Saturday, June 20News That Matters

Day: April 12, 2022

पाकिस्‍तान के नए पीएम शहबाज शरीफ ने भारत के प्रधानमंत्री को धन्‍यवाद करते हुए कहा- वो भारत से मजबूत रिश्‍ते चाहते

पाकिस्‍तान के नए पीएम शहबाज शरीफ ने भारत के प्रधानमंत्री को धन्‍यवाद करते हुए कहा- वो भारत से मजबूत रिश्‍ते चाहते

देश-विदेश
पाकिस्‍तान के नवनियुक्‍त प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारतीय प्रधानत्री नरेन्‍द्र मोदी को उनके द्वारा दिए गए शुभकामना संदेश के बदले में धन्‍यवाद कहा है। अपने संदेश में उन्‍होंने कहा है कि वो भारत के साथ शांतिपूर्ण और मजबूत संबंध बनाने के इच्‍छुक हैं। उन्‍होंने ये भी कहा है कि वो भारत के साथ जम्‍मू कश्‍मीर समेत सभी मुद्दों को सुलझाना चाहते हैं। शहबाज ने कहा कि पाकिस्‍तान ने भी आतंकवाद की आग में काफी कुछ खोया है अब वो शांति स्‍थापित करना चाहता है। बता दें कि पीएमएल-एन के अध्‍यक्ष शहबाज शरीफ को सोमवार को कार्यवाहक राष्‍ट्रपति शहबाज शरीफ को देश के 23वें प्रधानमंत्री के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई थी। इसके बाद अपने पहले संबोधन में उन्‍होंने भारत के साथ रिश्‍ते सुधारने के साथ-साथ कश्&...
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं मा० विधायक संजय डोभाल की उपस्थिति में गेस्ट हाउस सभागार में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं मा० विधायक संजय डोभाल की उपस्थिति में गेस्ट हाउस सभागार में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई

उत्तराखण्ड
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं मा० विधायक संजय डोभाल की उपस्थिति में चिन्यालीसौड़ स्थित यूजेवीएनएल गेस्ट हाउस सभागार में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में माननीय विधायक ने अधिकारियों को चिन्यालीसौड क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं बारे में बताया! उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मैं क्षेत्र के लोगों के हित में कार्य करने का लक्ष्य बनाकर चल रहा हूं! जिस हेतु सभी अधिकारियों का सहयोग जरूरी है! मा० विधायक ने कहा कि चिन्यालीसौड क्षेत्र के शहर व ग्रामीण इलाकों में पेयजल की बड़ी किल्लत है जिस हेतु जल संस्थान व पेयजल निगम के अधिकारियों को ठोस प्रयास करने होंगे! इस पर जिलाधिकारी ने जल संस्थान व पेयजल निगम के अधिकारियो को निर्देश दिए कि क्षेत्र के होटल व्यवसायियों एवं ग्रामीणों के साथ बैठक कर तत्काल ही पेयजल समस्या का निराकरण किया जाय। साथ ही 20 अप्रैल तक क्षेत्र के सभी हैण्डपम्प दुरुस्त कि...
पीएम मोदी को मिलेगा पहला लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार, पढ़िए पूरी खबर

पीएम मोदी को मिलेगा पहला लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार, पढ़िए पूरी खबर

देश-विदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहले लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पीएम को ये पुरस्कार 24 अप्रैल को लता मंगेशकर के पिता मास्टर दीनानाथ मंगेशकर की 80वीं पुण्यतिथि के मौके पर प्रदान किया जाएगा। इसकी जानकारी सोमवार को दिवंगत स्वर कोलिला के परिवार ने दी है। दिवंगत गायिका के परिवार ने और मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान चैरिटेबल ट्रस्ट ने एक बयान में कहा, उन्होंने इस साल लता मंगेशकर के सम्मान और याद में इस साल से पुरस्कार स्थापित करने का फैसल किया है। जिसना फरवरी में लंबी बीमारी से लडते हुए 92 साल की उम्र में निधन हो गया था। पीटीआई की रिपोर्ट के मताबिक, लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार हर साल केवल एक ही व्यक्ति को दिया जाएगा। जिसने राष्ट्र, उसके लोगों और समाज के लिए मार्गदर्शन के लिए शानदार और अनुकरणीय योगदान दिया हो। उन्होंने बयान में आगे कहा, हम ये घोषणा करते ...
अमेरिका की यात्रा पर गए भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- पाकिस्‍तान के नए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को दी शुभकामनाएं

अमेरिका की यात्रा पर गए भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- पाकिस्‍तान के नए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को दी शुभकामनाएं

