Friday, June 19News That Matters

Day: May 19, 2022

बड़ोदरा के युवा शिविर में बोले मोदी – ‘आज देश में सरकार के कामकाज का तरीका बदला है’

बड़ोदरा के युवा शिविर में बोले मोदी – ‘आज देश में सरकार के कामकाज का तरीका बदला है’

देश-विदेश
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से वडोदरा के करेलीबाग में आयोजित युवा शिविर में हिस्सा लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हमारे संतों और हमारे शास्त्रों ने हमें सिखाया है कि किसी भी समाज का निर्माण, समाज की हर पीढ़ी में निरंतर चरित्र निर्माण से होता है। उसकी सभ्यता, परंपरा, उसके आचार-विचार-व्यवहार एक प्रकार से हमारी सांस्कृतिक विरासत की संवृद्धि से होता है। युवा शिविर में बोले पीएम मोदी पीएम मोदी ने युवा शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे विश्वास है कि मेरे युवा साथी जब इस शिविर से जाएंगे तो वो अपने भीतर एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे, एक नई स्पष्टता और नव चेतना का संचार अनुभव करेंगे। मैं आप सभी को इस नव आरंभ, नव प्रस्थान, नव संकल्प के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने आगे कहा कि ये आयोजन ऐसे समय में हो रहा है जब देश अपनी आज़ादी का अमृत महोत्सव मना...

मुख्यमंत्री धामी की उपस्थिति में, उत्तराखंड सरकार और भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड के बीच साइन हुआ एमओयू

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड सरकार और भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड के बीच गुरुवार को एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस दौरान मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री धामी की उपस्थिति में राज्‍य सरकार की ओर से सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम और भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड की ओर से मुख्य महाप्रबंधक नवीनीकरण ऊर्जा शैली अब्राहम व अधिशासी निदेशक अमित गर्ग ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव उत्तराखंड राधा रतूड़ी, बीपीसीएल के अरुण कुमार सिंह, निदेशक सुखमल जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। सीएम आवास मे आयोजित कार्यक्रम में राज्य में नवीन, नवीकरणीय एवं अन्य परियोजनाओं के विकास व शत-प्रतिशत वित्तीय निवेश किए जाने के लिए यह एमओयू किया गया है।...
APNEXT कंपनी ने 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आत्मनिर्भर भारत इवटेक अवार्ड 2022 का सफलतापूर्वक आयोजन किया

APNEXT कंपनी ने 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आत्मनिर्भर भारत इवटेक अवार्ड 2022 का सफलतापूर्वक आयोजन किया

उत्तराखण्ड
APNEXT मैन्युफैक्चरिंग एंड ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर (कान्स्टीट्युशन क्लब आफ इंडिया) में आत्मनिर्भर भारत इवटेक अवार्ड 2022 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में (MSME) केन्द्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार भानु प्रताप सिंह वर्मा थे और (Tesla company के CEO) SHAHBAL GHOSH भी उपस्थित थे इस कार्यक्रम के आयोजक APNEXT कम्पनी के डायरेक्टर आलोक पुरोहित थे जिन्होंने बहुत ही कम समय में अपने अथक प्रयास एवं परिश्रम से बहुत ही बड़ी उपलब्धि को हासिल किया है आलोक पुरोहित ने APNEXT इलेक्ट्रॉनिक बाइक कम्पनी का नाम आज पूरे भारत में गौरवान्वित किया है वह सदैव अपने व्यापार कार्यो के साथ साथ सामाजिक कार्यो में भी सहभागिता रखते हैं एवं आमजनमानस का सहयोग भी करते रहते हैं आलोक पुरोहित के कार्यो की प्रसंसा स्वयं मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्र...
उत्तरकाशी पुलिस की महिला जवानों ने पेश की ईमानदारी की मिशाल 10,000 रु0 की नगदी के साथ श्रद्धालु का खोया पर्स एवं स्मार्ट वॉच को लौटाया वापस

उत्तरकाशी पुलिस की महिला जवानों ने पेश की ईमानदारी की मिशाल 10,000 रु0 की नगदी के साथ श्रद्धालु का खोया पर्स एवं स्मार्ट वॉच को लौटाया वापस

उत्तराखण्ड
विगत 18.05.2022 को यमुनोत्री धाम मंदिर परिसर में ड्यूटी पर तैनात म0कानि0 वन्दना एवं म0कानि0 संगीता को ड्यूटी के दौरान एक पर्स पड़ा हुआ मिला, जिसमें करीब 10,000 रु0 की नगदी एवं अन्य कागजात थे, पर्स में महाराष्ट्र निवासी निर्मला रमेश सोनवणे के नाम से एक आधार कार्ड भी था, जिसके आधार पर पुलिस जवानों के द्वारा उक्त पर्स के सम्बन्ध में मन्दिर परिसर से अनाउंसमेंट कर उक्त महिला श्रद्धालु को बुलाया गया तथा पर्स को 10,000 रु0 की नगदी के साथ सकुशल उनके सुपुर्द किया गया। महिला श्रद्धालु के द्वारा बताया गया कि यमुनोत्री मन्दिर में दर्शन के दौरान उनका पर्स कहीं खो गया था जिससे वह काफी परेशान हो गई थी, पर्स वापस मिलने पर उनके द्वारा पुलिस के इस कृत्य के लिए महिला पुलिस जवानों का आभार प्रकट किया गया। वहीं ड्यूटी के दौरान महिला कानि0 वन्दना को एक घड़ी( स्मार्ट वॉच) भी खोई हुई मिली, जिसके बारे में उनके द...
एक दिन में कोरोना के 500 से ज्यादा मामले बढ़े

