Saturday, June 20News That Matters

Day: April 26, 2022

सड़क हादसे में पीआरडी जवान की मौत, एसडीएम लक्सर गंभीर रूप से घायल

सड़क हादसे में पीआरडी जवान की मौत, एसडीएम लक्सर गंभीर रूप से घायल

उत्तराखण्ड
सड़क हादसे में एसडीएम लक्सर गंभीर रूप से घायल हो गई हैं तथा चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को एसडीएम लक्सर संगीता कनौजिया अपने चालक गोविंद राम के साथ हरिद्वार से बाईपास मार्ग होते हुए लक्सर आ रही थीं। चालक गोविंद राम की मौके पर मौत तभी लक्सर रुड़की मार्ग पर स्थित सोलानी पुल पर सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी परखच्चे के उड़ गए तथा चालक गोविंद राम निवासी झबीरन की मौके पर ही मौत हो गई। एसडीएम गंभीर रूप से घायल हादसे में एसडीएम गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। जिन्‍हें इलाज के लिए रुड़की के विनय विशाल नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। सूचना पर लक्सर कोतवाली व मंगलौर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाक्टर योगेंद्र स...
मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने केदारनाथ यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने केदारनाथ यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने केदारनाथ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। इसके लिए मुख्‍यमंत्री धामी मंगलवार की सुबह धाम पहुंच गए। मुख्यमंत्री ने यहां केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा भी की। साथ ही उन्‍होंने इस दौरान आगामी केदारनाथ यात्रा की तैयारियों का भी जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने केदारनाथ धाम में पूर्ण हो चुके सरस्वती आस्था पथ का निरीक्षण किया। निर्माणाधीन मंदाकिनी आस्था पथ को अति शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। परिसर के आस-पास हो रहे पहाड़ी शैली में भवनों के निर्माण कार्यों की जानकारी ली। वहीं उन्‍होंने कालीमठ मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। श्रमिकों का हालचाल जाना मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदार घाटी के निर्माण में अहम योगदान दे रहे श्रमिकों का हालचाल जाना व उनकी हर समस्या को दूर करने के निर्देश दिए। उन...

मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट की बैठक में पूर्वांचल एक्सप्रे-वे पर टोल के प्रस्ताव को आज मिल सकती है मंजूरी

उत्तरप्रदेश
उत्तर प्रदेश की सत्ता पर लगातार दूसरी बार काबिज होने के बाद योगी आदित्यनाथ सरकार ने विकास कार्य का रोड मैप तैयार कर लिया है। इसको क्रमवार लागू करने के लिए सरकार कैबिनेट बैठक में मुहर भी लगाती है। योगी आदित्यनाथ सरकार की कैबिनेट बैठक आज लाल बहादुर शास्त्री भवन (एनेक्सी) में होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट की बैठक में लखनऊ को बलिया से जोडऩे वाले पूर्वांचल एक्सप्रे-वे पर टोल के प्रस्ताव को आज मंजूरी मिल सकती है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर टोल वसूलने और टोल प्लाजा के संचालन के लिए एजेंसी के चयन का अनुमोदन हो सकता है। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग और औद्योगिक विभाग के कई प्रस्ताव को भी हरी झंडी मिलने की संभावना है। इसके साथ ही रसोइयों तथा अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय को बढ़ाने के प्रस्ताव पर भी मुहर लग सकती है। परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अं...

परीक्षा में पेपर लीक कांड में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की बड़ी कार्रवाई, पद से हटाए गए विनय कुमार पाण्डेय

उत्तरप्रदेश
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा में पेपर लीक कांड में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है। पांच दिन पहले ही निदेशक माध्यमिक शिक्षा के पद से हटाए गए विनय कुमार पाण्डेय को आज निलंबित कर दिया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के सरकारी महकमे में एक और बड़ी कार्रवाई की गई है। निदेशक माध्मिक शिक्षा विनय कुमार पाण्डेय को आज निलंबित किया गया है। अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा अराधना शुक्ला ने बताया कि पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही पर मुख्यमंत्री के निदेश पर तत्कालीन शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) विनय कुमार पाण्डेय को निलंबित कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनय कुमार पाण्डेय को बीती 21 अप्रैल को उनके पद से हटाकर साक्षरता वैकल्पिक शिक्षा उर्दू प्राच्य भाषाएं के निदेशक के पद पर भेजा गया था। उनके स्थान पर म...
हनुमान जयंती पर हिंसा की जांच को लेकर दायर पीआईएल को सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज

हनुमान जयंती पर हिंसा की जांच को लेकर दायर पीआईएल को सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज

