गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से पहली पूजा, जिसमें मुख्यमंत्री ने पूजा की
अक्षय तृतीया पर्व पर आज आज से चारधाम यात्रा की शुरुआत हो गई। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट आगामी छह माह के लिए खोल दिए गए हैं।
गंगोत्री धाम के कपाट मंगलवार को 11:15 बजे देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। कपाट उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से पहली पूजा हुई है। जिसमें मुख्यमंत्री ने पूजा की। वहीं यमुनोत्री धाम के कपाट दोपहर 12:15 बजे विधिविधान के साथ खोल दिए गए हैं।
कपाटोद्घाटन के लिए गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की फूलों से भव्य सजावट की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तीन मई को हर्षिल हेलीपैड पहुंचे। इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार से गंगोत्री धाम पहुंचे और कपाटोद्घाटन में प्रतिभाग किया।
यात्रा को लेकर कोई संख्या निर्धारित नहीं : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
वहीं चारधाम यात्रा को ले...