एक दिन में कोरोना के 500 से ज्यादा मामले बढ़े

देश-विदेश
 देश में कोरोना की ताजा स्थिति को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार सुबह अपडेट जारी किया है। मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2,364 नए मामले दर्ज किए गए । कल यानी मंगलवार के मुकाबले बुधवार को कोरोना के मामलों में 535 मरीजों का इजाफा हुआ है। बुधवार को देश में कोरोना के 1829 मामले सामने आए थे। दर्ज की गई दस नई मौतें मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान 2,582 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं जबकि 10 लोगों की मौत हुई है। मरने वाले दस संक्रमितों में छह केरल और एक-एक आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश से हैं। इसके साथ ही एक्टिव केस घटकर अब 15,419 हो गए हैं। वहीं, डेली पाजिटिविटी दर 0.50 फीसद हो गई है। न्यूज एजेंसी प्रेट्र के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा अपडेट किए गए डेटा के बाद अब देश में कुल संक्रमण के मामलों का आंकड़ा 4,31,29,563 हो गया।...
यह देखो साहब! हल्की बारिश ने ही खोल दी सफाई व्यवस्था की पोल…

यह देखो साहब! हल्की बारिश ने ही खोल दी सफाई व्यवस्था की पोल…

उत्तराखण्ड
यह देखो साहब! हल्की बारिश ने ही खोल दी सफाई व्यवस्था की पोल... * नाले-नालियां अवरुद्ध होने पर गंदगी के नजारे सड़कों पर देखने को मिले * न तो मेयर को है परवाह और पार्षद भी नहीं गंभीर देहरादून- बुधवार को राजधानी की सड़कों पर गंदगी के नजारे देखने को मिले| कारण यही है कि हल्की सी बारिश हुई और नाले-नालियों में पानी बहना शुरू हुआ तो गंदगी सड़कों पर आ गई, जिसने कि राजधानी के नगर निगम को आईना दिखा दिया है | स्वच्छता और सुंदरता के दावे करने वाले राजधानी के नगर निगम को आज जिस तरह से सफाई व्यवस्था को लेकर आईना देखने दो मिला है वह वास्तव में हैरानी और अफसोस की बात है| नगर निगम के परिक्षेत्र का विस्तार होने तथा 60 की संख्या से बढ़कर 100 वार्ड होने के बाद नगर निगम क्षेत्र की साफ-सफाई की समस्या और भी ज्यादा बदहाल होने लगी है और उसके नजारे देखने को मिल रहे हैं नगर निगम के मेयर तथा पार्षद गण भले ही...
चंपावत उपचुनाव के बाद सीएम धामी का चलेगा स्पेशल मिशन अभियान!

चंपावत उपचुनाव के बाद सीएम धामी का चलेगा स्पेशल मिशन अभियान!

उत्तराखण्ड
चंपावत उपचुनाव के बाद सीएम धामी का चलेगा स्पेशल मिशन अभियान! नौकरशाही को दिया जाएगा विकास का विजन, जनता को दी जाएगी खुशहाली देहरादून - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सर्वप्रथम चंपावत का उपचुनाव जीतना बेहद जरूरी है | ऐसी संभावना भी है कि यह उपचुनाव सीएम धामी रिकॉर्ड तोड़ मतों से ही नहीं, बल्कि मैदान में डटे हुए अपने तीनों प्रतिद्वंद्वियों की जमानत जब्त भी संभवत: करा देंगे|जिनमें कि कांग्रेस की महिला प्रत्याशी निर्मल गहतोड़ी भी शामिल है| महत्वपूर्ण बात यह है कि इस समय पूरा भाजपा संगठन अपने पार्टी प्रत्याशी पुष्कर सिंह धामी को चंपावत उप चुनाव की रणभेरी में चुनाव ऐतिहासिक रूप से जिताने के लिए लगा हुआ है | पुष्कर सिंह धामी भी अपने विकास के लक्ष्य वाले विजन को चंपावत विधानसभा क्षेत्र की जनता के सामने ही नहीं रख रहे हैं, बल्कि समूचे उत्तराखंड राज्य को विकास का हब बनाने की दिशा में मुस्तैदी...
किचन पर महंगाई का अटैक, गैस सिलेंडर के बड़े दाम

किचन पर महंगाई का अटैक, गैस सिलेंडर के बड़े दाम

देश-विदेश
तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने तत्काल प्रभाव से 14 किलो घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 3.50 रुपये की बढ़ोतरी की है। इस वृद्धि से अब दिल्ली में 14 किलो के सिलेंडर की कीमत 1003 रुपये हो गई है। मुंबई में, घरेलू एलपीजी की कीमत 1002.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है जबकि कोलकाता में एक उपभोक्ता को 14 किलो के सिलेंडर के लिए 1,029 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं, चेन्नई में ग्राहकों को घरेलू सिलेंडर के लिए आज से 1,058.50 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। इन शहरों में सबसे ज्यादा कीमत चेन्नई में है। 7 मई को 50 रुपये महंगा हुआ था 14.2kg घरेलू एलपीजी सिलेंडर बता दें कि इससे पहले 7 मई को 14.2 किलोग्राम घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की वृद्धि की गई थी। वहीं, महीने की शुरुआत में 1 मई को 19 किलो के वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर की कीमत दिल्ली में लगभग 102 रुपये बढ़ाकर 2,355.5 रुपये तक कर दी गई थी। 5 ...