देश-विदेश
सुप्रीम कोर्ट ने देश में रामनवमी और हनुमान जयंती के मौके पर भड़की हिंसा की न्यायिक जांच को लेकर दायर जनहित याचिका को खारिज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने याचिका को खारिज करते हुए कहा, 'उस राहत के लिए मत पूछो जो इस अदालत द्वारा नहीं दी जा सकती।' बता दें कि हाल ही में रामनवमी और हनुमान जयंती के दौरान देश के कुछ राज्यों में हिंसा भड़की थी। इन घटनाओं की जांच की मांग को लेकर पीआईएल दायर की गई थी। याचिका में हिंसा की जांच पूर्व मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता में कराने की मांग की गई थी। ये याचिका वकील विशाल तिवारी ने दाखिल की है। पीआईएल को जस्टिल एल नागेश्वर राव और बीआर गवई की बेंच ने खारिज किया है। कोर्ट में बहस के दौरान वकील विशाल तिवारी ने कहा कि देश में स्थिति चिंताजनक है और केवल एकतरफा जांच चल रही है। इसके जवाब में बेंच ने कहा, 'आप एक पूर्व मुख्य न्यायाधीश द्वारा न्यायिक जांच चाहते हैं। क्...
क्षेत्रीय कांग्रेस के पार्षद टालते रहे…

क्षेत्रीय कांग्रेस के पार्षद टालते रहे…

उत्तराखण्ड
क्षेत्रीय कांग्रेस के पार्षद टालते रहे... मेयर ने करवा दिया निर्माण कार्य *रीठा मंडी-लक्खी बाग वार्ड संख्या-69 की समस्या का मामला आया सामने *सामाजिक कार्यकर्ता शफीक अहमद ने क्षतिग्रस्त पड़ी चली आ रही नाली के निर्माण को लेकर मेयर के दफ्तर में सौंपी थी समस्या की तहरीर देहरादून-  राजधानी दून नगर निगम के अंतर्गत आने वाले कई वार्ड क्षेत्र ऐसे हैं, जहां पर आज भी समस्याओं के अंबार हैं और क्षेत्रीय पार्षद इन समस्याओं एवं जनहित के कार्यों के प्रति बेहद लापरवाह तथा उदासीन बने हुए हैं | क्षेत्र के लोगों के आरोप समय-समय पर अपने पार्षद पर लगते भी रहे हैं| इसी लापरवाही की कड़ी में एक वार्ड के क्षेत्रीय कांग्रेस के पार्षद द्वारा लापरवाही बरतने का मामला सामने आया है | आरोप है कि जब क्षेत्रीय पार्षद द्वारा क्षतिग्रस्त पड़ी हुई नाली की समस्या के मामले में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई गई तो क्षेत्र के...
देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे, पिछले कुछ दिनों में दो हजार से अधिक केस आए सामने

देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे, पिछले कुछ दिनों में दो हजार से अधिक केस आए सामने

देश-विदेश
देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में दो हजार से अधिक केस सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले 24 घंटों के आंकड़े जारी कर दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 2,483 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 1,970 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। चौथे दिन मिले दो हजार से अधिक केस दरअसल, देश में लगातार चौथे दिन दो हजार से अधिक केस मिले हैं। इससे पहले 22 अप्रैल को 2,527 केस, 23 अप्रैल को 2,593 और 24 अप्रैल को 2,541 नए मामले सामने आए थे। आज देश में 2,483 नए केस मिले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में आज 1,970 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। कुल मामले: 4,30,62,569 सक्रिय मामले: 15,636 कुल रिकवरी: 4,25,23,311 कुल मौतें: 5,23,622 कुल वैक्सीनेशन: 1,87,95,76,423 राजधानी दिल्ली में मिले इतने केस बता दें ...
तैयारी का जायजा लेने केदारनाथ पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, बोले- ऐतिहासिक होगी यात्रा |

तैयारी का जायजा लेने केदारनाथ पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, बोले- ऐतिहासिक होगी यात्रा |

उत्तराखण्ड
तैयारी का जायजा लेने केदारनाथ पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, बोले- ऐतिहासिक होगी यात्रा | जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने केदारनाथ यात्रा को अपनी विशेष प्राथमिकता बताते हुए कहा कि यात्रियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो, वह स्वयं यात्रा मार्ग का निरीक्षण करेंगे। उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा की तैयारी जोरशोर से चल रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद इस ऐतिहासिक यात्रा की तैयारी पर नजर बनाए हुए हैं। सीएम धामी ने कहा कि बर्फबारी के बाद अब केदारनाथ में विकास कार्य फिर से शुरू होने का समय है और यह सुचारू रूप से हो, इसके लिए मैं वहां जा रहा हूं। हमने यात्रा की तैयारी कर ली है और बुकिंग की संख्या को देखते हुए कहा जा सकता है कि यात्रा ऐतिहासिक होगी। यात्रा को लेकर प्रशासन विभागीय अधिकारियों के साथ करेंगे चर्चा सीएम धामी केदारनाथ पहुंचकर पुनर्निर्माण कार...