Saturday, June 20News That Matters

Day: April 1, 2022

हेमकुंड साहिब के कपाट 22 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे, बर्फ हटाने का काम अगले सप्ताह शुरू

हेमकुंड साहिब के कपाट 22 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे, बर्फ हटाने का काम अगले सप्ताह शुरू

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में पांचवें धाम के रूप में पहचान रखने वाले सिखों के प्रमुख तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट 22 मई को सुबह 10:30 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सरदार नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के ट्रस्टियों ने भारतीय सेना और अपने दल के साथ यात्रा मार्ग का संयुक्त निरीक्षण किया। जिसके बाद राज्‍य सरकार से विचार विमर्श के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब के कपाट रविवार 22 मई को सुबह 10:30 बजे खोले जाएंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रस्ट की ओर से अपने सभी गुरुद्वारों, धर्मशाला और विश्राम स्थलों में रखरखाव का कार्य प्रारंभ कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना भी अप्रैल म...
मुख्‍यमंत्री धामी ने डा. निधि उनियाल के स्‍थानांतरण पर लगाई रोक

मुख्‍यमंत्री धामी ने डा. निधि उनियाल के स्‍थानांतरण पर लगाई रोक

उत्तराखण्ड
दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय की वरिष्ठ महिला चिकित्सक डा. निधि उनियाल और स्वास्थ्य सचिव प्रकरण में मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने तत्‍काल प्रभाव से डा. निधि उनियाल के स्‍थानांतरण स्‍थागित करने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में मिलकर प्रकरण से अवगत कराया था। जिसके बाद मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने स्‍थानांतरण स्‍थागित करने के लिए मुख्‍य सचिव को निर्देश दिए। उन्‍होंने इस प्रकरण की जांच के लिए कमेटी बनाने के लिए भी कहा है।...
लखनऊ में जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फ्लीट रोककर एंबुलेंस को दिया रास्ता

लखनऊ में जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फ्लीट रोककर एंबुलेंस को दिया रास्ता

उत्तरप्रदेश
सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपने काफिले को रोककर पीछे चल रही एंबुलेंस को रास्ता दिया। इसके लिए उन्होंने राजभवन गेट नंबर दो के सामने अपनी फ्लीट सड़क किनारे रुकवा दी। एंबुलेंंस में मरीज था और वह कैंट पुल की ओर जा रही थी। सीएम योगी ने पास देकर पहले एंबुलेंस को निकलवाया उसके बाद उनका काफिला आगे बढ़ा। सीएम योगी गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे हजरतगंज स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय से आवास पर जाने के लिए निकलें। साथ में उनका काफिला था। सीएम और उनका काफिला निकलने के लिए सुरक्षा के दृष्टिगत हजरतगंंज चौराहे से लेकर राजभवन और अन्य मार्गों पर वाहनों ंका संचालन रोक दिया गया। सीएम का काफिला जैसे ही हजरतगंज चौराहा पार करके रोवर्स रेस्टोरेंट के रास्ते राजभवन के पास पहुंचा। इस बीच पीछे से एक एंबुलेंस सायरन देते हुए आ रही थी। सीएम ने एंबुलेंस को पीछे आते देखा तो उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को फ्लीट किनारे...
योगी सरकार एक्शन मोड पर, 100 दिन के अंदर 10 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी का तोहफा देंगे

योगी सरकार एक्शन मोड पर, 100 दिन के अंदर 10 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी का तोहफा देंगे

देश-विदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भर्ती से जुड़े प्रदेश के सभी चयन बोर्ड/आयोगों से अपेक्षा की है कि वे 100 दिनों का लक्ष्य करते हुए प्रदेश के 10,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी देने की कार्यवाही करें। भर्ती प्रक्रिया को शुचितापूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष व भ्रष्टाचारमुक्त बनाने के लिए परीक्षा एजेंसी के चयन व परीक्षा केंद्रों के चयन में विशेष सावधानी बरती जाए। परीक्षा केन्द्रों के निर्धारण में सरकारी विद्यालयों को वरीयता दी जाए। जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करे कि कोई भी दागदार छवि वाला कोई विद्यालय परीक्षा केंद्र न बने। शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर भर्ती से जुड़े सभी चयन बोर्ड/आयोगों के अध्यक्षों के साथ बैठक करते हुए योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को सरकारी नौकरी से जोडऩे और उन्हें रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार ने बीते पांच वर्षों में प्रदेश के युवाओं को 4.5 लाख सरकारी नौ...
पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में केंद्रीय सेवा कानून लागू किए जाने के खिलाफ प्रस्‍ताव पेश किया

पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में केंद्रीय सेवा कानून लागू किए जाने के खिलाफ प्रस्‍ताव पेश किया

देश-विदेश
पंजाब विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र शुरू हो गया है। इस विशेष सत्र में अन्‍य मुद्दों पर चर्चा के अलावा पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में केंद्रीय सेवा कानून लागू करने के विरोध में प्रस्‍ताव पेश किया। उन्‍होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चंडीगढ़ में केंद्रीय सेवा नियमों को लागू करना पंजाब पुनर्गठन एक्‍ट का उल्‍लंंघन है। इसलिए केंद्र सरकार इस आदेश को तुरंत वापस ले। भगवंत मान ने बीबीएमबी (भाखड़ा ब्‍यास प्रबंंधन बोर्ड) में पहले वाली स्थिति बहाल करने की मांग का भी प्रस्‍ताव पेश किया। बीबीएमबी में भी पहले वाली स्‍थिति बहाल करने के लिए भी प्रस्‍ताव पेश किया गया चंडीगढ़ में केंद्रीय सेवा कानून लागू करने के खिलाफ पेश प्रस्‍ताव पर चर्चा जारी है। कांग्रेस के विधायकों ने भी भगवंत मान द्वारा पेश प्रस् ...
प्रधानमंत्री पांचवीं बार परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम को करेंगे संबोधित, 20 छात्रों द्वारा प्रधानमंत्री से पूछे जाएंगे सवाल

प्रधानमंत्री पांचवीं बार परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम को करेंगे संबोधित, 20 छात्रों द्वारा प्रधानमंत्री से पूछे जाएंगे सवाल

देश-विदेश
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में परीक्षा पे चर्चा के तहत  छात्रों, अभिभावकों व शिक्षकों से बात कर रहे हैं । इस कार्यक्रम में लाखों की संख्या में छात्र, शिक्षक और अभिभावक आनलाइन माध्यम से जुड़ें हैं। प्रधानमंत्री मोदी का यह पांचवां 'परीक्षा पे चर्चा 2022' कार्यक्रम है। कोरोना महामारी के कारण दो साल बाद आफलाइन परीक्षा देने जा रहे 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी काफी तनाव में हैं और प्रधानमंत्री द्वारा आज दिए जाने वाले टिप्स से उन्हें तनाव कम करने में काफी मदद मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान देश भर से करीब 20 छात्रों द्वारा प्रधानमंत्री से सवाल पूछे जाएंगे। - छात्रों ने प्रधानमंत्री से  कोरोना महामारी के दौरान आनलाइन पढ़ाई को लेकर सवाल पूछा कि अब आफलाइन मोड में आने के बाद परेशानियां हो रहीं हैं इससे कैसे निबटें। इस पर प्रधानमंत्री ने अपने जवाब में कहा कि माध्यम कोई समस...