देश-विदेश
अमेरिका की यात्रा पर गए भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि पाकिस्‍तान के नए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को शुभकामनाएं दी है। एक इंटरव्‍यू में उन्‍होंने पीएम शहबाज शरीफ को कहा है कि भारत चाहता है कि वो अपने यहां पर आतंकवाद पर अंकुश लगाएं। गौरतलब है कि राजनाथ सिंह फिलहाल अमेरिका के पांच दिवसीय दौरे पर वाशिंगटन डीसी में हैं। उनके इस दौरे का मकसद दोनों देशों के बीच संबंधों को और अधिक मजबूत करना है। इस बीच पाकिस्‍तान के पीएम शहबाज शरीफ ने सत्‍ता पर काबिज होने के बाद दिए अपने पहले संबोधन में कश्‍मीर का राग अलापाा था। इसके ही जवाब में राजनाथ सिंह ने भी जवाब दिया है। आतंकवाद के मुद्दे पर हुई यूएस से बात एक सवाल के जवाब में उन्‍होंने कहा कि द्विपक्षीय वार्ता में आतंकवाद का मुद्दा उठना जरूरी है। अमेरिका संग हुई टू प्‍लस टू वार्ता म...
हवाई सफर करने के लिए अब जेब थोड़ा और ढीली करनी पड़ेगी, देना होगा इतना किराया

हवाई सफर करने के लिए अब जेब थोड़ा और ढीली करनी पड़ेगी, देना होगा इतना किराया

उत्तराखण्ड
हवाई सफर करने के लिए अब जेब थोड़ा और ढीली करनी पड़ेगी। हल्द्वानी से पिथौरागढ़ के किराये में 265 तो हल्द्वानी से देहरादून के लिए 326 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। पिथौरागढ़ से देहरादून जाने वाले यात्रियों के लिए राहत है। उन्हें पुराना किराया ही चुकाना पड़ेगा। छह सीटर हेलीकाप्टर भरता है उड़ान नौ अक्टूबर 2021 को उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) की ओर से हेलीकाप्टर सेवा शुरू की गई है। पवनहंस कंपनी का छह सीटर हेलीकाप्टर सेवा प्रदान कर रहा है। देहरादून से सुबह नौ बजे उड़ान भरकर एक घंटा 10 मिनट में हेलीकाप्टर हल्द्वानी पहुंचता है। यहां से पंतनगर के बाद पिथौरागढ़ की उड़ान भरता है। राज्य सरकार तय करती है किराया पवनहंस कंपनी के कुमाऊं अनुभाग अधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि हेली सेवा का किराया राज्य सरकार तय करती है। हल्द्वानी, पंतनगर, पिथौरागढ़ व हल्द्वानी, पंतनगर व देहरादून ...
योगी सरकार 2.0 के लिए पीएम मोदी ने मंत्र दिया, अमित शाह के साथ नए प्रदेश अध्यक्ष सहित संगठन के अन्य पदों को लेकर चर्चा हुई

योगी सरकार 2.0 के लिए पीएम मोदी ने मंत्र दिया, अमित शाह के साथ नए प्रदेश अध्यक्ष सहित संगठन के अन्य पदों को लेकर चर्चा हुई

उत्तरप्रदेश
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के बाद विधान परिषद (स्थानीय निकाय) का चुनाव भी हो गया। बेशक, इसी वर्ष चुनाव नगरीय निकायों के भी होने हैं, लेकिन भाजपा अब सरकार और संगठन को लोकसभा चुनाव के मोड पर डाल देना चाहती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सहित प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल की सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। योगी सरकार 2.0 के लिए पीएम मोदी ने मंत्र दिया है तो अमित शाह के साथ नए प्रदेश अध्यक्ष सहित संगठन के अन्य पदों को लेकर चर्चा हुई है। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार 2.0 के गठन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों उपमुख्यमंत्री अलग-अलग दिल्ली जाकर शीर्ष नेतृत्व से पहले ही मिल चुके हैं, लेकिन सोमवार को पहली बार तीनों एक साथ पहुंचे और मोदी-शाह से भे...
अमेरिका ने कहा- रूस से ऊर्जा आयात पर प्रतिबंध नहीं, भारत किसी भी लिहाज से अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन नहीं करेगा

अमेरिका ने कहा- रूस से ऊर्जा आयात पर प्रतिबंध नहीं, भारत किसी भी लिहाज से अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन नहीं करेगा

देश-विदेश
भारत द्वारा रूस से कम कीमत पर कच्‍चे तेल के आयात के मुद्दे पर सोमवार को अमेरिका के स्‍वर में एक बड़ा बदलाव नजर आया। संयुक्त राज्य अमेरिका ने सोमवार कहा कि रूस से ऊर्जा आयात पर प्रतिबंध नहीं है और भारत किसी भी लिहाज से अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन नहीं कर रहा है। अमेरिका का यह बयान प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन वर्चुअल बैठक के बाद आया। इस बैठक में दोनों नेताओं ने कई वैश्विक मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। इस बैठक में हुई चर्चा के बारे में बताते हुए व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच हुई वार्ता बेहद रचनात्मक थी। हर देश भारत के हित में कदम उठा रहा यह पूछे जाने पर कि क्‍या अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन ने भारत को रूस से कच्‍चे तेल के आयात को सीमित करने के लिए दबाव डाला। जेन साकी ने संवाददाताओं से कहा कि द...