Saturday, June 20News That Matters

Day: April 28, 2022

पेट्रोल-डीजल पर वैट के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह ने विरोधी दलों पर साधा निशाना

देश-विदेश
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राज्य सरकारों से पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाने को लेकर अपील की गई थी। पीएम की अपील के बाद विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार पर हमला बोलना शुरू कर दिया। वहीं, अब केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पलटवार किया है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पेट्रोल-डीजल पर वैट की दरों को लेकर राज्य सरकारों को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने भाजपा शासित और गैर भाजपा शासित राज्यों की तुलना करते हुए आंकड़े भी पेश किए हैं। पुरी ने गुरुवार सुबह कई ट्वीट कर विपक्ष को तगड़ा जवाब दिया। पुरी ने कहा, 'महाराष्ट्र सरकार ने ईंधन कर के रूप में 2018 से 79,412 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस वर्ष 33,000 करोड़ कमाने की उम्मीद है। यानि कुल मिलाकर 1,12,757 करोड़ रुपये। लोगों को राहत देने के लिए उसने पेट्रोल और डीजल पर वैट क्यों नहीं घटाया?' 'लोगों को मिलेगा सस्ता ईंधन' केंद्रीय मंत्री ने अप...
एक बार फिर आतंकवादियों की जम्मू को दहलाने की साजिश नाकाम, हाईवे पर आइईडी बरामद

एक बार फिर आतंकवादियों की जम्मू को दहलाने की साजिश नाकाम, हाईवे पर आइईडी बरामद

देश-विदेश
जम्मू-कश्मीर ने एक बार फिर आतंकवादियों की जम्मू को दहलाने की साजिश को नाकाम बना दिया है। पुलिस ने बत्रा अस्पताल के नजदीक जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर आइईडी बरामद कर बड़ा हादसा टाल दिया। हाईवे पर आतंकियों ने काले रंग के एक डिब्बे में टाइमर लगी आईडी को प्लांट किया था। इसकी सूचना समय रहते पुलिस को मिल गई। पुलिस के बम निरोधक दस्ते ने समय पर घटना स्थल पर पहुंच आइईडी को सुरक्षित जगह पर ले जाकर निष्क्रिय बना दिया। पुलिस व सेना ने आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिद्धड़ा में बत्रा अस्पताल के नजदीक हाईवे पर एक कूडे़ दान में संदिग्ध काले रंग का डिब्बा देख लोगों को आशंका हुई और उन्होंने तुरंत पुलिस को इस बारे में सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। इस बीच एसएसपी जम्मू चंदन कोहली भी दलबल के साथ वहां पहुंच गए। डिब्बे को देखते उन्हें भी आ...
जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने यमुनोत्री धाम में यात्रा से सम्बन्धित व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर लिया जायजा

जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने यमुनोत्री धाम में यात्रा से सम्बन्धित व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर लिया जायजा

उत्तराखण्ड
जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने यमुनोत्री पैदल मार्ग के साथ ही यमुनोत्री धाम में यात्रा से सम्बन्धित व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया l जिलाधिकारी ने यमुनोत्री पैदल मार्ग पर साफ-सफाई, पेयजल, यात्री विश्राम गृह अन्य व्यवस्थाओं को ओर बेहतर बनाये जाने को लेकर जल संस्थान, जिला पंचायत, पर्यटन आदि सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये l जिलाधिकारी ने कहा की यात्रा के दौरान घोड़ा- खच्चर, डन्डी- कन्डी के संचालन से यात्रियों को किसी भी तरह की कोई असुविधा न हो इसके लिए बेहतर प्रयास किए जायेगें l जिलाधिकारी ने यमुनोत्री पैदल मार्ग पर शौचालय, पेयजल आदि व्यवस्थाओं के निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं सही पायी l इस दौरान जिलाधिकारी ने यमुनोत्री पैदल मार्गों पर स्थित दुकानों में पैकेजिंग खाद्य सामग्री, पेय पदार्थ आदि की उत्पादन तिथि व समाप्ति तिथियों की जांच की उन्होंने सम्बधित अधि...
भारतीय जनता पार्टी का उत्तर प्रदेश विधान परिषद में स्पष्ट बहुमत, भाजपा को मिलेंगे तीन और विधान परिषद सदस्य

भारतीय जनता पार्टी का उत्तर प्रदेश विधान परिषद में स्पष्ट बहुमत, भाजपा को मिलेंगे तीन और विधान परिषद सदस्य

