारों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया स्थापित

उत्तरप्रदेश
उत्तर प्रदेश में करीब 52 वर्ष पहले से विस्थापित 63 परिवारों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को स्थापित कर दिया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में वर्ष 1970 में पूर्वी पाकिस्तान से विस्थापित 63 हिंदू बंगाली परिवारों के पुनर्वासन के लिए कृषि भूमि के साथ ही साथ आवासीय पट्टा प्रदान किया। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत सीएम योगी आदित्यनाथ ने विस्थापित 63 हिंदू बंगाली परिवारों के पुनर्वासन के लिए स्वीकृति पत्र वितरित किया। 53 वर्ष पहले पूर्वी पाकिस्तान से भारत आए बंगाली हिंदुओं को सीएम योगी आदित्यनाथ ने कानपुर देहात जिले के महेन्द्र नगर में बसाने की व्यवस्था की है। इन सभी परिवारों को आवास के साथ जीवन में आगे बढऩे के लिए कृषि योग्य दो-दो एकड़ जमीन भी दी है। जिससे कि इनका जीवन निर्वहन हो सकेगा। यह सभी 63 परिवार 1970 में पूर्वी पाकिस्तान से आकर मेरठ के हस्तिनापुर...
उत्‍तराखंड में धार्मिक उन्माद फैलाने पर  होगी सख्त कार्रवाई: सीएम धामी

उत्‍तराखंड में धार्मिक उन्माद फैलाने पर होगी सख्त कार्रवाई: सीएम धामी

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा। ऐसे तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। सरकार इस तरह की कोशिशों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी। उत्तराखंड में हरिद्वार के भगवानपुर क्षेत्र में हनुमान जयंती के अवसर पर शोभायात्रा निकाली जा रही थी। इस दौरान कुछ अराजक तत्वों ने शोभायात्रा पर पथराव कर दिया। इससे वहां तनाव हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए भगवानपुर में आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में पुलिस बल भेजा गया। मुख्यमंत्री स्वयं इस घटना पर नजर रखे हुए थे। वहीं, घटना के बाद पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया था। अब आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। शासन ने भी मामले की रिपोर्ट तलब की।...
उत्तराखंड में रोहिंग्या शरणार्थियों की घुसपैठ की आशंका, पुलिस ने शुरू की छानबीन

उत्तराखंड में रोहिंग्या शरणार्थियों की घुसपैठ की आशंका, पुलिस ने शुरू की छानबीन

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के चीन-नेपाल बार्डर पर डेमोग्राफिक बदलाव की सूचना खुफिया विभाग पहले ही दे चुकी है। अब नैनीताल जिले में रोहिंग्या मुसलमानों के घुसपैठ की आंशका का इनपुट खतरे की घंटी जैसा है। इसी को देखते हुए पुलिस ने सत्यापन शुरू कर दिया है। एसएसपी के आदेश के बाद सभी क्षेत्रों में सीओ सिटी को जांच अधिकारी बनाया गया है। साथ ही सिपाही अपने क्षेत्र में जाकर विशेष समुदाय के लोगों का भौतिक सत्यापन करेंगे। दरअसल, पुलिस को इनपुट मिला है कि जिले में कुछ रोहिंग्या मुसलमानों ने घुसपैठ की है। विशेष धर्म वाले क्षेत्रों में ये अपनी जमीन तलाश रहे हैं। हालांकि इनके आने का कोई ठोस सबूत अभी तक पुलिस के पास नहीं है। पर रोहिंग्या मुसलमानों से जुड़े मामले को पुलिस हल्के में नहीं लेना चाहती। पुलिस अधिकारियों ने रोहिंग्या मुस्लमानों को लेकर जांच बैठा दी है। जिलों के सभी सीओ को अपने-अपने क्षेत्र में विशेष समुदाय क...
पीएम मोदी तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर, बनासकांठा में नया डेयरी काम्प्लेक्स और आलू प्रसंस्करण संयंत्र का किया उद्गाटन

पीएम मोदी तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर, बनासकांठा में नया डेयरी काम्प्लेक्स और आलू प्रसंस्करण संयंत्र का किया उद्गाटन

