Saturday, June 20News That Matters

Day: April 11, 2022

गुजरात के भरूच में केमिकल फैक्ट्री में देर रात हुए विस्फोट से छह श्रमिकों की दर्दनाक मौत

गुजरात के भरूच में केमिकल फैक्ट्री में देर रात हुए विस्फोट से छह श्रमिकों की दर्दनाक मौत

देश-विदेश
गुजरात के भरूच जिले के दहेज औद्योगिक क्षेत्र में एक केमिकल फैक्ट्री में रविवार देर रात हुए विस्फोट में छह श्रमिकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना अहमदाबाद से करीब 235 किलोमीटर दूर दहेज औद्योगिक क्षेत्र स्थित यूनिट में तड़के करीब तीन बजे हुई।पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार ये आर्गेनिक केमिकल फैक्ट्री थी। रिएक्टर में विस्फोट की वजह से फैक्ट्री में आग लग गई थी। रिएक्टर के पास काम करने वाले सभी छह श्रमिकों की मौत हो गई। इनके शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आग पर भी काबू पा लिया गया है।" मिली जानकारी के अनुसर घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल एवं पुलिस विभाग मौके पर पहुंच बचाव कार्यो में जुट गए थे। इस मामले में अभी और जानकारी की प्रतीक्षा है। गौरतलब है कि बीते वर्ष वडोदरा में झगडिया के पास गुजरात इंडस्ट्रियल डेवलपमे...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने की शिष्टाचार भेंट

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच प्रदेश के सर्वांगीण विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष से प्रदेश के विकास में विपक्ष से सार्थक पहल की अपेक्षा की। प्रीतम के करीबी गिरीश पुनेड़ा ने छोड़ी कांग्रेस प्रीतम सिंह को नेता प्रतिपक्ष नहीं बनाए जाने से उनके करीबी पार्टी नेता व समर्थक मायूस हुए हैं। पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव गिरीश पुनेड़ा ने कांग्रेस छोडऩे की घोषणा की है। उन्होंने पार्टी की प्राथमिक समस्या से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने बीते दिनों पार्टी में उनकी ओर से बनाए गए डिजिटल सदस्यों से माफी मांगी। पार्टी छोडऩे से पहले पुनेड़ा ने इंटरनेट मीडिया पर अपनी पोस्ट में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर भी निशाना सा...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता जल्द लागू की जाएगी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता जल्द लागू की जाएगी

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फिर दोहराया कि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूनिफार्म सिविल कोड) जल्द लागू की जाएगी। इस दिशा में काम शुरू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड चारधाम यात्रा के लिए पूरी तरह से तैयार है। उम्मीद जताई की कोरोना काल के बाद इस बार रिकार्ड संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। रविवार को मुख्यमंत्री हरिद्वार के भूपतवाला में नकलंक धाम के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। प्रदेश के हित में जो भी जरूरी होगा, सरकार निर्णय लेगी साधु-संतों की ओर से चारधाम गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित करने की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के हित में जो भी जरूरी होगा, सरकार निर्णय लेगी। चार धाम यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि मई से यात्रा शुरू हो जाएगी। सरकार सुरक्षित यात्रा के लिए संकल्पबद्ध है। सरकार का प्रयास है...
आगरा में सड़क हादसा:  दो की मौत और आठ लोग घायल

आगरा में सड़क हादसा: दो की मौत और आठ लोग घायल

उत्तरप्रदेश
फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कानपुर-आगरा हाईवे पर सोमवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। डंपर की टक्कर से पिकअप सवार दो लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हुए हैं। पिकअप सवार लोग मुंडन संस्कार कराने दिल्ली से कानपुर जा रहे थे और ज्यादातर उन्नाव जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नई दिल्ली से पिकअप में सवार होकर एक ही परिवार व रिश्तेदार बच्चे का मुंडन संस्कार संपन्न कराने के लिए कानपुर रवाना हुए थे। कानपुर आगरा हाईवे पर इटावा के फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तर डंपर ने पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे में चालक 25 वर्षीय सोनू और 65 वर्षीय रामसजीवन की मौत हो गई। घायलों में 42 वर्षीय जयकुमार व 16 वर्षीय बेटी निधि निवासी मलवा खेड़ा थाना बरासवा जनपद उन्नाव, 25 वर्षीय रोशनी निवासी रेलवे क्रासिंग चौकी आजादपुर दिल्ली, 11 वर्षीय ज्योति निवासी मलव...
योगी सरकार अपनी दूसरी पारी का पहला बजट मई में लाने की तैयारी कर रही, किसान, गरीब और रोजगार पर होगा फोकस