उत्तरप्रदेश
उत्तर प्रदेश की राजनीति के इतिहास में करीब चालीस वर्ष बाद एक ही पार्टी को विधान मंडल के दोनों सदन में बड़ा बहुमत मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी उच्च सदन यानी विधान परिषद में और मजबूत होगी। विधानसभा चुनाव के बाद विधान परिषद के चुनाव में प्रचंड बहुमत पाने वाली भारतीय जनता पार्टी को जल्दी ही तीन और विधान परिषद सदस्य मिलेंगे। उत्तर प्रदेश विधान मंडल के विधान परिषद में समाजवादी पार्टी अब और कमजोर होगी। समाजवादी पार्टी के तीन मनोनीत विधान परिषद सदस्यों बलवंत सिंह रामूवालिया, जाहिद हसन वसीम बरेलवी और मधुकर जेटली का कार्यकाल आज यानी 28 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। माना जा रहा है कि विधान परिषद में मनोनीत कोटे की तीन एमएलसी का कार्यकाल आज समाप्त होने के बाद भाजपा सरकार की ओर से जल्द तीन नए सदस्य मनोनीत करने की संस्तुति होगी। भारतीय जनता पार्टी का उत्तर प्रदेश विधान परिषद में स्पष्ट बहुमत है। ...

दो द‍िवसीय दौरे पर गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ, कई कार्यक्रमों में होंगे शाम‍िल

उत्तरप्रदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अपराह्न तीन बजे दो दिवसीय दौरे पर आएंगे। मुख्यमंत्री सहजनवां नगर पंचायत के बाग पिपरा में निर्माणाधीन अटल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण कर सकते हैं। जेल बाईपास रोड के निर्माण कार्यों का न‍िरीक्षण भी करेंगे सीएम इसके बाद वह जेल बाईपास रोड के निर्माण कार्यों को भी देखने जा सकते हैं। गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम के बाद शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री जनता दर्शन भी कर सकते हैं। मुख्यमंत्री के निरीक्षण को देखते हुए देर रात तक अफसर व्यवस्था में जुटे रहे। सहजनवां में निर्माणाधीन अटल आवासीय विद्यालय का कर सकते हैं निरीक्षण सहजनवां में निर्माणाधीन अटल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण मुख्यमंत्री के निरीक्षण को देखते हुए बुधवार देर रात तक मुरारी इंटर कालेज में हेलीपैड को दुरुस्त किया जा रहा था। 64 करोड़ आठ लाख रुपये की लागत से बन रहा अटल आ...

सीएम धामी ने कहा- उत्तराखंड देश का पहला राज्य होगा जहां सबसे पहले समान नागरिक संहिता लागू होगी

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य होगा जहां सबसे पहले समान नागरिक संहिता लागू होगी। समान नागरिक संहिता के लिए शीघ्र कमेटी गठित होने वाली है। अब हमें आराम से नहीं बैठना है बल्कि प्रदेश में विकास की गति और तेज करनी है। मुख्यमंत्री धामी बुधवार को रुद्रपुर में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। सीएम ने कहा कांग्रेस शासित राज्यों में पेट्रोल यहां से 20 रुपया महंगा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राज्य के चहुमुंखी विकास के चलते ही जनता ने दोबारा प्रचंड बहुमत देकर इतिहास बनाया है। उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए हम मनोयोग से काम कर रहे हैंं। अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनना बड़ी उपलब्धि है। इस मौके पर विधायक शिव अरोरा, मेयर रामपाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय, पूर्व सांसद बलराज पासी, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला आदि म...

नगर निगम की ओर से गूंज संस्था से बनाए गए पार्क एनओसी निरस्त करने के ममाले में जमकर हंगामा

उत्तराखण्ड
नगर निगम की ओर से सहस्रधारा रोड राजेश्वर नगर में गूंज संस्था की तरफ से बनाए गए पार्क की जमीन की एनओसी निरस्त करने प्रकरण में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। संस्था की अध्यक्ष सोनिया आनंद ने पहले प्रेसवार्ता कर महापौर सुनील उनियाल गामा पर गंभीर आरोप लगाकर जानबूझकर उन्हें दी गई एनओसी निरस्त करने की बात कही व इसके बाद उन्होंने नगर निगम पहुंचकर महापौर के कक्ष में हंगामा किया। महापौर से दुर्व्‍यवहार देख उनके अंगरक्षक व निगम कर्मचारियों ने सोनिया आनंद को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानीं। आधा घंटा हंगामा चला और इसके बाद अदालत में जाने की बात कहकर वह चली गईं। इस मामले में महापौर ने विधि विशेषज्ञों से राय लेकर कानूनी कार्रवाई की बात कही है। गूंज संस्था की ओर से सहस्रधारा रोड पर राजेश्वर नगर में निगम की जमीन पर गौतम बुद्ध पार्क बनाया गया है। रविवार को पार्क का उद्घाटन पदमभूषण डा....