देश-विदेश
पीएम नरेन्द्र मोदी तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। अपने दौरे के दौरान पीएम मोदी ने कई परियोजनाओं की सौगात दी। दौरे के दूसरे दिन यानी मंगलवार को पीएम मोदी बनासकांठा पहुंचे । मोदी बनास डेयरी संकुल में बहुद्देश्यी परियोजनाओं की सौगात दी। मंगलवार दोपहर पीएम जामनगर में परंपरागत औषधि के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के ग्लोबल आयुष सेंटर की आधारशिला रखेंगे। - पीएम मोदी ने आलू प्रोसिसंग यूनिट का भी उद्घाटन किया। - गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनासकांठा के दियोदर में डेयरी परिसर का लोकार्पण किया। - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बनासकांठा के दियोदर में स्वागत किया गया। - पीएम यहां 600 करोड़ रुपये की लागत से बना डेयरी परिसर और आलू प्रसंस्करण संयंत्र का उद्घाटन करेंगे। बनासकांठा में बना नया डेयरी काम्प्लेक्स और आलू प्रोसेसिंग प्लांट पीएम मोदी ने बनासकांठा में नया डेयरी काम्प्लेक्स...
देश में चल रहे लाउडस्पीकर विवाद के बीच यूपी की योगी सरकार ने दिखाई सख्ती

देश में चल रहे लाउडस्पीकर विवाद के बीच यूपी की योगी सरकार ने दिखाई सख्ती

उत्तरप्रदेश
देश में चल रहे लाउडस्पीकर विवाद के बीच यूपी की योगी सरकार ने सख्ती दिखाई है। लाउडस्पीकर विवाद के चलते यूपी की कानून व्यवस्था ना बिगड़ पाए, इसको लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने निर्देश जारी किया है। सीएम योगी ने पुलिस-प्रशासन को अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है। आने वाले दिनों में अक्षय तृतीया और ईद का त्योहार एक ही दिन होने के चलते उन्होंने कानून व्यवस्था चुस्त रखने को कहा है। परिसर से बाहर ना जाए आवाज सीएम योगी ने सोमवार को पुलिस अधिकारियों के साथ अहम बैठक की थी। इस बैठक में उन्होंने दो टूक कहा है कि धार्मिक आजादी सबको है, लेकिन माइक की आवाज परिसर के बाहर नहीं जानी चाहिए। योगी ने कहा, 'धार्मिक विचारधारा के अनुसार सभी को अपनी उपासना पद्धति को मानने की स्वतंत्रता है। लाउडस्पीकर का इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन यह सुनिश्चित हो कि आवाज परिसर से बाहर न आए। अन्य लोगों को कोई असुविधा नहीं हो...
कुपवाड़ा में आतंकी हमले की साजिश नाकाम, हथियारों की खेप बरामद

कुपवाड़ा में आतंकी हमले की साजिश नाकाम, हथियारों की खेप बरामद

देश-विदेश
श्री अमरनाथ की वार्षिक यात्रा शुरू होने से पहले आतंकी संगठन कश्मीर घाटी में दहशत का माहौल पैदा करने के लिए बड़ी साजिश रच रहे हैं। लश्कर-ए-तैयबा के सहयोगी संगठन द रजिस्टेंस फ्रंट द्वारा लिखा गया धमकी भरा पत्र जोकि इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, भी इस बात की ओर संकेत करता है। वहीं हमारे सतर्क सुरक्षाबलों ने भी इन गिदड़ भभकियों की परवाह न करते हुए श्रद्धालुओं को बिना डर यात्रा पर आमंत्रित किया है। अपनी सतर्ककता का उदाहरण करते हुए कुपवाड़ा पुलिस और सेना ने हाजम मोहल्ला टड करनाह इलाके में चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान हथियारों का बड़ा जखिरा बरामद किया है। इतनी बड़ी मात्रा में हथियार बरामद होना इस बात की ओर संकेत करता है कि आतंकी संगठनों के लिए काम करने वाले ओवरग्राउंड वर्कर इन हथियारों की मदद से कश्मीर घाटी के विभिन्न इलाकों में हमलों की योजना बना रहे थे। समय रहते पुलिस व सेना की...