योगी सरकार अपनी दूसरी पारी का पहला बजट मई में लाने की तैयारी कर रही, किसान, गरीब और रोजगार पर होगा फोकस

देश-विदेश
योगी सरकार अपनी दूसरी पारी का पहला बजट मई में लाने की तैयारी कर रही है। विधानमंडल का बजट सत्र मई के तीसरे हफ्ते में शुरू हो सकता है। सरकार भाजपा के लोक कल्याण संकल्प पत्र को पहले बजट से ही अमली जामा पहनाने में जुटेगी। बजट में केंद्रीय योजनाओं पर भी फोकस बरकरार रहेगा। वैसे तो योगी सरकार वित्तीय वर्ष 2022-23 के पहले चार महीनों के खर्च के लिए लेखानुदान पारित करा चुकी है लेकिन सूत्रों का कहना है कि शीर्ष स्तर से निर्देश दिया गया है कि जब सरकार वही है, उसकी प्राथमिकताएं भी वही हैं और अफसर भी वही तो लेखानुदान की अवधि का इंतजार क्यों किया जाए। बजट जल्दी लाकर सरकार के एजेंडा को आगे बढ़ाया जाए। लिहाजा वित्त विभाग बजट की तैयारियों में जुट गया है। उसने सभी विभागों से 20 अप्रैल तक बजट प्रस्ताव मांगे हैं। सरकार की निगाहें दो साल बाद होने वाले लोक सभा चुनाव पर हैं। इसलिए दूसरी पारी के पहले बजट से ...
निजी स्कूल में तीन कक्षाओं के छात्रों में कोरोना संक्रमित की पुष्टि, मैनेजमेंट ने जारी किए दिशानिर्देश

निजी स्कूल में तीन कक्षाओं के छात्रों में कोरोना संक्रमित की पुष्टि, मैनेजमेंट ने जारी किए दिशानिर्देश

देश-विदेश
नोएडा में कोरोना संक्रमण के मामले कम होने बीच सेक्टर-40 स्थित एक निजी स्कूल में तीन कक्षाओं के छात्रों में कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है। अचानक कोरोना संक्रमित पाए जाने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। वहीं स्‍कूल प्रबंधन ने अभिभावकों को दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसके मुताबिक कक्षा नौवीं के सेक्‍शन ई, 12 वीं के सेक्‍शन बी और सेक्‍शन डी में कुछ छात्र कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके चलते 13 अप्रैल तक तीनों कक्षाओं की ऑफलाइन पढ़ाई बंद रहेगी। साथ ही इन तीनों कक्षाओं के अभिभावकों से अपील की है कि अगर किसी छात्र में कोरोना के लक्षण नजर आते हैं तो उसको 18 अप्रैल को आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट के साथ ही स्‍कूल भेजें। असिम्प्टोमैटिक लक्षण वालों के लिए रैपिड टेस्ट अनिवार्य है। इन तीन कक्षाओं को छोड़कर शेष कक्षाएं और सेक्‍शन सुचारू रूप से चलते रहेंगे। उल्लेखन...
PM मोदी-जो बाइडन की आज वर्चुअल मीटिंग, जानें किन मुद्दों पर होगी चर्चा

PM मोदी-जो बाइडन की आज वर्चुअल मीटिंग, जानें किन मुद्दों पर होगी चर्चा

देश-विदेश
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ आज आनलाइन बैठक करेंगे। इस दौरान दोनों नेता मौजूदा द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा करने के साथ ही दक्षिण एशिया, हिंद-प्रशांत के हालिया घटनाक्रम और पारस्परिक हित से जुड़े वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। विदेश मंत्रालय ने रविवार को एक बयान में कहा कि वर्चुअल बैठक के जरिये दोनों पक्ष नियमित और उच्च स्तरीय संपर्क जारी रखेंगे। इसका मकसद द्विपक्षीय तथा वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना है। दूसरी तरफ, व्हाइट हाउस की प्रवक्ता जेन साकी ने वाशिंगटन में कहा कि बैठक के दौरान दोनों देशों की सरकारों, अर्थव्यस्था और आम लोगों के बीच संबंध बढ़ाने पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि बैठक में कई मुद्दे उठेंगे। इनमें कोविड महामारी का अंत, जलवायु संकट से निपटने, वैश्विक अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और हि...