राजनाथ सिंह पहुंचे रक्षा कार्यालय परिसर, नौसेना कमांडरों के सम्मेलन को करेंगे संबोधित

देश-विदेश
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज नौसेना कमांडरों के सम्मेलन को संबोधित करने रक्षा कार्यालय परिसर पहुंच गए हैं। यह सम्मेलन नौसेना कमांडरों के लिए सैन्य-रणनीतिक स्तर पर महत्वपूर्ण समुद्री मामलों पर चर्चा करने के साथ-साथ एक संस्थागत मंच के माध्यम से वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ बातचीत करने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है। भारतीय सेना के प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे और भारतीय वायु सेना के मार्शल विवेक राम चौधरी भी इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। बता दें कि यह चार दिवसीय सम्मेलन सोमवार को शुरू हुआ था और आज इसका अंतिम दिन है। भविष्य की योजनाओं पर विचार करेंगे नौसेना प्रमुख नौसेना प्रमुख अन्य नौसेना कमांडरों के साथ पिछले छह महीनों में भारतीय नौसेना द्वारा किए गए प्रमुख परिचालन, सामग्री, रसद, मानव संसाधन विकास, प्रशिक्षण और प्रशासनिक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे और महत्वपूर्ण कार्यों क...
प्यासी जनता के लिए बने “हैंडपंप हुए सूखे”

प्यासी जनता के लिए बने “हैंडपंप हुए सूखे”

उत्तराखण्ड
प्यासी जनता के लिए बने "हैंडपंप हुए सूखे" जल संस्थान के अधिकारी लंबे समय से खराब पड़े हैंडपंपों की क्यों नहीं ले रहे सुध? देहरादून - उत्तराखंड जल संस्थान एक ऐसा विभाग है, जो कि प्यासी एवं समस्याग्रस्त जनता को परेशानी तथा प्यासा होने से से बचाता है और इस संस्थान के अफसरों व कर्मचारियों का मुख्य उद्देश्य भी लोगों को न सिर्फ शुद्ध जल देना है, बल्कि पेयजल की आपूर्ति भी सुनिश्चित कराना है| लेकिन इस विभाग के अफसरों व कर्मचारियों पर लापरवाही तथा भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहते हैं | इसके बावजूद यह विभाग जनता को प्यासा ही रखे हुए हैं| यही नहीं, दूषित पानी भी पेयजल में इस्तेमाल होने की समस्या भी काफी गंभीर है |क्षतिग्रस्त सीवर लाइन होने से पेयजल दूषित होने के कारण भिन्न-भिन्न बीमारियां भी लोगों को घेरे रहती हैं | आखिर इन सब के लिए क्या यह संबंधित विभाग जिम्मेदार नहीं है? राज्य सरकार की ओर से जन...
गौतम बुद्ध पार्क को लेकर माहौल होने लगा गरम |

गौतम बुद्ध पार्क को लेकर माहौल होने लगा गरम |

उत्तराखण्ड
गौतम बुद्ध पार्क को लेकर माहौल होने लगा गरम एनओसी निरस्त करने पर भड़क उठी सोनियां आनंद देहरादून-  गौतम बुद्ध पार्क की एनओसी निरस्त करने को लेकर माहौल गरमाने लगा है और आज गूंज संस्था की अध्यक्ष सोनिया आनंद ने कड़ा विरोध दर्ज किया है। उन्होंने मेयर सुनील उनियाल गामा को जबरदस्त तरीके से आड़े हाथों लिया और खरी खोटी जमकर सुनाई| सोनिया आनंद ने नगर निगम में जबरदस्त हंगामा किया। वह मेयर सुनील उनियाल गामा के कक्ष में जबरन घुसीं और कई गंभीर आरोप उन पर लगाए। सोनिया आनंद ने बताया कि रविवार को ही पार्क का उद्घाटन हुआ था| सोनिया का कहना है कि सहस्त्रधारा रोड पर रविवार को ही पार्क का उदघाटन हुआ था। आज सोनिया आंनद ने उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता भी की। जिसमें सोनिया आनंद ने महापौर सुनील उनियाल गामा पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि मेयर सुनील उनियाल गामा ने जानबूझकर पार्क की जमीन की एनओसी ...