मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड पर्यटन और आतिथ्य सम्मेलन का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड पर्यटन और आतिथ्य सम्मेलन का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के लिए पर्यटन रीढ़ की हड्डी का काम करता है।कोरोना काल मे पर्यटन उद्योग पटरी से उतर गया था।
सरकार के लिए इस बार चुनौती भी बड़ी होगी। जो यात्री सैलानी आएंगे उनका आतिथ्य सत्कार अच्छा हो सके ये चुनौती बड़ी है। इस बार की यात्रा सभी रिकार्ड तोड़ेगी। कहा कि यात्रा शुरू होने से पहले ही होटल भी बुक होने लगे हैं।
पुलिस को भी सही मायने में मित्र पुलिस की भूमिका निभानी होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय व्यजंनों का भी जिक्र किया। कहा कि इन्हें भी पहचान दिलानी है। होटल वालों को भी पारंपरिक व्यंजनों को प्रमोट करना होगा। कहा कि राज्य आंदोलन की मूल भावना भी पर्यटन को बढ़ानी वाली थी।
बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
उत्तरा...




